Month: September 2024
MBPG कॉलेज में लगीं 5 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, फ्री में निकाल सकेंगी पैड
हल्द्वानी. कई बार स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्राओं के अचानक पीरियड्स शुरू होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या सेनेटरी पैड की होती है. इस समस्या को देखते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है. यदि किसी भी छात्रा को पीरियड्स के समय सेनेटरी पैड चाहिए होंगे, तो वो यहां से आसानी से ले पाएगी. इसे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल द्वारा लगाया गया है. इस मशीन से लड़कियां एक सेनेटरी पैड निशुल्क निकाल सकती हैं. पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल द्वारा एमबीपीजी ... Read more
विश्व पर्यटन दिवस आज- रिवर फ्रंट भी नहीं बढ़ा पाया विदेशी पर्यटकों का ग्राफ
कोटा। चंबल के खुले विहंगम पाट के नजदीक प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित दुर्लभ भीतरिया कुंड, अनोखी अधर शिला,किशोर सागर के गहरे तालाब में खड़ा जगमंदिर, चंबल की कराइयों में बसा गरडिया महादेव का प्राकृतिक सौन्दर्य, देश का कदाचित सबसे बड़ा रिवर फ्रंट और अद्भुत आक्सीजोन पार्क होने के बावजूद बूंदी के मुकाबले विदेशी पर्यटकों को कोटा लाने में हम सफल क्यों नहीं हो पा रहे हैं। हाड़ौती में केवल बूंदी में ही सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटा शहर का हर तरह से सौन्दर्यीकरण किया गया। मुकुंदरा को टाइगर रिजर्व के रूप में ... Read more
इस एकेडमी में बच्चे अपने हाथों से बना रहे हैं भविष्य के रोबोट और ड्रोन, जानें क्या कुछ है खास…
Robotics In Dehradun: वर्तमान समय में तेज़ी से बढ़ती तकनीक उत्तराखंड के नौनिहालों को पीछे न छोड़ दे, इस चिंता को देखते हुए देहरादून के प्रवल प्रताप सिंह ने बच्चों और युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने का जिम्मा उठाया है. दून समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बच्चे एमडी रोबोटिक एकेडमी (MD Robotic Academy) में रोबोट बनाने के गुर सिख रहे हैं. 2012 में दून से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करने के बाद प्रवल मौजूदा समय में रोबोट बनाने के अलावा पाइथन कोडिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, ऑटोमेटिक सर्किट बनाना और आर्टिफीशियल इंटेलिजेस की बारीकियों से रुबरु करवाते हैं. लोकल18 ने प्रवल प्रताप ... Read more
Dehradun News : देहरादून के सरकारी स्कूलों में मिलेगी दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएं, 3 करोड़ का फंड हुआ अलॉट
देहरादून : देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अब ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करते नहीं दिखाई देंगे. डीएम सविन बंसल ने स्कूलों की तस्वीरों को बदलने की नई पहल शुरु की है. जिसके तहत स्कूलों में बच्चों को दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएं मिलेंगी. क्लास में ब्लैकबोर्ड के जगह अब डिजिटल स्क्रीन भी नज़र आएगी. इसके अलावा क्लास1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल में ही झूले लगाए जाएंगे और स्कूल की दीवारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. गौरतलब है कि डीएम सविन बंसल अपने तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. लोकल18 ने देहरादून के डीएम सविन बंसल ... Read more
यूपी में स्कूल की 'सफलता' के लिए कक्षा-2 के मासूम की 'बलि', निदेशक और स्टाफ गिरफ्तार
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक 7 साल के बच्चे की हत्या के सनसनीखेज मामले ने लोगों को चौंका दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की बलि दी जानी थी, लेकिन इस बीच गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का ये मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस अशोक कुमार ने बताया, ‘हाथरस के थाना सहपऊ पुलिस द्वारा बच्चे की हत्या की घटना की गुत्थी सुलझा ली गई है. इस मामले में 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई ... Read more
मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने का दिया संदेश
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने की मुहिम में आमजन को जोड़ने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान मानसरोवर स्थित सिटी में दस से भी अधिक स्कूलों के बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों ने मानव शृंखला बनाई। मानसरोवर जोन क्षेत्र के वार्ड 75 स्थित सिटी पार्क में मानव शृंखला कार्यक्रम स्कूलों के बच्चों, समितियों के अध्यक्ष, पार्षदों, सिटी में मॉर्निंग वाक के लिए आए मॉर्निंग वाकर्स सहित स्थानीय लोगों ने मानव शृंखला बनाकर प्लास्टिक फ्री सिटी एवं जयपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प ... Read more
पेरिस फैशन वीक से लौटीं तो अराध्या बच्चन संग IIFA 2024 के लिए निकलीं ऐश्वर्या राय, लोग बोले- पढ़ाई का क्या
आबू धाबी पहुंचे अराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी अराध्या बच्चन पेरिस फैशन वीक से वापस भारत लौटने के बाद अब मुंबई से आबू धाबी के लिए रवाना हो गई हैं. जहां पर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स यानी आईफा 2024 होने वाला है. पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर मां-बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या की पढ़ाई को लेकर सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके चलते वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. ... Read more
कोविड में माता-पिता को खो दिया और अब MP सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद भी हो गई बंद
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हजारों बच्चों ने कोविड-19 (Covid-19) के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था. इनमें से बहुत से ऐसे हैं, जिन्हें एक साल से अधिक समय से राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता नहीं मिली है. इस वित्तीय सहायता का वादा उनके मुश्किल जीवन को थोड़ा आसान बनाने के लिए किया गया था. मई 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि जिन बच्चों ने अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य को कोविड-19 के कारण खो दिया है, उन्हें हर महीने 5,000 रुपये और मुफ्त शिक्षा ... Read more
कयाकिंग में धूम मचा रहीं नैनीताल की नैना अधिकारी, वर्ल्ड कप तक खेल चुकी हैं
नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहां के साहसिक खेलों के लिए भी जानी जाती है. यहां की भौगोलिक संरचना वॉटर स्पोर्ट्स के अनुकूल है लेकिन संसाधनों के अभाव में यहां के खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस वजह से पहाड़ की प्रतिभाएं बस यहीं छुपी रह जाती हैं लेकिन आज हम आपको नैनीताल की बेटी नैना अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नैनीताल से निकलकर कयाकिंग, कैनोइंग की कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी हैं और भारतीय कयाकिंग की दुनिया में धूम मचा रही हैं. ... Read more
मुंबई में बारिश के दौरान खुले मैनहोल में गिरने से महिला की मौत, ये हादसा या सिस्टम का फेलियर?
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार (25 सितंबर) को भारी बारिश के बीच अंधेरी ईस्ट में एक खुले मैनहोल में गिरने से 45 साल की महिला की मौत हो गई. विमल गायकवाड़ नाम की महिला काम से घर लौट रही थी इसी दौरान सड़क पार करते समय डिवाइडर के बीच में बने खुले नाले में गिर गई. नाला गहरा होने के वजह से महिला 70 मीटर आगे तक बह गई. एक से डेढ़ घंटे का सर्च ऑपरेशन के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को बाहर निकाला. उसे कूपर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत ... Read more