Month: September 2024

लड़ाई लड़ाई में याद हो गए पहाड़े, फर्राटे से बोली इंग्लिश, कर्ज लेकर टीचर ने कर दी स्कूल और स्टूडेंट की कायापलट

Teacher And Student Viral Video : टीचर्स की महानता के कई किस्से आपने सुने होंगे. कई टीचर्स ऐसे होते हैं, जो स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए मीलों लंबा सफर तय कर एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंच जाते हैं. कई टीचर्स ऐसे होते हैं जो बच्चों को फ्री ट्यूशन देते हैं, ताकि वो अच्छे से पाठ सीख सकें. आज के दौर में ऐसे टीचर्स मिलना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं. सोशल मीडिया पर एक टीचर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो कुछ अलग ही तरीके से स्टूडेंट्स को नए-नए पाठ याद कराता है. उसकी मेहनत ... Read more

रात में 11 बजे टॉयलेट जाने पर छात्र को मिली ऐसी सजा, सुनकर खड़े हो जाएंगे कान, बोर्डिंग स्कूल से सामने आया चौंकाने वाला मामला

1000 Photocopies Of Self-Reflection Letter: चीन के एक बोर्डिंग स्कूल में रात में टॉयलेट का इस्तेमाल करने पर एक छात्र को सजा सुनाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिससे स्कूल के कर्मचारियों की कड़ी आलोचना हो रही है. स्कूल में कर्फ्यू के 15 मिनट बाद रात 11:00 बजे टॉयलेट जाने वाले छात्र को पकड़ लिया गया और उसे फटकार लगाई गई. इस घटना को कई लोगों ने ‘जेल’ जैसा माहौल बताया है, जिससे लोगों में गुस्सा भड़क गया है. बीजिंग न्यूज के अनुसार, एक अनाम शिक्षक ने बताया कि छात्र रात 10.45 बजे के बाद छात्रावास में नहीं ... Read more

रावतपुरा सड़क के जख्मों पर नहीं लगा मरहम

चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्डे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी  सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्डे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more

फेल होने के डर से ही आत्महत्या कर रहे छात्र, ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में चूकने पर भी जिंदगी में हार नहीं मानते खिलाड़ी

जयपुर। उड़न पारी पीटी उषा हो या मिल्खा सिंह, श्रीराम सिंह और दर्जनों भारतीय खिलाड़ी, ओलंपिक और दीगर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर चुनौती का सामना किया, हर परीक्षा से गुजरे मगर निराशा में गलत कदम नहीं उठाया। इसके विपरीत देश का छात्र वर्ग परीक्षा में असफलता तो दूर फेल होने के डर से ही आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता है। ऐसे ज्यादा मामले राजस्थान के ही कोटा जिले से आ रहे हैं, जो देश में शिक्षा का बड़ा केन्द्र बना है। परीक्षा शिक्षा जगत में ... Read more

Scolding Impact: अगर इतने साल का है आपका बच्चा, तो भूलकर भी न करें डांटने की गलती, उठाना पड़ेगा नुकसान

Negative Effects Of Scolding Children: बच्चों को पेरेंट्स अक्सर डांट देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत है. इसी बारे में लोकल 18 ने बात की अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की मनोचिकित्सक डॉ. वीना तेजना से. आइए जानते हैं उन्होंने डांटने के क्या नुकसान बताए. उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहना आवश्यक है. यदि बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे प्यार से समझाने की जरूरत है. गुस्से या चिल्लाने से बच्चों में गलत आदतें विकसित हो सकती हैं. गुस्से से बच्चों में नकारात्मक आदतों का विकासडॉ. वीना तेजना का मानना है कि आजकल कई अभिभावक अपने निजी तनाव ... Read more

फ्लोरिडा में हेलेन से बढ़ा खतरा, तूफान पकड़ेगा गति

न्यूयॉर्क। उष्णकटिबंधीय तूफान हेलेन मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए श्रेणी एक का तूफान बन गया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी दी। एनएचसी के पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तूफान फ्लोरिडा बिग बेंड तट पर पहुंचते ही और गति पकड़ लेगा। एनएचसी ने टाम्पा खाड़ी सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में स्थित लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी रखने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।  तटीय शहरों में विनाशकारी लहरों के साथ आठ फीट तक पानी जमा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हेलेन में ... Read more

ICAI CA November 2024 Exam: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा 2024 स्थगित, अब इस तारीख को होगी परीक्षा 

नई दिल्ली: ICAI CA Final November 2024 Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नंबर परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है. दिवाली के त्योहार के चलते आईसीएआई ने 1 नवंबर को होने वाली सीए फाइनल परीक्षा को स्थगित कर नया शेड्यूल जारी किया है. स्टूडेंट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आईसीएआई सीए फाइनल नंवबर 2024 रीवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं. रीवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3 नवंबर से वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी. पहले यह परीक्षा 1 नवंबर से 11 नवंबर 2024 तक होने वाली थी. ... Read more

बंगाल SSC ने शिक्षकों की भर्ती के लिए 14000 से अधिक नामों की मेरिट लिस्‍ट जारी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (West Bengal School Service Commission) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) के आदेश के बाद बुधवार को उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए 14,000 से अधिक नामों की मेरिट लिस्‍ट प्रकाशित की. एसएससी अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि अगले महीने दुर्गा पूजा से पहले इन उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ‘काउंसलिंग’ प्रक्रिया शुरू की जाएगी.  ये उम्मीदवार उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए 2016 में एसएससी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) में शामिल हुए थे. साक्षात्कार सूची 24 ... Read more

बिहार के छपरा में प्राइवेट स्कूल के अंदर साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप

छपरा पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है. बिहार के छपरा में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. यह बच्ची भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कूल में 10 दिन पहले इस बच्ची के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है. दुष्कर्मी की पहचान भी स्कूल के शिक्षकों ने बच्ची को फोटो दिखाकर कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई थी. मामला तब खुला, जब बच्ची लंगड़ा कर चलने लगी और ब्लीडिंग होने लगी तो परिवार वालों ... Read more