Month: September 2024
VIRAL: महिला को होने वाले पति में चाहिए इतनी क्वालिटी…3BHK घर हो, 30 लाख कमाता हो
Girl Marriage Wishlist Goes Viral: लड़का हो या फिर लड़की हर इंसान अपने पार्टनर में कुछ स्पेशल क्वालिटी चाहता है. यूं तो आज के डिजिटल जमाने में डेटिंग से लेकर शादी तक सबके लिए अलग-अलग ऐप्स हैं, जिनमें सब्सक्रिप्शन लेकर लोग अपने लिए बेस्ट पार्टनर (वर और वधु) की खोज कर सकते हैं. हालांकि, ये जितना इजी लगता है उतना होता नहीं है, क्योंकि लड़के और लड़कियों को अपने भावी पार्टनर में जो क्वालिटी चाहिए होती हैं उसकी लिस्ट बहुत लंबी होती है. हाल ही में एक अच्छे पति की चाहत रखने वाली 39 साल की महिला की विश लिस्ट ... Read more
Footwear पर ये है Myntra की टॉप डील, इससे बेहतर नहीं होगा कुछ और
चाहे स्कूल की तैयारी हो, वीकेंड आउटिंग हो, या कैज़ुअल प्लेडेट्स, बच्चों को चाहिए आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर, जो उनकी बिजी लाइफ के साथ तालमेल बिठा सके. Myntra के बच्चों के फुटवियर पर खास ऑफर्स आपको ट्रेंडी और प्रैक्टिकल शूज पर बेहतरीन छूट दे रहे हैं. चाहे एलईडी लाइट वाले स्नीकर्स हों, फेवरेट कैरेक्टर्स के साथ स्लिप-ऑन स्टाइल्स, या डेली के स्कूल शूज हों, हर इवेंट के लिए यहां शूज आपको आराम से मिल जाएंगे. 10% से शुरू होने वाली छूट के साथ, यह बेहतरीन डील्स पाने का सही समय है, देर न करें, आज ही ऑर्डर कर दें. 1. ... Read more
प्लेटफॉर्म पर घूम रही थीं 3 लड़कियां, GRP ने पूछा- कौन हो तीनों? सच्चाई जान हिल गए अफसर
पुलकित शुक्ला. हरिद्वार. हरिद्वार जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थी. चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर तीन लड़कियां लावारिस हालात में घूमते हुए मिलीं. पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों लड़कियां दिल्ली के थाना-सागरपुर इलाके की हैं. घर से बिना बताए निकली हैं. यह भी पता चला कि थाना सागरपुर दिल्ली में गुमशुदगी का केस दर्ज है. रेलवे एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि तीनों लड़कियों को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है. तीनों लड़कियां माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से भागी थीं. चिंतित परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ... Read more
ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत
छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more
GATE 2025 परीक्षा, आवेदन के लिए बचे है मात्र दो दिन, अप्लाई करने के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
नई दिल्ली: GATE 2025 Registration Last Date: गेट 2025 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू है, जो गुरुवार, 26 सितंबर को समाप्त होगी. ऐसे में जो छात्र गेट 2025 परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं और अप्लाई करें. हालांकि उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2024 तक विलंब शुल्क का भुगतान करके गेट परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं. 2025 में गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी रूड़की द्वारा किया जा रहा है. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित ... Read more
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल, यूपीएमएसपी लेटेस्ट
नई दिल्ली: UP Board Class 10th, 12th Exam 2025 Registration Ends Tomorrow: सीबीएसई बोर्ड (CBSE) समेत कई स्टेट बोर्ड आगामी बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2025) की तैयारी में जुट गए हैं. इस क्रम में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं. वहीं लेटेस्ट अपडेट है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल यानी 25 सितंबर को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा (UP Board 10th, 12th exma 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा. ऐसे में यूपी बोर्ड से 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने के इच्छुक छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ... Read more
कैलिफोर्निया में छात्रों के स्कूल में स्मार्टफोन पर लगा बैन
लॉस ऐन्जेलिस। कैलिफोर्निया ने स्कूलों में छात्रों के स्मार्टफोन का प्रयोग करने पर बैन लगाने के लिए एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि नया कानून छात्रों को स्कूल में पढ़ाई, सामाजिक विकास और उनके सामने की दुनिया पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। फोन प्रतिबंध नीतियों के कई आलोचकों ने कहा कि मोबाइल पर बैन लगाना छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन ऐसा करने से पढ़ाई का सारा भार शिक्षकों पर होगा। इसके अलावा इस नियम से छात्रों के लिए आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने में परेशानी आ ... Read more
धर्मचक्रों की कतार और भिक्षुओं का मंत्र जाप, बुद्ध मंदिर का अलौकिक अनुभव
देहरादून. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून घूमने का मन बना रहे हैं, तो क्लेमेंटाउन स्थित बौद्ध मंदिर, जिसे माइंड्रोलिंग मठ (Mindrolling Monastery Dehradun) के नाम से भी जाना जाता है, जरूर देखने जाएं. जैसे ही आप मेन गेट से अंदर प्रवेश करेंगे, दाईं ओर धर्मचक्रों की एक लंबी कतार आपका स्वागत करेगी. श्रद्धालु इन धर्मचक्रों को दाहिने हाथ से घुमाते हुए आगे बढ़ते हैं और यह अनुभव आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा. अगर आप सुबह के समय जाएंगे, तो वहां भिक्षुओं द्वारा ‘ओम मणि पद्मे हुम’ मंत्र जाप भी सुनने को मिलेगा, जो पूरे वातावरण को ... Read more
इजरायल ने लेबनान भेजा 'महफूज जगह जाने' का अलर्ट, हिज्बुल्लाह के 300 ठिकानों पर बमबारी में 182 की मौत
बेरुत/तेहरान: गाजा में फिलीस्तीन के साथ जारी जंग के बीच इजरायल ने मिडिल ईस्ट देश लेबनान में हिज्बुल्लाह संगठन के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इजरायल की मिलिट्री ने सोमवार को एक बयान जारी कर एयर स्ट्राइक की जानकारी दी. इजरायल के डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 (स्थानीय समयानुसार भोर 3:30 बजे) से सुबह 7:30 बजे के बीच हिज्बुल्लाह के 300 ठिकानों पर मिसाइल और रॉकेट से करीब 150 हमले किए गए. इजरायल के एयर स्ट्राइक में अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है. कम से कम 700 लोग जख्मी बताए जा रहे ... Read more
किरोड़ीलाल मीणा ने एसीएस शिखर अग्रवाल से की मुलाकात : आरएएस परीक्षा 2018 व 2021 भर्ती की सीबीआई जांच की मांग
जयपुर। कैबिनेट मंत्री पर से इस्तीफा दे चुके डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल से सीएमओ जाकर मुलाकात की। उन्होंने राजस्थान राज्य लोक सेवा आयोग के मारपीट वर्ष 2018 और 2021 में हुई आरएएस भर्ती परीक्षा में आरोप लगाते हुए उनकी सीबीआई जांच की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है की आरएएस के चयन में राजनीतिक दबाव के चलते तथा अभ्यार्थियों से बडी मात्रा में पैसा लेकर आरएएस बनाए है जिसमें कई अभ्यार्थियों द्वारा खाली उत्तर पुस्तिका छोड़ने के बाद में उन्हें भराया गया, कई अभ्यार्थियों की योग्यता नहीं ... Read more