Month: December 2024

CBSE बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से जकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी, परीक्षा की Guidelines जारी 

नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Practical Exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होनी है. हाल ही में बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक महीने पहले जनवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई कक्षा 10वींऔर 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल असिस्मेंट्स 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे, जो 14 फरवरी 2025 तक चलेंगे. ... Read more

ट्रैफिक पार्क में ट्रैफिक नियम बताने वाले बोर्ड हुए बदरंग

कोटा। शहर में तेजीसे बढ़ रहे वाहनों व सिकुड़ती सड़कों के कारण तो आए दिन हादसे हो ही रहे है। उसके अलावा ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करना भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे है। लेकिन हालत यह है कि स्कूल-कॉलेज के बच्चों को जिन बोर्ड के माध्यम से ट्रैफिक नियम बताए जा रहे है। वह बोर्ड ही बदरंग हो रहे है। यह हालत है नए कोटा क्षेत्र के ट्रेफिक पार्क की। शहर के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के मकसद से नगर निगम ने गांधी उद्यान के पास एक बड़ा गार्डन बनाया। जिसका नाम दिया ... Read more

आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है इस 10 साल के बच्चे का IQ, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग, कर चुका है ये कारनामे

10 वर्षीय ब्रिटिश लड़के कृष अरोड़ा ने हाल ही में 162 का IQ प्राप्त करके सुर्खियां बटोरीं, जो अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के अनुमानित स्कोर से अधिक है, जो लगभग 160 माना जाता है. यह स्कोर कृष को दुनिया भर में सबसे बुद्धिमान लोगों के टॉप 1% में रखता है. मेट्रो के अनुसार, उसे अब मेन्सा में स्वीकार कर लिया गया है, जो ‘एक उत्तेजक, बौद्धिक और सामाजिक समाज’ है और जल्द देश के टॉप स्कूलों में से एक प्रतिष्ठित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल को ज्वाइन करने जा रहा है. गणित में 100% अंक प्राप्त करने वाले कृष ने कहा ... Read more

राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर ... Read more

बेगूसराय : हमें स्कूल चाहिए… सड़क पर छात्रों का संग्राम; जानें क्या है पूरा मामला?

पटना: बेगूसराय में स्कूल के लिए सड़क पर संग्राम,सड़क निर्माण के लिए विद्यालय की कुर्बानी के नाम पर भड़के छात्र, नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया. बेगूसराय में प्राथमिकी विधालय के स्थांतरित करने की सूचना से नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है. बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क पर रस्सी से घेर दिया और वहीं स्कूल के बैंच डेस्क रख कर जाम कर दिया है. जाम से एन एच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. स्कूल शिफ्टिंग का क्या है पूरा मामला दरअसल बरौनी प्रखंड ... Read more

प्रवासियों के लिए स्थापित हों ‘‘समस्या समाधान प्रकोष्ठ’’: आरतिया

जयपुर। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया है कि राईजिंग राजस्थान के अवसर पर प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों के लिए समस्या समाधान प्रकोष्ठ की स्थापना करे, ताकि प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। टीम आरतिया की एक उच्च स्तरीय बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई, बैठक में आशीष सर्राफ, विष्णु भूत, कमल कंदोई, प्रेम बियाणी, ओ.पी. राजपुरोहित, सज्जन सिंह, कैलाश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, सौरभ शर्मा, अमन जैन, विक्रम सराफ, विशाल माखरिया, तरूण शारदा एवं एच.एम. जौहरी समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। टीम आरतिया के अनुसार राजस्थान के जो ... Read more

Bageshwar: इस कंपटीशन के जरिये प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सीखी मैथ्स, खेल-खेल में जानी बारीकियां

Bageshwar: उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे कई पहाड़ी इलाकों में अक्सर मैथ सब्जेक्ट स्टूडेंट्स को कठिन लगता है. ऐसे विषयों को आसान भाषा में सिखाने के लिए बागेश्वर डायट में कई कंपटीशन कराए जाते हैं. ठीक इसी प्रकार बागेश्वर डायट में प्राइमरी स्टूडेंट को खेल-खेल में मैथ सिखाने के लिए अबेकस कंपटीशन कराया गया. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए कार्यक्रम के समन्वयक भैरव पांडे ने बताया कि मैथ की गणनाओं और उनकी पहेलियां को सरल तरीके से समझने में अबेकस कंपटीशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन प्रतियोगिताओं को लेकर स्टूडेंट में भी काफी उत्साह रहता है. डायट में हुआ ... Read more

Tax Saving Tips: अपनी सैलरी में इन 10 अलाउंस को कर लें शामिल, टैक्स बचाना हो जाएगा आसान

नई दिल्ली: जब नौकरीपेशा लोग अपनी कमाई पर टैक्स देने की बात करते हैं, तो हर कोई चाहता है कि किसी तरह टैक्स बचा लिया जाए. लेकिन टैक्स बचाने के लिए जुगाड़ की बजाय समझदारी से प्लानिंग करनी जरूरी है. अगर आप अपनी सैलरी के साथ मिलने वाले अलाउंस का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप कानूनी तरीके से अपना टैक्स बचा सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे अलाउंस बताने जा रहे हैं, जिन्हें सैलरी में शामिल करवाने से आपकी इनकम टैक्स की चिंता कम हो सकती है. 1. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) कई कंपनियां कर्मचारियों को हाउस ... Read more

PM मोदी का सुगम्य भारत अभियान… दिव्यांगजनों के रास्ते सुलभ बनाने से उन्हें सक्षम बनाने तक की मुहिम

नई दिल्ली: सुगम्य भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना है. PM मोदी ने 3 दिसंबर 2015 को इस अभियान की शुरुआत की थी. मंगलवार (3 दिसंबर) को सुगम्य भारत अभियान के 9 साल पूरे हो रहे हैं. सुगम्य भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य1. सार्वजनिक स्थलों जैसे कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना.2. सार्वजनिक परिवहन जैसे कि बस, रेल, मेट्रो आदि को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना.3. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी जैसे कि वेबसाइट, मोबाइल ऐप आदि ... Read more

फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी, खुलासे के बाद 5 साल की जेल

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षकों को फर्जी डिग्री से धोखाधड़ी कर नौकरी पाने के मामले में दोषी पाया गया. दोनों आरोपियों को पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. फर्जी डिग्री मामले में में दोनों ही आरोपियों के दस्तावेज जांच के दौरान फर्जी पाए गए थे. शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह ने बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाई थी. हैरानी की बात यह है कि दोनों ही शिक्षकों वीरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला ... Read more