Month: December 2024
केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में भरे गए फैकल्टी के 15139 पद, जानें कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं ठेके पर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया है कि सेंट्रल हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च चल रहे हैं. ये संस्थान स्वायत्त संस्थान हैं. इन संस्थानों की स्थापना संसद की ओर से पारित कानून के जरिए की गई है. इनका संचालन उनके उन्हीं के प्रावधान के मुताबिक केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है. इन संस्थानों में पढ़ाने वाले अध्यापकों का चयन भी ये संस्थान अपने नियमों के मुताबिक करते हैं.सरकार ने बताया है कि सीएचईआईएस में इस साल 29 अक्टूबर तक 25 हजार 777 ... Read more
'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' विषय पर होगा जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल, 10 हजार छात्र लेंगे भाग
जयपुर।महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की शिक्षा शाखा 3 से 6 दिसंबर तक जयपुर के सिटी पैलेस में वार्षिक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल (जेएचएफ) होगा।यह चार दिवसीय फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होगा, जिसके बाद सुबह 8.30 से सुबह 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एग्जीबिशन और शिल्प कार्यशालाएं आयोजित होंगी। एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के चेयरमैन पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल के पिछले सफल आयोजनों की तरह, इस वर्ष भी एक नई थीम ‘फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट’ के साथ जेएचएफ का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल ... Read more
नगर निगम के नो वेंडिंग जोन की अनदेखी, हर कोई चला रहा दुकान
कोटा। शहर में स्थायी अतिक्रमणों के साथ ही अस्थायी अतिक्रमण अधिक समस्या का कारण बन रहे है। नगर निगम की ओर से एमबीएस व जे.के. लोन मुख्य द्वार के पास से दो बार अतिक्रमण हटाकर उसे नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया। लेकिन उसके बाद भी वहां से अतिक्रमण नहीं हट रहे। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल व जे.के. लोन के नए ओपीडी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वार के नजदीक और उनके आस-पास फल के ठेले, चाय की थड़िया, खाद्य सामग्री की दुकानें, प्लास्टिक ... Read more
तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे
तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार पहाड़ियों पर स्थित एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 परिवारों के 5 बच्चों सहित 7 सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बचाव अभियान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वीओसी नगर में 11वीं स्ट्रीट पर स्थित घर पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बचाव अभियान में ... Read more
देश-प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित हों, जिनका दृष्टिकोण स्पोर्ट्स फर्स्ट रहे, केवल डिग्रियां नहीं
जयपुर। ओलंपिक और दीगर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की पदक तालिका में भारत को शीर्ष देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए अपनी शिक्षा नीति में बदलाव की दरकार है। प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं जो पूरी तरह स्पोर्ट्स एजुकेशन और ट्रेनिंग आधारित हों। जो पारंपरिक विश्वविद्यालयों से इतर स्पोर्ट्स फर्स्ट के दृष्टिकोण पर काम करें। जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण और उच्चगुणवत्ता की कोचिंग हो। भारत और चीन समेत अन्य एशियाई देशों के ओलंपिक इतिहास के अध्ययन के बाद गुरु स्पोर्ट्स स्किल प्रमोशन फाउण्डेशन जयपुर के युवा मानस गर्ग ने ये रिपोर्ट तैयार की है। ... Read more
दिल्ली-NCR में कुछ राहत की सांस, कई जगहों पर 300 के नीचे पहुंचा AQI
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की हवा में थोड़ा सुधार हो रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आ गया है. आज राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में सोमवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 300 से कम दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 267, अशोक विहार में 284, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 262, चांदनी चोक में 190, डीटीयू में 227, दिल्ली- सीपीसीबी में 227, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 295, दिल्ली – डीपीसीसी में 295, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 271, ITO में 266, लोधी रोड में 233 दर्ज किया गया. वहीं आनंद ... Read more
अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर दो बच्चों और तीन युवाओं की हार्ट अटैक से मौत, सब हैरान
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत का अजीब मामला सामने आया है. उनमें तीन युवा और आठ व 14 साल के दो बच्चे थे. इन मौतों के पीछे क्या कोई समान कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक कोविड महामारी के दौर के बाद से युवाओं की हार्ट अटैक से मौतों के मामले बढ़ गए हैं. जनपद के खैर थाना इलाके के गांव अर्राना निवासी करीब 20 वर्षीय ममता चौधरी यूपी पुलिस का रिटन एक्जाम पास कर फिजिकल एक्जाम के लिए तैयारी कर रही ... Read more
जिलाधिकारी सविन बंसल को मिली शिकायत, DM ने खुद चखा मिड-डे मील
देहरादून. उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन भी दिया जाता है ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके. सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है. ऐसे में बच्चों को पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल सुद्धोवाला स्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने खाना बनाए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया. भोजन की गुणवत्ता देखने के लिए जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए पकाए गए भोजन को चखा. देहरादून के डीएम सविन बंसल ने ... Read more
प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर उनकी मां से हुई कुछ बड़ी गलतियां, आप भी रखें इन बातों का खास ख्याल
प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर बोली उनकी मां मधु चोपड़ा. Parenting Tips: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जिन्हें देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है . इन दिनों वो भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी अपनी पहचान बना ली है. उनकी जर्नी आज कई लोगों को मोटिवेट भी करती है. आर्मी बैकग्राउंड से होते हुए किस तरह से उन्होंने अपनी इस जर्नी को कंपलीट किया और उनकी परवरिश कैसे हुई इस बारे में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने प्रियंका की लाइफ ... Read more
बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल
बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरेंजा गांव स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गयीं। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी बच्चियों ... Read more