Month: January 2025
सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा
गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more
भाजपा सरकार से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ : पायलट
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार के एक साल के कार्यकाल से प्रदेशवासियों को कोई खासा फायदा नहीं हुआ है। पायलट ने सोमवार को सिरोही जाने से पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में भजनलाल सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केवल योजनाओं को बंद करने, कई जिलों को निरस्त करने और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर पुर्नविचार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के आने वाले बजट पर कांग्रेस चाहती ... Read more
आयुक्तालय का दोहरा मापदंड असमंजस के भंवर में फंसी उच्च शिक्षा
कोटा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के दोहरे मापदंड के भंवर में उच्च शिक्षा ऐसी फंसी कि क्वालिटी एजुकेशन के सारे दावे हवा हो गए। असमंजस से भरी नीतियों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मझघार में लाकर छोड़ दिया। हाड़ौती के राजसेस कॉलेजों में एक तरफ 90 कलांश पूरे होने पर फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं कोर्स पूरा होने से पहले ही बंद करवा दी गई। जिसके पीछे कॉलेज प्राचार्यों द्वारा आयुक्तालय के आदेश की पालना का हवाला दिया गया। जबकि, आरटीआई में पूछे सवाल के जवाब में आयुक्तालय ने कोर्स पूरा होने या विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा तिथि घोषित होने ... Read more
ट्रंप शपथग्रहण के बाद ले सकते हैं ये 5 बड़े फैसले, दुनिया को चौंकाएंगे
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं. ऐसे में सबकी नजरें अब इस पर टिकी हुई हैं कि वह सत्ता संभालने के बाद क्या बड़े आदेश सबसे पहले देंगे. ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ऐसे एक्जीक्यूटिव आदेश देने जा रहे हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा. पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुछ फैसलों का पलटने का दावा भी उन्होंने किया है. विक्ट्री रैली में दिये भाषण में ट्रंप ने संकेत भी दिये कि उनका फोकस किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा रहेगा. शपथ ग्रहण की पूर्व ... Read more
'मेरे पास केवल सपने थे, सपने कुछ अर्थपूर्ण चीजें करने के…', अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छात्रों को दी बड़ी सीख
मुंबई: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोमवार को अदाणी इंटरनेशनल स्कूल (Adani International School) के छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान छात्रों से कहा कि सफलता निजी नहीं होती है. सफलता तो तभी होती है जब आप पूरी दुनिया को बेहतर बनाएं. सफलता के साथ ही आप बेहतर विश्व के लिए भी काम करें. हमारी दुनिया तेजी से बदल रही है. मेरा इस बात में विश्वास है कि शिक्षक केवल परीक्षा के लिए तैयार नहीं करते बल्कि वो आपको जिंदगी के लिए भी तैयार करते हैं. अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को गौतम अदाणी का ... Read more
अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह, जाट प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जयपुर। महाराजा सूरजमल अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाट महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक वीरेन्द्र चौधरी बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एचआर कुड़ी ने की जबकि एजुकेशन हब के निदेशक रामनिवास ढाका मुख्य अतिथि, राजेंद्र सिंह चौधरी, शिवभगवान नागा और प्रभाती लाल जाट विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता, सामाजिक सरोकारों और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और ... Read more
NDTV Exclusive Interview : आवारा, मवाली, महा-मवाली… जूना अखाड़े के महंत ने 'IIT बाबा' को क्या-क्या कह डाला
नई दिल्ली: जूना अखाड़े के महंत करणपुरी महाराज ने NDTV इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अभय सिंह को निकालने की वजह बताई. जूना अखाड़े के सचिव महंत डॉ. करणपुरी महाराज ने कहा है कि IIT बाबा कोई साधु नहीं था. IIT वाला बाबा अखाड़े का नहीं था. वो मवाली था. जगह- जगह रुकता और खाता था. कहीं भी टीवी पर कुछ बोलता था.वो बहुत गलत व्यक्ति था, उसे मार कर निकाल दिया.वो अखाड़े को बदनाम कर रहा था. उन्होंने आगे बताया कि IIT बाबा यहां घूमते हुए आया था, वो किसी के माध्यम से अखाड़े में नहीं आया था. ... Read more
जंगल में क्लास, पेड़ों की छांव में पढ़ते बच्चे; ऋषिकेश के भुवनेश्वर को सलाम
Last Updated:January 19, 2025, 22:35 IST Rishikesh News: भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज न सिर्फ बच्चों को पढ़ाते हैं बल्कि उन्हें जरूरी चीजें भी मुहैया कराते हैं. वह बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, स्कूल बैग समेत पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराते हैं. X भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज ऋषिकेश में पुष्कर मंदिर रोड पर रहते हैं. ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश के रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज पिछले 7 साल से जंगलों और वंचित समुदायों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं. राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गोहरी रेंज में बसे वन गुर्जर समुदाय के बच्चों को वह निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं. भुवनेश्वर का जीवन ... Read more
इस मदरसे में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, भगवान राम के बारे में जानेंगे बच्चे
Last Updated:January 19, 2025, 15:19 IST Madrasa : उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश का पहला आधुनिक मदसा स्थापित किया गया है. जिमसें एनसीईआरटी सिलेबस पढ़ाया जाएगा. बच्चे संस्कृत के साथ भगवान राम के बारे में भी पढ़ेंगे. Madrasa : साल के अंत तक 10 मदरसों के अधुनिकीकरण की योजना है. हाइलाइट्स उत्तराखंड में पहला आधुनिक मदरसा स्थापित. एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के साथ संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी. छात्रों को भगवान राम की शिक्षाओं का भी ज्ञान दिया जाएगा. Madrasa : उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड ने राज्य में पहला आधुनिक मदरसा स्थापित किया है. जिसमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत सामान्य शिक्षा प्रदान की जाएगी. ... Read more
फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ लाखों रुपए का कपड़ा सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी का माल खपाने वाले ठिकानों का पता लगा रही है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि एसआर क्रिएशन फ र्म के मालिक राजकुमार सिंघल ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 जनवरी की रात करीब एक से ढाई बजे के बीच नकाबपोश बदमाश एक टाटा-एस गाड़ी ... Read more