Month: February 2025

Kid's Lunchbox Recipe: सुबह उठने में हो गई हैं लेट तो 10 मिनट में बच्चे के लंच बॉक्स में बनाएं ये पौष्टिक लंच

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लंच बॉक्स में आप क्या पैक कर रहे हैं वो काफी ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि ये मील ही उसके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. अमूमन बच्चे दूध पीकर स्कूल जाते हैं और ऐसे में उनका पहला सॉलिड फूड उनका लंच होता है. जो उनके शरीर को एनर्जी देता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करने के साथ उनके शरीर को एनर्जेटिक भी बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन ये सब तभी हो सकता है जब उनके टिफिन में कुछ ऐसा हो जो हेल्दी हो और पोषक तत्वों से भरपूर हो ... Read more

पाक के लिए अभिशाप बना ग्वादार, जलवायु परिवर्तन से विकराल बना शहर का मौसम, लोगों का जीना दूभर

इस्लामाबाद। ग्वादार को लेकर एक वक्त कहा जाता था कि ये पाकिस्तान की किस्मत की चाबी खोलने का दरवाजा है। पाकिस्तान के इस तटीय शहर ग्वादार में लोगों को ये पता नहीं था कि जलवायु परिवर्तन क्या है। लेकिन अब ये शहर पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा शाप बनता जा रहा है। ग्वादार का मौसम इतना ज्यादा विकराल बन चुका है कि लोगों के लिए यहां रहना मुहाल हो गया है। पिछले साल फरवरी महीने में इस शहर में लगातार 30 घंटे तक मुसलधार बारिश हुई थी। जिसने शहर की सड़कों के लेकर पुल और कम्युनिकेशन लाइनों को बहा डाला ... Read more

बारात में जाना है, काली हो जाऊंगी… चेहरे पर पड़ी धूप तो नन्ही बच्ची ने दिया ऐसा मज़ेदार जवाब, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Kids Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों की अलग दुनिया है. बड़े तो बड़े रील बनाने में बच्चे भी कुछ कम नहीं हैं. वायरल वीडियो में बच्चों के क्यूट वीडियो दिल को खुश करने का काम सबसे ज्यादा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बच्चों के वायरल वीडियो की भरमार है और आए दिन एक ना एक वीडियो वायरल हो जाता है. बच्चों के वीडियो में उनकी नादानियां और क्यूटनेस दिल जीतने में देर नहीं लगाती है. घर हो या स्कूल और पार्क या ट्यूशन सभी जगहों से बच्चों के क्यूट वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ... Read more

ये कौन हैं, दिल्ली के स्कूलों-कॉलेजों को फिर डराया; सेंट स्टीफंस को भी बम की धमकी

नई दिल्‍ली: दिल्ली के कई स्कूलों और सेंट स्टीफंस कॉलेज में बम रखे होने की कॉल आई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. बम की धमकी वाली कॉल पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में आई है, इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्‍ली के स्‍कूलों में बम रखा होने की सूचना मिली है. पिछले कुछ महीनों से ऐसी ढेरों कॉल आ चुकी हैं. लेकिन ये सभी कॉल फर्जी साबित हुई हैं. कई बार स्‍कूल के बच्‍चे भी ऐसी कॉल कर देते हैं. दिल्ली के एल्कॉन स्कूल को बम ... Read more

बच्चों को फोन कब देना चाहिए, कैसे पता चलेगा कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है या नहीं?

What Age To Give A Child A Mobile Phone: स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत का मतलब है कि कुछ माता-पिता का एक बड़ा सवाल होगा: क्या यह बच्चे के लिए पहला फोन खरीदने का समय है? सुरक्षा संबंधी चिंताओं, विशेष रूप से स्कूल आने-जाने के दौरान या स्कूल के बाद माता-पिता के बिना घर आने के कारण, अक्सर इस संबंध में निर्णय लिया जाता है. अगर बच्चे के कई दोस्तों के पास फोन है तो इससे सामाजिक दबाव भी बढ़ सकता है. लेकिन यह जरूरी नहीं है. आप कैसे बता सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के ... Read more

नाइजीरिया के स्कूल में लगी भीषण आग, 17 बच्चों की मौत

अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में लगी आग में कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बुधवार को जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में यह भीषण हादसा हुआ. जब आग लगी, तब स्कूल में करीब 100 बच्चे मौजूद थे. एजेंसी के मुताबिक सत्रह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, एजेंसी का कहना है कि अधिकारियों ने गुरुवार को आग ... Read more

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन ले विटेसे का छठा संस्करण : 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, राष्ट्रीय खेल के साथ चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूईआई ग्लोबल एजुकेशन ले विटेसे 2025 के छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में पूरे भारत में यूईआई ग्लोबल के सभी 9 परिसरों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, नई दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और त्रिवेन्द्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया है।  तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में 2 दिन का खेल और 1 दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 8 ... Read more

असर खबर का – जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए जांच के आदेश

मोईकलां। सुल्तानपुर के दरबीजी सरकारी विद्यालय में घटी दर्दनाक घटना जिसमें शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के बाद मोईकलां में भी पुराने राजकीय विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर दैनिक नवज्योति में तीन फरवरी को स्टोरी प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सांगोद व कनवास क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों व कक्षा-कक्षों की जांच के आदेश जारी किए हंै। अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगोद कृष्ण कुमान सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्ड के समस्त विद्यालय प्रधनाचार्यों को ... Read more

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं इस बीमारी का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

Alzheimers Disease In Hindi: हमारे मुंह में कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जो हमारी याददाश्त और ध्यान बढ़ा सकते हैं. लेकिन कुछ बैक्टीरिया ऐसे भी होते हैं जिनसे अल्जाइमर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह बात बताई है. एक अध्ययन से पता चला है कि मुंह और जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया मस्तिष्क की खराब कार्यप्रणाली और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग के जोखिम का संकेत दे सकते हैं. इन वैज्ञानिकों ने पाया है कि हानिकारक बैक्टीरिया हमारे खून में जाकर हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, ये बैक्टीरिया हमारे शरीर ... Read more

चिड़ियाघर लगाएगा बर्ड फेयर : पक्षी विशेषज्ञ देंगे विभिन्न बर्ड्स की जानकारी, बच्चे करेंगे मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन 

जयपुर। चिड़ियाघर की ओर से 7 और 8 फरवरी को बर्ड फेयर लगाया जाएगा। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षी प्रेमियों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन करवाया जाएगा।  नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पक्षी विशेषज्ञों को विभिन्न बर्ड्स की जानकारियां भी दी जाएगी।