Uttarakhand : धामी सरकार ने देर रात फेंटे अफसरों के पत्ते, पहले बड़े फेरबदल में किसे मिला कौन सा विभाग?


देहारादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल का बड़ा और पहला फेरबदल 19 अप्रैल की देर रात हुआ, जिसमें 21 IAS और एक IPS के विभागों को बदल दिया गया. पहले फेरबदल में शासन में तैनात अफसरों के दायित्व बदले गए हैं. सीएम के दफ्तर में अब तीन तजुर्बेकार अफसरों की तैनाती की गई है. एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और पहले से तैनात IPS अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव के तौर पर लाया गया है. रतूड़ी के पास गृह विभाग भी रहेगा.

धामी सरकार के इस ताज़ा फेरबदल के बाद आर मीनाक्षी सुंदरम के पास ऊर्जा, फाइनेंस और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी रहेंगे. आईपीएस अभिनव कुमार मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ सूचना विभाग भी देखेंगे. सुंदरम के पास माध्यमिक शिक्षा विभाग था, जो अब रविनाथ रमन को दिया गया है. चीफ सेक्रेटरी एसएस संधू को रेजिडेंट कमिश्नर का भी चार्ज दिया गया है. ये पद खाली चल रहा था. इनके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण अफसरों के कार्यभार बदले गए हैं.

प्रशासनिक अफसरों के विभागों में फेरबदल की पूरी सूची.

ये हैं प्रमुख अफसर और उनके नये विभाग
— अभी तक सीएम ऑफिस में तैनात रहे आनंदबर्धन को शहरी विकास, ग्राम विकास और आवास विभाग मिले हैं.
— मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात सचिव शैलेश बगोली को कृषि, उच्च शिक्षा, विजिलेंस और कार्मिक विभाग दिए गए हैं.
— पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी आरके सुधांशु के पास अब वन और पर्यावरण भी आ गए हैं.
— प्रिंसिपल सेक्रेट्री एल फनाई को कमिश्नर समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
— हाल ही खबरों में रहे हेल्थ सेक्रेटरी डॉक्टर पंकज पांडे से विभाग ले लिया गया है और उनकी जगह छुट्टी से लौटी राधिका झा अब नई हेल्थ सेक्रेटरी होंगी.

— पंकज पांडे को खनन और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्व विभाग दिए गए हैं.
नितेश झा से पेयजल वापस ले लिया गया है और उनके पास टेक्निकल एजुकेशन बना रहेगा.
— अभी तक दिल्ली में तैनात रहे रेजिडेंट कमिश्नर पीवीआर पुरुषोत्तम को दुग्ध, पशुपालन और मत्स्य विभाग सौंपा गया है.
— बरसात के आगामी मौसम के मद्देनज़र सरकार ने राज्यपाल के सचिव रंजीत कुमार सिन्हा को नया आपदा प्रबंधन सचिव बनाया है. सिन्हा राज्यपाल के सचिव भी बने रहेंगे.
— महिला सशक्तिकरण विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है. सेमवाल अब सचिव और कमिश्नर आबकारी होंगे.
— अभी तक उच्च शिक्षा सचिव रहे दीपेंद्र कुमार चौधरी को सैनिक कल्याण विभाग दिया गया है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

  • उत्तराखंड से उठी 'हिन्दू ईशनिंदा कानून' की मांग, PM मोदी को भेजी चिट्ठी में लिखा 'वरना संस्कृति बचेगी नहीं'

    उत्तराखंड से उठी ‘हिन्दू ईशनिंदा कानून’ की मांग, PM मोदी को भेजी चिट्ठी में लिखा ‘वरना संस्कृति बचेगी नहीं’

  • UKPSC Prelims Result : उत्तराखंड सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

    UKPSC Prelims Result : उत्तराखंड सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

  • Weather News: तप रहे उत्तराखंड को गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन भीगेंगे चार जिले, ओले भी गिरेंगे

    Weather News: तप रहे उत्तराखंड को गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन भीगेंगे चार जिले, ओले भी गिरेंगे

  • Char Dham में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की अपील, CM धामी ने कहा सरकार चलाएगी खास ड्राइव

    Char Dham में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की अपील, CM धामी ने कहा सरकार चलाएगी खास ड्राइव

  • Uttarakhand Politics: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM धामी? क्या चंपावत के लिए मिल गया ग्रीन सिगनल?

    Uttarakhand Politics: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM धामी? क्या चंपावत के लिए मिल गया ग्रीन सिगनल?

  • उत्तराखंड: 1 जुलाई से लागू होने जा रही है नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, टीचर्स की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होंगे बदलाव

    उत्तराखंड: 1 जुलाई से लागू होने जा रही है नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, टीचर्स की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होंगे बदलाव

  • देहरादून के कालसी में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत, एक घायल

    देहरादून के कालसी में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत, एक घायल

  • 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म, उत्तराखंड से है ये खास कनेक्शन

    120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म, उत्तराखंड से है ये खास कनेक्शन

  • अचानक देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा में बदलाव को मिली हवा, कही ये बड़ी बात

    अचानक देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा में बदलाव को मिली हवा, कही ये बड़ी बात

  • स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो माह गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

    स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो माह गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

उत्तराखंड

Tags: Administrative Reshuffle, IAS Officer, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply