Blog
मजदूरी कर ऑटो रिक्शा से लौट रही थीं महिलाएं, ट्रक की टक्कर से 7 की मौत; 11 जख्मी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. (Representational) बीदर (कर्नाटक): बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए. यह भी पढ़ें ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं. ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर ... Read more
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन आबोहवा ‘दमघोंटू’ : AQI 500 के पार; जानें- टॉप 10 प्रदूषित इलाकों का हाल
दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुल रहा जहर नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नोएडा (यूपी) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 529, गुरुग्राम (हरियाणा) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 478 और ‘गंभीर’ श्रेणी में धीरपुर के पास 534 दर्ज किया गया है. जबकि पूरी दिल्ली का एक्यूआई वर्तमान में ‘गंभीर’ श्रेणी में 431 पर है मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शनिवार को लगातार तीसरा दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली का कुल एक्यूआई 431 दर्ज किया ... Read more
लगातार दूसरे दिन ‘दमघोंटू’ रही दिल्ली की हवा, ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई हवा की गुणवत्ता
वायु गुणवत्ता निगरानी वाले लगभग सभी स्टेशन में गंभीर एक्यूआई दर्ज किया गया. नई दिल्ली: दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं रहने और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के कारण शाम चार बजे एक्यूआई 447 दर्ज किया गया. फेफड़े को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास के कण) का सकेंद्रण कई इलाकों में 470 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक था, ... Read more
“जनता से आग्रह है कि मास्क पहने, क्योंकि कुछ लोग तो रेवड़ियां बांटने में…”, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केजरीवाल पर कसा तंज
मनसुख मंडाविया ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच अब हालात बेहद खराब हो चुके हैं. लिहाजा, केजरीवाल सरकार को प्राथमिक स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं बंद करने के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाने जैसे अहम फैसले लेने पड़े हैं. ये हालात अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है. उधर, इन सब के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर राजधानी में ... Read more
दिल्ली में प्रदूषण : स्कूलों में पांचवी तक की कक्षाएं आठ नवंबर तक रहेंगी बंद
दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. नई दिल्ली : Delhi Pollution: दिल्ली के स्कूलों में पांचवी तक की सभी क्लासें मंगलवार आठ नवंबर तक बंद कर दी गई हैं. पांचवी से ऊपर की सभी क्लासों के बच्चों के लिए आउटडोर असेंबली और आउटडोर प्लेइंग एक्टिविटी मंगलवार 8 नवंबर तक बंद रहेगी. दिल्ली सरकार ने इस बारे में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है. दिल्ली के पर्यावरण ... Read more
पंजाब में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचा तो किसानों ने बना लिया बंधक
प्रतीकात्मक फोटो फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के जीवन वाला गांव में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने निकले एक राजस्व अधिकारी (पटवारी) को किसानों ने करीब 24 घंटे से बंधक बनाकर रखा है. किसानों ने पराली जलाने पर चालान न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की. उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक पटवारी को रिहा नहीं किया जाएगा. पराली जलाए जाने की सूचना मिलने के बाद इस पटवारी ने जिले का दौरा किया था. यह भी पढ़ें कुलनाब के तहसील और कोटकपुरा के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ... Read more
“कूड़े के पहाड़ का कलंक मिटाने का दिन है चार दिसंबर”, MCD चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय
एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय नई दिल्ली: दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने राजधानी में नगर निगम चुनाव (MCD) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. MCD चुनाव के तहत 4 दिसंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. MCD चुनाव के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं तो साफ कर देना चाहता हूं कि बीजेपी ने दिल्ली को जो कूड़े का पहाड़ का कलंक दिया है, इस बार चार दिसंबर का दिन ... Read more
महाराष्ट्र : अहमदनगर में फिर बढ़े लंपी वायरस के मामले, चार दिनों में 176 मवेशियों की मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं (प्रतीकात्मक फोटो) महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अहमदनगर में लंपी वायरस के कारण 176 मवेशियों की मौत हुई है जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. अहमदनगर के किसान रघुनाथ आढव के पास केवल एक गाय थी जिससे उनका घर चलता था लेकिन तीन दिन पहले लंपी वायरस के चलते इस गाय की मौत हो गई. प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बाद मवेशियों की मौत की संख्या बढ़ी ... Read more
कल से प्राइमरी स्कूल बंद, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, जानें- प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार के इंतजाम
दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम 1.दिल्ली में हॉटस्पॉट्स पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. 2.राजस्व आयुक्त बाजारों और कार्यालयों के लिए समयबद्ध योजना तैयार करेंगे. 3.50% दिल्ली सरकार के कर्मचारी घर से काम करें, निजी कार्यालयों को भी ये नियम पालन करने की सलाह दी गई है. 4. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए 6 सदस्यीय पैनल का गठन किया है. 5. देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए प्राइमरी स्तर तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया ... Read more
इगास लोकपर्व आज, जानें क्या है पहाड़ी इलाकों में मनाये जाने वाले इस पर्व की महत्ता
देहरादून. कुछ साल पहले तक इगास का जो पर्व पहाड़ तक सीमित था, वो अब शहरों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक इगास को लेकर भेलो के आर्डर आये हैं और स्कूल लेवल पर भी एक्टिविटीज करवाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय की खबर गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी. दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाने की परम्परा है. दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ युद्ध जीत वापस लौट आए तो इसी खुशी में दिवाली ... Read more