Blog

असर खबर का – अब जल्द पहुंचेगा बस्तियों में पीने का पानी

हरनावदाशाहजी। जल जीवन मिशन के तहत कस्बे की कई बस्तियों में अभी पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई। बुधवार को ही हरनावदाशाहजी कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति में ”  नलों में कब आएगा पानी? इसकी कोई गारंटी नहीं” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद खबर का असर यह हुआ कि बुधवार को ही मौके पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारी और जल जीवन मिशन के ठेकाकर्मी हरनावदाशाहजी कस्बे में पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता ने तिलक स्कूल गली, कालापाठा ... Read more

अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की पोस्टिंग में शिकायतों का अंबार, गड़बड़ाया मामला

जयपुर। प्रदेश के शिक्षा विभाग में स्कूलों में अधिशेष चल रहे शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर समायोजन को लेकर शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुए पदस्थापन आदेशों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर जहां शिक्षक संगठनों ने प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है तो वहीं शिक्षकों ने भी रिक्त स्थान की बजाय स्थान पर अन्यत्र पदस्थापन करने पर अपनी आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि पहली बार बिना काउंसलिंग के शिक्षा विभाग में पदस्थापन की प्रक्रिया को पूरा किया और इसको लेकर शुरू ... Read more

बार्क साइंटिस्ट के 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, 5 दिन तक पिता से छिपाए रखी बात

गोरखपुर: भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटेर (Barc) में काम करने वाले एसिस्टेंट साइंटिस्ट के 17 वर्षीय बेटे को उसकी मां की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक बेटे ने 5 दिनों तक अपने पिता से मां की हत्या की बात को छिपाकर रखी जो तमिलनाडु के कलपक्कम में काम कर रहे हैं.  11वीं के छात्र ने गुस्से में मां को दिया धक्का टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं ने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र ने अपनी मां को गुस्से में धक्का दिया था क्योंकि दोनों की किसी बात ... Read more

महायुति में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय, जानें बीजेपी और शिवसेना को मिल रहे कितने मंत्री पद

महाराष्ट्र में महायुति के कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय हो गया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी को 20 मंत्री पद, शिंदे-शिवसेना को 12 मंत्री पद और एनसीपी अजित पवार को 10 मंत्री पद दिए जाएंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अमित शाह के साथ बैठक की थी और इसी बैठक में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय किया गया है.  बता दें कि 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उस वक्त फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा ... Read more

बच्ची की तोड़ी 25 हड्डियां, जख्मों पर डाला खौलता पानी और ले ली जान… पिता-सौतेली मां दोषी करार

लंदन: इंग्लैंड के सरे शहर के वोकिंग इलाके में 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. स्कूली छात्रा के साथ दोनों ने दो साल तक क्रूरता की. बच्ची के मुंह में टेप लगाकर उसे क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा था. लहूलुहान बच्ची के जख्मों पर खौलता पानी भी गिराया गया था. फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी. पिता उर्फान शरीफ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप कबूल कर लिए थे. कोर्ट ने उर्फान शरीफ (42), उसकी दूसरी पत्नी बतूल (30) को दोषी ... Read more

पौड़ी गढ़वाल में UPSC और PCS की फ्री कोचिंग, मिलेंगे 4000 रुपये भी

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड में रहकर UPSC और PCS की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग दे रहा है. कोचिंग के साथ युवाओं को 4000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. देशभर के किसी भी राज्य से छात्र कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है. आवेदन के लिए सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं. आवेदन के बाद छात्रों को एक प्रवेश ... Read more

समस्या: नलों में कब आएगा पानी ? इसकी कोई गारंटी नहीं

हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में खाली पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नलों के कनेक्शन तो कर दिए गए लेकिन नलों में पीने का पानी कब पहुंचेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं। पिछले 6 माह से यह नल पानी की जगह हवा फैंक रहे हैं। हरनावदाशाहजी के ग्राम सालारखोह सहित कस्बे की कालापाठा बस्ती, हरीजन बस्ती, तिलक स्कूल गली कुम्हार मौहल्ला, 49 मील सहित कस्बे की बहुत सी गलियों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कस्बे में फिलहाल कार्य भी बंद किया हुआ है। कस्बे ... Read more

राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार (11 दिसंबर) को 12वां दिन है. आज भी लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामा हुआ. जबकि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर INDIA ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ को सरकार का प्रवक्ता बता दिया है. उन्होंने कहा कि सभापति सदन में किसी स्कूल के हेडमास्टर की तरह बर्ताव करते हैं. वो कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, तो कभी ... Read more

निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा

जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि ... Read more

SEBI ने यूट्यूबर रवींद्र बालू भारती और उसकी फर्म पर लगाई रोक, 9.5 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

SEBI ने शुभांगी रवींद्र भारती, राहुल अनंत गोसावी और धनश्री चंद्रकांत गिरि को चार अप्रैल, 2025 तक सिक्योरिटीज मार्केट में भागीदारी से रोक दिया. नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोशल मीडिया पर फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट से संबंधित सलाह देने वाले रवींद्र बालू भारती (Ravindra Balu Bharti )  और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट पर शेयर बाजार से जुड़े काम करने पर रोक लगा दी है.  रवींद्र बालू भारती और उनकी फर्म पर यह रोक अगले साल अप्रैल तक के लिए  लगाई गई है.इसके साथ ही सेबी ने भारती और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट को गैरकानूनी ढंग ... Read more