Blog

पंजाब के रूपनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, जांच के दिए गए आदेश

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया…

ओवैसी ने MCD चुनाव के लिए किया प्रचार, बोले- “राजनीति में उसी को सुना जाता है, जिसका नुमाइंदा चुना जाता है..”

ओवैसी ने कहा कि जिस इलाके में मुसलमान, दलित, आदिवासी रहते हैं, वहां विकास नहीं होता. ये विकास इसलिए नहीं करवाया जाता है, क्योंकि यहां मुसलमान और दलित रहते हैं. ये तीन पार्टी कभी नहीं चाहेगी कि जमीनी सतह के लोग सियासी लीडर बना लें. आपने सालों से कांग्रेस को वोट दिया, फिर आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन सोचिए आपको क्या हासिल हुआ. आपकी लीडरशिप कहां है. आप आम आदमी पार्टी को जीताते हैं, लेकिन वो विधायक गुंगे हो जाते हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, “कोविड शुरू हुआ तो सबसे पहले तबलीगी जमात पर आरोप लगाए गए. दिल्ली ... Read more

जमात-ए-इस्लामी पर सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की करीब 200 संपत्तियों की पहचान की है. श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन जमात-ए-इस्लामी की करीब 90 करोड़ रुपये की 11 प्रमुख संपत्तियां जब्त की गईं हैं. अधिकारियों ने कहा कि संगठन पर शिकंजा कस दिया गया है. यह ऑपरेशन संगठन पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है. जमात-ए-इस्लामी पर कट्टरपंथ, अलगाववाद और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है. राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की करीब 200 संपत्तियों की पहचान की है. इस महीने की शुरुआत में, शोपियां जिले में एसआईए ने ... Read more

“जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए बड़ा अवसर”; मन की बात में बोले पीएम मोदी

देश के अलग-अलग हिस्सों में जी-20 से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक बड़ा अवसर है और देश को इसका पूरा उपयोग करते हुए ‘‘विश्व कल्याण” पर ध्यान केंद्रित करना है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 95 वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस अवसर से जुड़ने का भी आग्रह किया. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी में जी-20 की दो-तिहाई, विश्व व्यापार में तीन-चौथाई और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ... Read more

“गालियों की राजनीति…” : योगी आदित्यनाथ के प्रहार का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो वाले ट्वीट को हिंदी में री-ट्वीट करते हुए कहा, “गंदी गालियां, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार या गंदी राजनीति चाहिए तो उन्हें वोट दो. स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क चाहिए तो मुझे वोट दो.” वहीं, योगी आदित्यनाथ के ट्वीट किए गए वीडियो का कैप्शन था- “आम आदमी पार्टी का यह नमूना जो दिल्ली से आया है, वास्तव में आतंकवाद का हमदर्द है.” अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। https://t.co/kNtrOR2azB ... Read more

“800 अधिकारियों के बाद भी..”, ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज

ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ED ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. ED ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया है. ED द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर अब मनीष सिसोदिया ने तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया. मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साज़िशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफ़सरों की टीम ने 500 जगह ... Read more

“यदि आप गंदी राजनीति चाहते हैं..”: केजरीवाल ने CM योगी पर निशाना साधते हुए गुजरात में की वोट अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में रिट्वीट करते हुए कहा, “अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना. अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना.” यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ ने ट्वीट किए वीडियो में लिखा था, “यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है..” अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। ... Read more

MCD चुनाव 2022 : पार्टियों ने युवा उम्मीदवारों पर जताया है भरोसा, जानें कौन है सबसे कम उम्र का कैंडिडेट

MCD 2022: चुनाव में पार्टियों ने युवाओं को दिया है मौका नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD चुनाव 2022) को लेकर सियासी पारा चरम पर है. लिहाजा, पार्टियों के बीच स्थानीय मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बीच जनता को अपने नए वादों से रिझाने का दौर भी जारी है. इस बार MCD चुनाव में पार्कों के सौंदर्यीकरण, डिस्पेंसरी को बेहतर करने, नालियों की सफाई और कूड़े के निस्तारण के मुद्दे अहम रूप से छाए हुए हैं. यह MCD चुनाव दो वजहों से बेहद खास माना जा रहा है. पहला तो ये कि चाहे आम आदमी पार्टी हो या ... Read more

“बीजेपी ऑफिस में लिखी हुई रिपोर्ट”: 1,300 करोड़ के क्लासरूम घोटाले के आरोप पर AAP

दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय (डीओवी) द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए कक्षाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच ‘स्पेशलाइज्ड एजेंसी’ द्वारा कराने की सिफारिश के तुरंत बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है और बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर, आरोप पत्र, विजिलेंस रिपोर्ट सभी कुछ बीजेपी के ऑफिस में लिखा जाता है और मीडिया को वितरित कर दिया जाता है. ये मंत्रियों को नहीं दिया जाता.  केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 17 फरवरी, 2020 की रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी ... Read more

70-80 की सेंसेशन जया प्रदा का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट PHOTOS देख कर फैंस बोले- ‘एज इज जस्ट ए नंबर’

70-80 की सेंसेशन जया प्रदा का बदल गया है पूरा लुक नई दिल्ली : जया प्रदा अपने समय में खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. उन्होंने अपने समय मे कई बड़े स्टार के साथ जोड़ी बनाई औऱ अनगिनत हिट फिल्में दीं. उनका खूबसूरती और अंदाज के कारण उनके लाखों हजारों फैंस हैं. हालांकि बाद में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और राजनीति में नजर आईं, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई. वह अब भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं. हाल ही में जया प्रदा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह बेहद ... Read more