Blog

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहतर होते ही केंद्र ने हटाई सभी पाबंदियां

नई दिल्ली: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहतर होते ही केंद्र सरकार ने बीते कुछ दिनों से राजधानी में लागू पाबंदियों को वापस ले लिया है. लिहाजा, अब दिल्ली में ट्रक प्रवेश कर पाएंगे साथ ही गैर-बीएस 6 डीजल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है. इसके अलावा दिल्ली में उद्योगों को बंद करने के आदेश को भी वापस ले लिया गया है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण की वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई थी. इस वजह दिल्ली सरकार को 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने से लेकर ... Read more

प्रदूषण में डूबी दिल्ली, जहरीली हवा को लेकर MEMES की बाढ़, लोग बोले ‘यहां योगा से स्मोक करना बेहतर’

दिल्ली NCR में सांस लेना दूभर, जहरीली हवा पर MEMES शेयर कर यूं मौज ले रहे लोग Air Quality In Delhi Today: त्योहार बीतने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा और भी ज्यादा प्रदूषित होने के साथ-साथ खतरनाक होती जा रही है. बिगड़ती इस हवा की गुणवत्ता के कारण राष्ट्रीय राजधानी (air quality in Delhi) में लोग ताजी हवा (fresh air) के लिए हांफ रहे हैं. शहर धुंध की मोटी परत से ढका हुआ है और जहरीली हवा (toxic air) के कारण कुछ स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. अब, आने वाले दिनों में प्रदूषण ... Read more

दिल्ली : महिला को “F**k Off” कहने पर युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप बरकरार

अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता के खिलाफ अपराधों के लिए कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार हैं. नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला को धमकी देने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले अंग्रेजी अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए एक पुरुष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता द्वारा शिकायतकर्ता का अपमान करने के इरादे से शब्द का इस्तेमाल करने का प्रथम दृष्टया मामला था. अदालत याचिकाकर्ता द्वारा दायर एक आपराधिक पुनरीक्षण मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसके खिलाफ अगस्त 2022 में एक ... Read more

प्रदूषण के बीच दिल्ली में नोएडा से गैर-जरूरी ट्रकों और कारों के प्रवेश पर लगी रोक

नोएडा से दिल्ली जाने वाले गैर-जरूरी ट्रकों की इंट्री पर बैन लगा दिया गया है. नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Pollution) के स्तर के बीच, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दिल्ली की सीमाओं से गैर-जरूरी ट्रकों और अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.गौतम बौद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, पाबंदियां चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर होंगी. हालांकि, उनके गंतव्य तक जाने के लिए डायवर्टेड रूट मुहैया कराया जाएगा. यह भी पढ़ें “ग्रेडेड एक्शन प्लान के तहत, आवश्यक ... Read more

बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही सरकार, शोध करना चिकित्सकों की जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी शनिवार को बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इंसेफेलाइटिस को लेकर किए गए अपने संघर्ष का स्मरण करते हुए कहा कि 1998 से इस मुद्दे पर जनांदोलन खड़ा किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह थी कि इंसेफेलाइटिस पर एक भी रिसर्च पेपर नहीं था. चिकित्सकों के लिए एक-एक मरीज शोध का केंद्र होता है. वे अपने दैनिक कार्यों को करते हुए शोध को आगे बढ़ा सकते हैं. चिकित्सा शिक्षा के छात्र लैब और लाइब्रेरी तक ही सीमित न रहें. ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीमारी का कारण पता करें, ... Read more

गंभीर प्रदूषण की गिरफ्त में फंसी दिल्ली, औसत एक्यूआई 447 दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है. नई दिल्ली : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 447 रहा. हालांकि आज बाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचकर थोड़ा सुधरा. शहर के 37 निगरानी स्टेशनों में से 30 में शाम 6 बजे एक्यूआई 400 अंक से नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें सीपीसीबी के अनुसार गंभीर एक्यूआई दर्ज करने वाले क्षेत्रों में बवाना (406), जहांगीरपुरी ... Read more

उत्तराखंड में नये सत्र से हिंदी में भी होगी मेडिकल की पढ़ाई

मध्य प्रदेश के बाद ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा. देहरादून: उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में अगले सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ ही हिंदी माध्यम में भी होगी. मध्य प्रदेश के बाद ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा. इसके लिये प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है. यह भी पढ़ें यह ​समिति मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा महाविद्यालयों में लागू एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम ... Read more

मजदूरी कर ऑटो रिक्शा से लौट रही थीं महिलाएं, ट्रक की टक्कर से 7 की मौत; 11 जख्मी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. (Representational) बीदर (कर्नाटक): बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए. यह भी पढ़ें ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं. ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर ... Read more

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन आबोहवा ‘दमघोंटू’ : AQI 500 के पार; जानें- टॉप 10 प्रदूषित इलाकों का हाल

दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुल रहा जहर नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नोएडा (यूपी) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 529, गुरुग्राम (हरियाणा) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 478 और ‘गंभीर’ श्रेणी में धीरपुर के पास 534 दर्ज किया गया है. जबकि पूरी दिल्ली का एक्यूआई वर्तमान में ‘गंभीर’ श्रेणी में 431 पर है मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शनिवार को लगातार तीसरा दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली का कुल एक्यूआई 431 दर्ज किया ... Read more

लगातार दूसरे दिन ‘दमघोंटू’ रही दिल्ली की हवा, ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई हवा की गुणवत्ता

वायु गुणवत्ता निगरानी वाले लगभग सभी स्टेशन में गंभीर एक्यूआई दर्ज किया गया. नई दिल्ली: दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं रहने और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के कारण शाम चार बजे एक्यूआई 447 दर्ज किया गया. फेफड़े को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास के कण) का सकेंद्रण कई इलाकों में 470 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक था, ... Read more