Blog
दिल्ली में प्रदूषण : स्कूलों में पांचवी तक की कक्षाएं आठ नवंबर तक रहेंगी बंद
दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. नई दिल्ली : Delhi Pollution: दिल्ली के स्कूलों में पांचवी तक की सभी क्लासें मंगलवार आठ नवंबर तक बंद कर दी गई हैं. पांचवी से ऊपर की सभी क्लासों के बच्चों के लिए आउटडोर असेंबली और आउटडोर प्लेइंग एक्टिविटी मंगलवार 8 नवंबर तक बंद रहेगी. दिल्ली सरकार ने इस बारे में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है. दिल्ली के पर्यावरण ... Read more
पंजाब में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचा तो किसानों ने बना लिया बंधक
प्रतीकात्मक फोटो फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के जीवन वाला गांव में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने निकले एक राजस्व अधिकारी (पटवारी) को किसानों ने करीब 24 घंटे से बंधक बनाकर रखा है. किसानों ने पराली जलाने पर चालान न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की. उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक पटवारी को रिहा नहीं किया जाएगा. पराली जलाए जाने की सूचना मिलने के बाद इस पटवारी ने जिले का दौरा किया था. यह भी पढ़ें कुलनाब के तहसील और कोटकपुरा के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ... Read more
“कूड़े के पहाड़ का कलंक मिटाने का दिन है चार दिसंबर”, MCD चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय
एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय नई दिल्ली: दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने राजधानी में नगर निगम चुनाव (MCD) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. MCD चुनाव के तहत 4 दिसंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. MCD चुनाव के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं तो साफ कर देना चाहता हूं कि बीजेपी ने दिल्ली को जो कूड़े का पहाड़ का कलंक दिया है, इस बार चार दिसंबर का दिन ... Read more
केरल की IAS अफसर के बेटे को गोद में लेकर कार्यक्रम में भाषण देने के VIDEO पर छिड़ी बहस
तिरुवनंतपुरम : क्या एक महिला IAS ऑफिसर के लिए किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने बच्चे को लाना और उसे गोद में लेकर सभा को संबोधित करना उचित है? पाथानमथिट्टा (Pathanamthitta) जिले की कलेक्टर दिव्या एस अय्यर के अपने बेटे को एक फिल्म समारोह के समापन कार्यक्रम में लाने और साढ़े तीन साल के बच्चे को अपनी गोद में लेकर भाषण देने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं. जहां आलोचक इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह ‘उचित’ है या नहीं, वहीं अय्यर के समर्थन में खड़े उनके पति सहित उनके अन्य लोगों ने इसे महिलाओं द्वारा ... Read more
महाराष्ट्र : अहमदनगर में फिर बढ़े लंपी वायरस के मामले, चार दिनों में 176 मवेशियों की मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं (प्रतीकात्मक फोटो) महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अहमदनगर में लंपी वायरस के कारण 176 मवेशियों की मौत हुई है जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. अहमदनगर के किसान रघुनाथ आढव के पास केवल एक गाय थी जिससे उनका घर चलता था लेकिन तीन दिन पहले लंपी वायरस के चलते इस गाय की मौत हो गई. प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बाद मवेशियों की मौत की संख्या बढ़ी ... Read more
कल से प्राइमरी स्कूल बंद, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, जानें- प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार के इंतजाम
दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम 1.दिल्ली में हॉटस्पॉट्स पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. 2.राजस्व आयुक्त बाजारों और कार्यालयों के लिए समयबद्ध योजना तैयार करेंगे. 3.50% दिल्ली सरकार के कर्मचारी घर से काम करें, निजी कार्यालयों को भी ये नियम पालन करने की सलाह दी गई है. 4. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए 6 सदस्यीय पैनल का गठन किया है. 5. देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए प्राइमरी स्तर तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया ... Read more
इगास लोकपर्व आज, जानें क्या है पहाड़ी इलाकों में मनाये जाने वाले इस पर्व की महत्ता
देहरादून. कुछ साल पहले तक इगास का जो पर्व पहाड़ तक सीमित था, वो अब शहरों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक इगास को लेकर भेलो के आर्डर आये हैं और स्कूल लेवल पर भी एक्टिविटीज करवाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय की खबर गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी. दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाने की परम्परा है. दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ युद्ध जीत वापस लौट आए तो इसी खुशी में दिवाली ... Read more
प्रदूषण की मार : दिल्ली में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन पर विचार
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए प्राइमरी स्तर तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह ऐलान किया. सीएम केजरीवाल ने साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन स्कीम पर भी विचार कर रही है. साथ ही केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत, दोषारोपण और राजनीति का समय नहीं. उन्होंने कहा कि पंजाब ... Read more
दिल्ली की हवा ‘दम घोंटू’ होने पर लागू हुआ GRAP का चौथा चरण : ये चीजें होंगी प्रभावित
नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत विभिन्न उपायों को लागू करने का फैसला किया. चौथे चरण के तहत निर्धारित हैं ये उपाय… दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया डीजल हल्के मोटर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध; बीएस-6, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है. दिल्ली में इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाले ट्रकों के अलावा अन्य ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध; आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले वाहनों को छूट दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में राजमार्ग, ... Read more
IGNOU ने मास्टर डिग्री में लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम, योग्यता सहित अन्य डिटेल देखें
IGNOU ने मास्टर डिग्री में लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम नई दिल्ली: IGNOU MA Arabic Programme: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक नया मास्टर डिग्री प्रोग्राम लॉन्च किया है. इग्नू ने ऑनलाइन डिस्टेंशन लर्निंग (ODL) मोड में एमए अरेबिक (MA Arabic) प्रोग्राम शुरू किया है. विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेज द्वारा जुलाई 2022 सत्र के लिए MA ARB प्रोग्राम लॉन्च किया गया है. जो छात्र इग्नू के इस नए मास्टर डिग्री कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट ignou.ac.in से प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने ट्विट कर इस ... Read more