Author: admin

दिल्ली में कल से नहीं चलेंगी मुफ्त योगशाला, सिसोदिया ने लगाया अफसरों को डराने-धमकाने का आरोप

दिल्ली की योगशाला के तहत प्रतिदिन 590 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं. दिल्ली में योगशाला (Dilli Ki Yogshala)को लेकर सियासत तेज हो गई है. उपराज्यपाल से कोई निर्देश नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार मंगलवार यानी 1 नवंबर से मुफ्त योगा क्लास को बंद कर रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर कहा, “यूनिवर्सिटी का बोर्ड चाहता है कि दिल्ली के आम लोगों के लिए योगशाला चले, सरकार ने बजट भी दे रखा है, लेकिन फिर भी अफसरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला’ बंद करने का आदेश जारी करा दिया गया है. फिलहाल कल ... Read more

मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों को अन्य बोर्ड से जोड़ने को बताया ‘फिजूल’, BJP ने दिया ये जवाब

बता दें कि उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश के लगभग 45,000 मदरसों के संचालक मौजूदल थे. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी, जैसे – – कोई भी मदरसा सरकारी सर्वे का विरोध नहीं करेगा. – मदरसे किसी भी बोर्ड से अपने आपको संबद्ध नहीं कराएंगे. – बच्चों को 5वीं तक स्कूली शिक्षा मदरसों में ही दी जाएगी.  – मदरसों में पढ़ाए जा रहे इस्लामिक पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाएगा.  देश के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन जमीयत उलेम ए हिंद के नेता मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि दुनिया का कोई भी बोर्ड मदरसों की स्थापना के मकसद ... Read more

PSSSB Answer Key 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया आंसर की, करें डाउनलोड

PSSSB Answer Key 2022: स्कूल लाइब्रेरियन और सुपरवाइजर हॉर्टिकल्चर परीक्षा का आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और सरल तरीका नीचे बताया गया है. PSSSB Answer Key 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने स्कूल लाइब्रेरियन और सुपरवाइजर हॉर्टिकल्चर के पदों पर भर्ती के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की है. उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई आपत्ति है तो वे 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. ... Read more

राहुल गांधी ने ‘भारत यात्रियों’ के साथ मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का रखा मौन

तेलंगाना राज्य कांग्रेस इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है. शादनगर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शादनगर में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ. ... Read more

दिवंगत पति का सपना पूरा कर पत्नी बनी Army Officer, बेटे को गोद में लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Army Officer Rigzin Chorol: लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल (Rigzin Chorol) अपने दिवंगत पति और राइफलमैन रिगजिन खांडप के सपने को पूरा कर भारतीय सेना (Indian Army) में अधिकारी बन चुकी हैं. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी में 11 महीने के कठोर ट्रेनिंग की है, जिसके बाद वे अपना लक्ष्य पूरा कर सकीं. इस दौरान समारोह में वे अपने बेटे को गोद लिये काफी खुश नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान देखकर, उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस दौरान लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल अपनी इस लक्ष्य का श्रेय अपने दिवंगत पति रिगजिन खांडप को देती नजर आईं.  यह ... Read more

Winter में जल्दी उठना आपके लिए भी मुश्किल होता है तो जानिए बिना परेशानी जल्दी उठने के आसान तरीके

1) एक लैंप जो सुबह रोशनी के साथ आपको जगाए सर्दियों में सुबह जल्दी उठने में समस्या यह नहीं है कि आप अपने अलार्म को सामान्य से पहले सेट कर रहे हैं. यह सच है कि, जब आपका अलार्म बंद हो जाता है, तब भी बाहर अंधेरा रहता है. आपका सर्कैडियन रिदम – उर्फ आपके शरीर का प्राकृतिक स्लीप-वेक शेड्यूल – सूर्य के डार्क-लाइट शेड्यूल से चलता है, इसलिए जब आप अचानक अंधेरे में जाग रहे होते हैं, तो आपका वापस सोने का मन करता है. इसलिए आप कमरे में एक अलार्म लैंप लगा सकते हैं जो सुबह सुबह अलार्म ... Read more

दिल्ली के स्कूल में अमित शाह को मुख्य आतिथि बनाए जाने का विरोध, 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने लिखा पत्र

नई दिल्ली: दिल्ली में सरदार पटेल विद्यालय के 200 से अधिक पूर्व छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्कूल के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है. समूह ने कहा कि यह आमंत्रण स्कूल के सिद्धांत के खिलाफ है और मौजूदा ध्रुवीकरण के माहौल में स्कूल आलोचना का केंद्र बन जाएगा.शाह सोमवार को स्कूल में सरदार पटेल जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं. यह भी पढ़ें पूर्व छात्रों ने पत्र में कहा, ‘‘ध्रुवीकरण के मौजूदा माहौल में ... Read more

पिछले 20 साल में दुनिया भर के प्रमुख पुल हादसे

2022: गुजरात में 90 से अधिक लोगों की मौत गुजरात के मोरबी में रविवार को 100 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोरबी पुल पर 500 लोग सवार थे. 2021: मेक्सिको सिटी में 26 लोगों की मौत मई में मैक्सिको सिटी मेट्रो सिस्टम पर ट्रैक का एक ऊंचा खंड गिर गया था, जिससे एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 26 लोग मारे गए थे. और दर्जनों घायल हो गए थे. 2018: जेनोआ में 43 लोगों की मौत हुई थी साल ... Read more

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, बचे हैं कुछ ही दिन

UP Police Bharti: इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है. UP Police Constable Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) खेल कोटे के तहत पुलिस कांस्टेबल के रूप में सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 31 अक्टूबर को बंद कर देगा. उम्मीदवारों को बिना देरी किए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर देना चाहिए. यह भर्ती अभियान 534 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 335 पुरुष और 199 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं. इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है. अधिक जानकारी के ... Read more

VIDEO : …जब राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़, पीछे-पीछे दौड़ने लगे सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग

यात्रा कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जडचर्ला: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे. राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचर्ला से पदयात्रा शुरू की और उनके 22 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ... Read more