Category: राजस्थान

आओ पर्यावरण हितैषी और सुरक्षित दीपावली मनाएं

दिपावली का यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, इस खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। त्योहारों की ये खुशियां और उमंग तभी बरकरार रह सकती हैं, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, पटाखों और अन्य ज्वलनशील चीजों का इस्तेमाल करने से प्रदूषण से जूझ रहा पर्यावरण और ज्यादा प्रदूषित हो जाता है। हमें पर्यावरण फ्रैंडली दिवाली मनाने की कोशिश करनी चाहिए। दिवाली मनाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, ... Read more

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट- गहलोत

पाली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार पिछले पांच साल में शानदार काम करने से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बना हैं और उससे उनकी सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने शुक्रवार को पाली जिले के बाली से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने शानदार काम किया और एक से बढ़कर एक जनहित की योजनाएं लाई गई और उन्हें लागू किया गया। जिनकी चर्चा पूरे देश में ... Read more

प्रदेश में ब्लूव्हील्ज देगा एक हजार रोजगार

जयपुर। लॉजिस्टक कंपनी ब्लूव्हील्ज ने जयपुर में शुभारंभ किया। यहां कनकपुरा स्टेशन के पास राजस्थान के पहले हब की शुरुआत की है। कंपनी के सीईओ चनप्रीत सेठी ने बताया कि ब्लूव्हील्ज कंपनी के काम करने के दो मॉडल है। कंपनी लॉजिस्टक सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध करवाती है। स्वीगी, जैमोटो, अमेजन और उबर जैसी कंपनियों से ब्लूव्हील्ज का टाइअप है। जयपुर में खुले हब से मालवाहक ईवी व्हीकल और टू-व्हीलर उपलब्ध करवाए जाते है। कंपनी ने पचास थ्री व्हीलर और सौ टू-व्हीलर सर्विस के लिए डिलीवरी किए। कंपनी का एक हजार व्हीकल डिलीवरी करने की योजना है। जिससे युवाओं ... Read more

मंत्रियों के इस मिथक में महेश जोशी का भी जुड़ा नाम

ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। विधानसभा चुनाव 2008 में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में महिपाल मदेरणा जलदाय मंत्री थे। मदेरणा भंवरी देवी हत्याकांड प्रकरण के चलते 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार घोषित नहीं हो पाए। विधानसभा चुनाव 2013 में जब भाजपा की वसुंधरा सरकार आई तो सुरेन्द्र गोयल जलदाय मंत्री बने। गोयल भी पाली में एक घटना को लेकर भाजपा में टिकट से वंचित रह गए। इस कडी में डॉ.महेश जोशी का नाम जुड गया है। वर्तमान गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी 25 सितम्बर घटनाक्रम में पर्यवेक्षक बैठक बहिष्कार मामले में घिर गए और जोशी को हवामहल विधानसभा से अपनी टिकट गंवानी ... Read more

Jaipur: कार और स्कूल बस में टक्कर के बाद युवकों ने किया बस पर हमला

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को जेसीआरसी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और कार में हुई टक्कर के बाद बड़ा बवाल हो गया। हादसे के बाद कार सवार युवकों ने बस पर हमला कर दिया जिससे बस में सवार करीब ढाई दर्जन छात्र सहम गए और बचने के लिए गाड़ी की सीट के नीचे घुस गए। चालक ने होशियारी दिखाई और बस को लेकर श्याम नगर थाने पहुंच गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे जेसीआरसी कॉलेज का ड्राइवर देवी सिंह बस में ... Read more

नेशनल मूट कोर्ट कंपीटीशन में 42 टीमों ने लिया भाग

जयपुर। एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर के द्वारा नेशनल मूट कोर्ट कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कंपीटिशन के दौरान देश के जाने-माने लॉ संस्थान जिसमें सिंबायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, आरएमएनएलयू, एनएलआईयू, भोपाल, यूएफवाईएलसी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर, मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी, शास्त्र यूनिवर्सिटी, सवेथा यूनिवर्सिटी सहित 42 टीमों ने प्रिलिमनरी राउंड में पार्टिसिपेट किया। जिसमें से 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वार्टर फाइनल राउंड हुआ।  फाइनल रांउड क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू और सुबोध लॉ कॉलेज, जयपुर के बीच हुआ, जिसमें क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू जीतने में सफल रही। विनिंग टीम को 15000 नकद पुरस्कार ... Read more

राजस्थान में बोले खड़गे- विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर मोदी सरकार का प्रचार करती हैं ईडी, सीबीआई और आईटी 

जोधपुर। मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजस्थान के जोधपुर में कहा कि विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स मोदी सरकार का प्रचार करती हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि ईडी के छापे चुनाव के समय ही क्यों पड़ते हैं? खुफ़िया विभाग पांच साल क्या सोता रहता है? चुनावी रैली में उमड़े विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को सता रही है। जो अच्छा काम करते हैं, भाजपा उनके ... Read more

गरीब की एक ही जाति हैं तो मोदी क्यों बार-बार जनसभा में खुद को ओ.बी.सी बताते हैं: राहुल गांधी

जगदलपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना की बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब की एक ही जाति होने के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब एक ही जाति गरीब की है तो फिर मोदी को हर जनसभा में अपने को ओबीसी ओबीसी कहने की क्या जरूरत है। गांधी ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा में कहा कि मोदी ने आज कहा कि एक ही जाति गरीब की है यानी दलित, पिछड़े आदिवासी नहीं है। क्या आदिवासी संस्कृति,इतिहास नहीं है। दलितों का फिर क्यों अपमान होता है और ओबीसी को क्यों उनका हक ... Read more

Small cities rival metros in candidates heading abroad

Tier-four and -five cities such as Guntur, Ongole (Andhra Pradesh), Khammam, Warangal, Nalgonda, and Karimnagar (Telangana) are seeing a flurry of applications for the Test of English as a Foreign Language (Toefl) and Graduate Record Examinations (GRE). According to data shared with Mint, the number of applications for Toefl from Guntur crossed Mumbai to record the second highest number of applications in FY22 and FY23. Similarly, Ongole and Prakasam, both in Andhra, entered the list of top 20 Indian cities in FY23, pushing capital New Delhi lower in the list for GRE applications. View Full Image (Graphics: Mint) Noting the ... Read more