Category: उत्तराखंड

बेटी की बहादुरी का अवॉर्ड लेने आए पिता तो हर आंख हुई नम, जानें कौन थीं सविता कंसवाल

सोनिया मिश्रा/ उत्तरकाशी. साल 2022, तारीख थी 28 मई, भारतीय इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ था, जो पहले कभी नहीं हुआ. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के लौंथरु गांव की बेटी सविता कंसवाल (Savita Kanswal) भारत की ऐसी पहली महिला पर्वतारोही बनीं, जिन्होंने केवल 16 दिनों में माउंट मकालू और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रचा था. बेहद कठिन परिस्थितियों से निकलकर और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का सफल आरोहण करने वाली सविता को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 (Tenzing Norgay National Adventure Award 2022) से नवाजा ... Read more

150 सालों से मशहूर हैं इस दुकान की इमरती, आज भी कायम है वही स्वाद, पंडित नेहरू भी थे इसके दीवाने

हिना आज़मी/ देहरादून. वैसे तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई दुकानों की मिठाइयां मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मिठाइयों का स्वाद 1875 से बरकरार है . हम बात कर रहे हैं रोशन लाल स्वीट्स शॉप की. तब अंग्रेज देहरादून में रहा करते थे और वह पलटन बाजार से शॉपिंग करने आते थे, तो यहां आकर मिठाइयां जरूर खाते थे. जब देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) देहरादून किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आते, तो रोशन लाल स्वीट्स से ही उनके लिए मिठाइयां जाती थीं. ... Read more

250 रुपये में शॉल, तो 700 में कश्मीरी सूट… देहरादून की इस दुकान पर सबकुछ मिल रहा सस्‍ता, नोट कर लें एड्रेस

हिना आज़मी/ देहरादून. दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ उसके कपड़े भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं और कश्मीरी परिधान पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने वाले हैं जहां पर आप सस्ते दामों पर भी कश्मीर के बेहतरीन फेरन, सूट और शॉल खरीद सकते हैं. आप देहरादून के चकराता रोड पर स्थित कश्मीरी आर्ट शॉप पर जा सकते हैं, जहां आपको कश्मीरी वूलेन सूट, कश्मीरी कोट, कश्मीरी फेरन, कश्मीरी शॉल, पश्मीना शॉल, पश्मीना सूट, जरी वूलेन सूट आदि ... Read more

#Human Story: सबसे खतरनाक सड़कों पर ट्रक दौड़ाती यह हिमाचली लड़की कभी नहीं रुकेगी!

Himachal Pradesh Truck Driver Poonam Negi: ‘किन्नौर में जहां रहती हूं वहां पर ही भूस्खलन होता रहता है.. इसलिए ऊबड़-खाबड़ सड़क पर ट्रक दौड़ाते हुए भूस्खलन देखकर डर नहीं लगता कभी… ‘ मैं सोच रही थी कि सुरीली आवाज और मासूम चेहरे वाली यह लड़की पहाड़ के किसी पत्थर से बनी है! जरूर यह पत्थर ऊपर से मजबूत मगर भीतर से संवदेनशील रहा होगा, जिसने पूनम नेगी में कड़ा जिगरा, साहस और कोमल मन रोप दिया… ‘हर समय तो स्लाइडिंग का खतरा बना रहता है कच्चे रोड होते हैं कभी भी ऊपर से पत्थर गिर सकते हैं या पैरों के ... Read more

गजब का टैलेंट… ये हैं उत्तराखंड की पहली लीफ आर्टिस्ट, पीपल के पत्ते पर बना देती हैं आपकी हूबहू तस्वीर

हिना आज़मी/ देहरादून. कागज पर अलग-अलग रंगों के माध्यम से अलग-अलग आकृति हर कोई इंसान बना सकता है, लेकिन चित्रकार के हुनर को कोई मात नहीं दे सकता है. पेपर और केनवास पर तो आपने पेंटिंग्स बनाते हुए लोगों को देखा होगा, लेकिन जया वर्मा उत्तराखंड की पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जो पीपल के पत्ते पर हूबहू इंसान की तस्वीर बना लेती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की भी तस्वीर लीफ पेंटिंग के जरिए बनाई है. इसके अलावा व्हीट स्टिक यानी गेहूं की सूखी डंडियों से भी वह तस्वीर बना लेती हैं. जया वर्मा ने लोकल 18 से कहा कि वह ... Read more

भारत की पहली रोबोटिक एकेडमी, यहां 6 साल के बच्चे ड्रोन उड़ाते भी हैं और बनाते भी हैं!

अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित एमडी रोबोटिक एकेडमी एक ऐसी जगह है, जहां 6 साल से 16 साल की उम्र तक के बच्चे रोबोट बनाना सीखते हैं. बचपन में ही इन बच्चों का तकनीकी ज्ञान इतना तेज कर दिया जाता है कि वे ड्रोन बना भी सकते हैं और ड्रोन उड़ा भी सकते हैं. इस धमाकेदार आइडिया के पीछे देहरादून के प्रव्वल का दिमाग है, जो इंजीनियरिंग कर चुके हैं और अपने स्टार्टअप के साथ अब बच्चों को भी तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दे रहे हैं. प्रव्वल पिछले 7 सालों से अपनी रोबोटिक कंपनी चला रहे ... Read more

दून के इन टॉप 5 स्कूलों में पढ़ते हैं वीवीआईपी के बच्चे, हर साल देते हैं इतने लाख फीस

01 द दून स्कूल : देश के मशहूर प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार “द दून स्कूल ” में एडमिशन लेने का हर किसी का सपना होता है. देश की जानी-मानी हस्तियों ने इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. द दून एक बॉयज बोर्डिंग स्कूल है जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय गांधी, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, कलाकार अनीश कपूर, वरिष्ठ पत्रकार करन थापर, अभिनव बिंद्रा, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव राय जैसे बड़े लोगों ने शिक्षा हासिल की है. इस स्कूल की स्थापना साल 1935 में कई गई थी. इस स्कूल ... Read more

देहरादून में 31st को नाइट पार्टी के लिए बेस्ट प्लेस! लाइव कंसर्ट, डीजे, बूफे और भी बहुत कुछ

अरशद खान/ देहरादून. नए साल 2024 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पर्यटकों से गुलजार रहने वाली है. इस समय स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं, तो बाहरी राज्यों से लोग बड़ी संख्या में देहरादून का रुख कर रहे हैं. इसके लिए दून के कैफे ओनर भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं. जी हां, यदि आप भी पहाड़ों की वादियों में न्यू ईयर सेलिब्रेट (New Year Party in Dehradun) करने आए हैं या आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. ओल्ड ... Read more

नए साल पर घूमने का है प्लान, तो यहां छुपा है रोमांच से भरा उत्तराखंड का 'मिनी थाइलैंड'

अरशद खान/ देहरादून. नए साल पर अक्सर लोग घूमने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं. इस समय स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं, तो लोग अपनी फैमिली के साथ घूमने निकलते हैं. बात अगर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की कर ली जाए, तो यहां आपको घूमने के लिए कई ऐसी जगह मिल जाएंगी, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी, लेकिन यहां एक पर्यटन स्थल इतना बेहतरीन है कि यहां पहुंचकर किसी विदेशी जगह जैसा अनुभव होता है. जी हां, देहरादून में ‘मिनी थाईलैंड’ के नाम से मशहूर रॉबर्स केव (Robbers Cave Dehradun) अपने आप में ... Read more

टिहरी में CM धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

टिहरी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग“ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 415 करोड़ की 160 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इनमें 201 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण तथा 214 करोड़ की 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स ... Read more