Tag: tehri news

टिहरी में CM धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

टिहरी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग“ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 415 करोड़ की 160 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इनमें 201 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण तथा 214 करोड़ की 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स ... Read more

Garhwal में गुलदार का आतंक: पौड़ी व टिहरी में फैली दहशत, सड़कों व खेतों में झपट्टा मार रहा गुलदार

पौड़ी. उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर गुलदार का आतंक बना हुआ है. ताज़ा मामला कोटद्वार-पौड़ी रूट का है, जहां दुगड्डा के पास ऐता बैंड पर गुलदार ने दो बाइक सवार लोगों पर ऐसा झपट्टा मारा कि दोनों की जान बाल-बाल बची. दोनों युवक सतपुली की तरफ से कोटद्वार के लिए आ रहे थे, तभी गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल हो गए. पौड़ी ज़िले में पिछले दो महीनों में गुलदार के हमले के 6 से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिनमें से दो मामलों में तो लोग गुलदार के निवाले तक बन गए. इसके साथ ही टिहरी ... Read more

Accidents: तीन डरावने हादसों में दो मौतें, Tehri में यात्री बस पलटी; Champawat में नाले में बह गई स्कूल बस

उत्तराखंड में बारिश के मौसम में पहाड़ों के खतरनाक और फिसलन भरे रास्ते जानलेवा साबित होने लगे हैं. चंपावत ज़िले में एक स्कूल बस नाले में बह गई. बड़ा हादसा संयोग से टल गया. वहीं, टिहरी के चंबा-आराकोट रूट पर एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. टिहरी ज़िले में ही बद्रीनाथ हाईवे पर कोडियाला के पास एक यात्री बस दुर्घटना में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए.