Category: राजस्थान

ओवरलोड और भारी वाहनों से इंटरलॉकिंग रास्ता बदहाल, आवाजाही में दिक्कत

केलवाड़ा। केलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांता में लाखों की लागत से आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया था परंतु बस्ती के बीच  व्यवसायिक  गतिविधियां शुरू कर दी। जब से व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हुई है, तब से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। भारी भरकम वाहन निकलने से इंटरलॉकिंग रोड़ उखड़ गई है। जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड़ पर तीन से चार निजी विद्यालय एवं हॉस्टल स्थित है। इस कारण छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही ... Read more

बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा

लालसोट। उपखंड की ग्राम पंचायत खटूम्बर के ग्राम धौण में मंगलवार सुबह स्कूल जाने से पूर्व बहन के साथ कुएं पर नहाने गए 6 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बहन चिल्लाने लगी तो मौके पर परिवार व गांव के लोग जुट गए। बच्चे के चचेरे भाई भजनलाल ने बताया कि मृतक ऋषभ गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह सुबह नहाने के लिए बड़ी बहन शीनू के साथ कुएं पर गया। कुएं के चारों तरफ जमीन समतल है। वहां ऋषभ का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा ... Read more

कैरम : दुनिया में बजता है भारत का डंका

जयपुर। क्रिकेट के ग्लेमर, हॉकी के स्वर्णिम इतिहास और कुछ चुनिंदा खेलों की चमक के बीच एक खेल ऐसा भी है, जिसमें दुनिया में सिर्फ भारत का डंका बजता है। इस खेल ने देश को एक-दो नहीं दो दर्जन से ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप विजेता दिए हैं। लेकिन भारत से ही निकला कैरम का ये खेल आज घर में ही अनदेखी का शिकार बना है। भले ही हर घर में ये खेल खेला जाता है लेकिन स्कूली खेलों में इसे कभी स्थाई जगह नहीं मिल सकी। ये पीड़ा है कैरम फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव भारती नारायण की। ... Read more

प्रदेश में स्कूल शिक्षा का बदलेगा पाठ्यक्रम, तैयारियां हुई शुरू 

जयपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रमों में बदलव किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत एआई और आईटी को विद्यालय एजुकेशन में शामिल करने की पहल की जा रही है। राज्य सरकार की बनाई गई राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम समिति आईटी और एआई को स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है। समिति का मानना है कि यदि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनना है तो छात्रों को स्कूल स्तर से ही इन क्षेत्रों में दक्ष बनाना होगा। शिक्षा विभाग ने राजस्थान में स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम की समीक्षा प्रारंभ ... Read more

ग्रामीणों ने मटकियां फोड़ निकाला गुस्सा

भैंसरोडगढ़। चंबल नदी के किनारे होते हुए भी रावतभाटा के ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में पानी को तरसते महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को मटकियां फोड़ कर आक्रोश जताया। इस दौरान विवाद होने पर क्षेत्रवासियों और सचिव में नोंक झोंक हो गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की समस्या का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो स्थानिय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 1 महीने गुजर जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत बाड़ोलिया के निवासियों को चंबल नदी के किनारे होते हुए भी पानी को तरसना पड़ ... Read more

इजराइल ने गाजा में  शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 15 लोगों की मौत

गाजा। दक्षिणी और मध्य गाजा में दो इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली विमानों ने दक्षिणी गाजा में पश्चिम में अल-मवासी क्षेत्र में विस्थापित लोगों के लिए बने एक शिविर को निशाना बनाया। गाजा में नागरिक सुरक्षा ने बताया कि उसके कर्मचारियों ने बच्चों सहित 7 पीड़ितों के शव बरामद किए और कई घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवाई हमले के कारण स्कूल के लक्षित क्षेत्र में आग लग गई और व्यापक विनाश हुआ। यह शिविर निकट पूर्व ... Read more

प्रदेश की 3737 विवेकानंद, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का टोटा 

जयपुर। प्रदेश में गरीब वंचित व अन्य तबकों के बच्चों के लिए संचालित 3737 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में वर्तमान सत्र के महत्वपूर्ण 5 माह बीत जाने के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभाग शिक्षक नहीं लगा पाया है। शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में अंग्रेजी की दक्षता रखने वाले शिक्षकों को लगाने के लिए अंग्रेजी माध्यम में दक्षता परीक्षा का आयोजन भी कराया गया था, लेकिन कोर्ट से मामला सुलझने के बाद भी ना तो परीक्षा का परिणाम जारी किया गया और ना ही चयन सूची जारी की गई, जिस परीक्षा में 51870 शिक्षकों ने भाग लिया ... Read more

प्रदेश में कोई भी बच्ची नीचे बैठकर ना करे पढ़ाई, यह हमारा विजन : दिलावर

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की राजस्थान में कोई भी बच्ची नीचे फर्श पर बैठकर ना पढ़े। यह हमारा विजन है और इसको साकार करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। बालिका शिक्षा पर हमारा विशेष जोर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  इससे जुड़कर आप राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प करने में सहभागी बन सकते हैं। पूरे देश-विदेश में मारवाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसलिए हम पहले वहां जा रहे हैं, जहां मारवाड़ी अधिक है। शुरुआत मुंबई से की, जहां हमारी अपील पर राजस्थानी ... Read more

दिल्ली में गंभीर स्तर पर प्रदूषण, 9वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन चलेंगी क्लासें 

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर होता जा रहा है। को दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इसके बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) की पाबंदियां लगा दी गई हैं। ये पाबंदियां सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगी। एनसीआर और दिल्ली में क्लास 6 से 9 और 11वीं की क्लासेस बंद कर के ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने का फैसला किया गया है। 10वीं और 12वीं के बच्चे स्कूल जाएंगे। फिलहाल 5वीं तक क्लासेस ऑनलाइन मोड ... Read more

राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर

जयपुर। राइजिंग राजस्थान सम्मिट की सफलता के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहा है। दिलावर राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग में व्यावसायिक कंपनियों की ओर से सीएसआर के तहत निवेश को लेकर लगातार संपर्क और प्रत्यक्ष बैठकें कर भामाशाहों को प्रेरित कर रहे हैं। दिलावर के नेतृत्व में गत माह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई शहर का दौरा किया और अप्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों के समूहों के साथ अलग अलग बैठकें कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी ... Read more