Category: राजस्थान

खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर, अंधकार में भविष्य

चौमहला। ग्राम पंचायत सुनारी के गांव लूनाखेड़ी में प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग नहीं होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण साल 2018 में इसे नकारा घोषित किया गया था, तब से छात्र कभी पेड़ के नीचे तो कभी धूप में बैठ रहे है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लूनाखेड़ी में स्कूल भवन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं सर्दी गर्मी बरसात में खुले आसमान ने नीचे पढ़ने को मजबूर है। लूनाखेड़ी में स्कूल भवन था जो काफी जर्जर हो गया था सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जुलाई 2018 में ... Read more

करोड़ों की आवासीय योजना भी नहीं कर पाई शहर को कैटल फ्री

कोटा । पिछली कांग्रेस सरकार के समय में शहर को कैटल फ्री बनाने के तहत तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा पशु पालकों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से आवासीय योजना बनाई थी। लेकिन हालत यह है कि योजना में जाने के बाद फिर से कई पशु पालक वापस शहर में लौट आए। जिससे सड़कों पर मवेशियों का जमघट कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा शहर को कैटल फ्री बनाने का प्रयास किया गया। इसके लिए शहर के पशु पालकों और पशुओं का सर्वे कराया गया था। उस सर्वे के आधार पर तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर ... Read more

क्या स्कूली शिक्षा मोबाइल फ्री हो पाएगी

ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार छात्रों के निजी मोबाइल पर आने वाला एक छोटा सा भी नोटिफिकेशन उनके ध्यान में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। एक अन्य प्रसिद्ध शोध श्रमिकों पर 2008 में हुए, जिसमें शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष दिया कि एक बार ध्यान भटकने पर, अपने मूल कार्य पर पुन: ध्यान केंद्रित करने में औसतन 23 मिनट और 15 सेकंड का समय लगता है। ऐसी ही स्थिति एक छोटे से नोटिफिकेशन के आने से विद्यार्थियों की होती है, जिनके पास स्मार्टफोन हैं। कई यूरोपीय देशों जैसे बेल्जियम, स्पेन और ब्रिटेन के स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर ... Read more

पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा : राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 3 महीने की समय सीमा तय, भगवंत मान ने पुलिस को दिए आदेश 

चंडीगढ़। नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया है। पंजाब भवन में पुलिस आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य सरकार ने नशे के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति न रखने की नीति अपनाई है और इस समस्या के खिलाफ व्यापक लड़ाई शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे ... Read more

विधानसभा में विभागों की अनुदान मांगों पर की चर्चा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट पर वाद विवाद की बहस समाप्ति के बाद विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है। विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर 11 मार्च तक चर्चा होगी और अनुदान मांगों को पारित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शून्यकाल के बाद जनजाति क्षेत्रीय विकास और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पर अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद विभाग का बजट पारित किया जाएगा। शनिवार और रविवार को विधानसभा बैठके नहीं होगी। 3 मार्च को गृह विभाग और कारागार विभाग की अनुदान मांगों, 4 मार्च को नगरीय विकास विभाग और स्वास्थ्य शासन विभाग की अनुदान ... Read more

पदभार संभालते ही सारिका ने भजनलाल सरकार पर लगाए महिला अत्याचार बढ़ने के आरोप

जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने पीसीसी मुख्यालय में अपना पदभार संभाला। इसके बाद महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सारिका सिंह ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल भजनलाल सरकार ने जनता के लिए नई योजनाएं लाने की जगह पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया। भाजपा ने चुनाव से पहले सत्ता हासिल करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन सत्ता मिलते ही वादों को भुला दिया। लोगों को 450 रुपए में ... Read more

हर घर तक विज्ञान को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य : मदन दिलावर

जयपुर। अपेक्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ।  उद्घाटन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद मंजू शर्मा, पद्मश्री नामित प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, विज्ञान भारती के सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सचिव वी. सरवन कुमार, अपेक्स यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डॉ.रवि जूनीवाल, कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हर घर तक विज्ञान को पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है। भारत प्राचीन समय से विज्ञान के क्षेत्र ... Read more

बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञ डॉ. संजय पाराशर से खास बात-चीत : कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं बेहतर रणनीति

जयपुर। हर विद्यार्थी के जीवन में बोर्ड परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई काफी नहीं होती। इसके लिए सही रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन तकनीकों को अपनाना भी आवश्यक होता है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित करेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञ डॉ. संजय पाराशर से खास बात-चीत की। सवाल: विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में ... Read more

मदन दिलावर ने किया स्कूली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संजीवनी बीमा योजना का शुभारंभ : एक लाख तक मिलेगा दुर्घटना बीमा कवर, पहली बार राजस्थान में शुरू की योजना

उदयपुर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संजीवनी बीमा योजना का शुभारंभ किया। दिलावर ने उदयपुर के रेजीडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक समारोह में यह शुभारंभ किया। वंडर सीमेंट के सीएसआर से ज्यूरिख कोटक द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक लाख 30 हजार (उदयपुर संभाग) बच्चों के लिए एक लाख रुपए की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। बच्चे के माता या पिता किसी भी एक के दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा। यह योजना एक किस्म की अनूठी योजना ... Read more

परीक्षा से पहले ही खाली हो गए हाड़ौती के राजसेस कॉलेज

कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित हो रहे हाड़ौती के सभी राजसेस कॉलेज परीक्षा से पहले ही खाली हो गए। कोटा-बूंदी, बारां-झालावाड़ को मिलाकर यहां कुल 18 राजसेस कॉलेज हैं, जिनमें अध्यापन कार्य के लिए लगे विद्या संबल शिक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, चेचट व दीगोद ही ऐसे कॉलेज है, जिसमें फैकल्टी अभी कार्यरत हैं। लेकिन, उन्हें भी दो दिन बाद यानी 28 फरवरी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। जबकि, अभी तक कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा एग्जाम तिथि घोषित नहीं की गई है। इसके बावजूद  शिक्षकों को हटाए जाने से शैक्षणिक व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई। एक ... Read more