Category: राजस्थान

कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने कहा…..सरकार छात्रसंघ चुनाव कराएं, ओबीसी वर्ग की मेधावी छात्राओं को भी मिले स्कूटी; कई जगह स्कूटी कबाड़ में तब्दील 

जयपुर। विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने मेधावी छात्राओं को मिलने वाली स्कूटियों का मामला उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर स्कूटी कबाड़ में तब्दील हो रही है, लेकिन विभाग की ओर से बांटने का कार्यक्रम नहीं किया जाता। इस योजना में बहुत सी ऐसी खामियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। यादव ने कहा कि एससी, एसटी व आदिवासी छात्राओं को स्कूटी बांटने का प्रावधान है, लेकिन  ओबीसी वर्ग की छात्राओं को स्कूटी बांटने का कोई प्रावधान नहीं है, इससे असमानता का माहौल बनता है, ओबीसी वर्ग ... Read more

बाबू सिंह ने कहा….कांग्रेस ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया, आनन-फानन में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलें

जयपुर। विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान भाजपा विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि भैरोसिंह शेखावत से लेकर वसुंधरा राजे सरकार तक ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की संख्या बढ़ाने के साथ ही स्कूलों को क्रमोन्नत करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा को मजबूत करने का काम किया, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस राज में शिक्षा का स्तर गिरता गया और रैंकिंग में 50% जिले पीछे हो गए। साथ ही एक लाख शिक्षकों के पद रिक्त हो गए, स्कूलों में 6 लाख तक नामांकन कम हो गया।  कई स्कूलों के हालात इस कदर हो गए ... Read more

निजी स्कूल की बस पलटकर खेत में गिरी, बस में सवार 13 में से 10 बच्चे घायल

बहरोड़। शहर में सुबह एक निजी स्कूल की बस तीन बार पलटी खाकर सरसों के खेत में जा गिरी। बस में 13 बच्चे सवार थे, जिनमें से 10 घायल हो गए। इस दौरान खेत में काम कर रहे किसान भागकर मौके पर पहुंचे और बच्चों और चालक को बस से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। बस का फिटनेस सर्टिफिकेट पांच साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था। लोगों का आरोप है कि 40 बार फोन करने के बाद भी पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची। घटना रामसिंहपुरा गांव के निकट सुबह 7:30 बजे की है। हादसा स्कूल से ... Read more

आरयूएचएस में व्यवस्था होगी बेहतर, सवाई मानसिंह अस्पताल से भेजी जाएगी पूरी यूनिट, अलग-अलग विभागों की पूरी भेजेंगे यूनिट्स

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंसेज में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसे रिम्स की तर्ज पर विकसित किए जाने के भी तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसके बावजूद मरीजों और चिकित्सकों ने इस आरयूएचएस अस्पताल से दूरी बनाई हुई हैं। इसकी बड़ी वजह आरयूएचएस अस्पताल में चिकित्सकों की काम करने की कम रूचि होना हैं। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने यहां व्यवस्थाएं मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। इसके लिए अब आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी ... Read more

शहीद सैनिक परिवारों की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर पक्ष-विपक्ष में बहस : राजेंद्र मीणा के सवाल का राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया जवाब, पेंडिंग मामलों को लेकर जूली भी बोले

जयपुर। शहीद सैनिकों के परिवार कल्याण के लिए योजना को लेकर विधानसभा में मुद्दा गूंजा। महुआ विधायक राजेंद्र मीणा ने इस बारे में सवाल लगाया। प्रश्नकाल में सवाल पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि सीएसडी की कैंटीन राज्य सरकार नहीं खोला करती। यह कैंटीन केंद्र सरकार खोलती है। स्कूलों को लेकर भी मंत्री ने जानकारी दी। शहीद सैनिकों के आश्रितों को भूमि आवंटन, बिजली कनेक्शन और नगद राशि देने की प्रावधान हैं। राज्य सरकार शहीदों की प्रतिमा, उनका नाम और सम्मान करने के लिए काम  कर रही है। इसमें किसी तहसील पर एक जगह तय की ... Read more

शिक्षा का मंदिर बदहाल: हाथों में किताब, सिर पर खुला आसमां

 कामखेड़ा। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने के वादे किए जा रहे है, लेकिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। ये  मामला मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा गांव के सरकारी स्कूल है। जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान… ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेजडा का भवन जर्जर होने के कारण स्कूल के बच्चे ं स्कूल के सामने खुले आसमान के नीचे बैठकर पढाई ... Read more

कोटा में प्रिंसिपल से लेकर शिक्षकों के एक हजार से ज्यादा पद खाली

कोटा। जिले के सरकारी स्कूलों में एक हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। जिसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गुरुजी के इंतजार में बोर्ड परीक्षा ही सर पर आ गई लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो सकी। नतीजन, स्कूलों से गुणवत्ता की दूरी बढ़ गई।  जिसका असर परीक्षा परिणामों के रूप में पड़ सकता है। दरअसल, विभाग शिक्षा विभाग न तो समय पर पदोन्नति करवा पा रहा है और न ही राज्य सरकार सीधी भर्ती करवा प रही। जिसके कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लंबे समय से ... Read more

किशोरी का रास्ते से अपहरण कर गैंगरेप, खेत में बने झौंपडे में बेसुध मिली, 4 के खिलाफ रिपोर्ट

चूरू। जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना में चार जनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि नाबालिग के दादा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि एक मार्च को 14 वर्षीय पोती घर से बाहर कुछ सामान लाने गई थी। काफी देर के बाद भी जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उसको तलाश किया गया। बाद में पता चला कि उसे कुछ लड़के बाइक पर अगवा कर ... Read more

आईएस से संबंधित एडीएफ ने की पूर्वी डीआरसी में 23 नागरिकों की हत्या, कई लोगों को किया अगवा : यूएन

संयुक्त राष्ट्र। पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंधित डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) के हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि मंगलवार और बुधवार को इतुरी प्रांत के कई गांवों में घातक हमले हुए। ओसीएचए ने कहा कि हमलों के दौरान कई लोगों का अपहरण कर लिया गया, जबकि अन्य ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए पड़ोसी इलाकों में भाग गए। बुधवार को उत्तरी किवु प्रांत के बेनी क्षेत्र में भी एडीएफ हमले ... Read more

मोशन कोचिंग उड़ा रहा गाइडलाइन की धज्जियां : 13 वर्ष के छात्रों को भी कोचिंग, 16 वर्ष की उम्र तथा माध्यमिक परीक्षा के बाद ही प्रवेश का नियम 

कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या व आत्महत्या के प्रयास जैसे प्रकरण रोकने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है। केन्द्र की गाइड लाइन जारी होने व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद कोटा का मोशन कोचिंग संस्थान इस गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहा है। वह गाइडलाइन की अवहेलना कर छोटी क्लासों से ही बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहा है। जबकि गाइडलाइन के अनुसार दसवीं कक्षा के बाद  और 16 वर्ष से अधिक की उम्र के बच्चों को ही कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया जा सकता है। इससे कम उम्र के बच्चों  को कोचिंग में ... Read more