Category: राजस्थान
यूनिफार्म खरीद के लिए कोटा को मिला 4 करोड़ का बजट, 92 हजार विद्यार्थी होंगे लाभांवित
कोटा। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के लाखों विद्यार्थियों का यूनिफॉर्म खरीदने का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की गणवेश खरीदने के लिए समग्र शिक्षा कोटा को 4 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इससे जिले के 92 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस राशि से अभिभावक दो गणवेश खरीद सकेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म (सिलाई सहित) खरीदने के लिए उनके जनाधार से लिंक ... Read more
असर खबर का – अब नहीं अटकेगा गुरुजी का पैसा सरकार ने जारी किया 3.60 करोड़ का बजट
कोटा। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का जेब से लगाया गया पैसा अब नहीं अटकेगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों को कम्पोजिट स्कूल ग्रांट की राशि जारी कर दी है। कोटा जिले के माध्यमिक व प्रारंभिक को मिलाकर कुल 1094 सरकारी विद्यालयों को 3.60 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इससे स्कूलों में बिजली-पानी के बिलों का भुगतान, स्टेशनरी खरीद व वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए संस्था प्रधानों व शिक्षकों द्वारा अपनी जेब से खर्च किए गए पैसों का अब पुर्नभरण हो सकेगा। कोटा के 1094 स्कूलों को मिला 3.60 ... Read more
राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना लागू : सरकारी स्कूलों में एक मई से नहीं पहली जुलाई से होगा प्रवेशोत्सव
जयपुर। राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में हर साल 1 मई से शुरू होने वाला प्रवेशोत्सव इस बार स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत कक्षा 9वीं और 11 वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिसके कारण प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। समान परीक्षा योजना के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेंगी, जिसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इस वजह से इस बार प्रवेशोत्सव जुलाई में आयोजित किया जाएगा। ग्रीष्मावकाश के बाद होंगे नए प्रवेशराज्य के सरकारी विद्यालयों में 17 ... Read more
राजस्थान में इस बार 1 मई से नहीं होगा प्रवेशोत्सव, जुलाई में होगा आयोजन
जयपुर। राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में हर साल 1 मई से शुरू होने वाला प्रवेशोत्सव इस बार स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। नई योजना के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेंगी, जिसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इस वजह से इस बार प्रवेशोत्सव जुलाई में आयोजित किया जाएगा। ग्रीष्मावकाश के बाद होंगे नए प्रवेश राज्य के सरकारी विद्यालयों में 17 मई से 30 जून ... Read more
रेखा गुप्ता का कैग की रिपोर्ट को लेकर आप पर हमला : झुग्गी बस्तियों में महिलाएं खुले में शौच को मजबूर, कहा- बच्चों के लिए नहीं है पार्क
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों की बदहाली, आबकारी नीति, स्वास्थ्य सेवाओं और दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग ) की रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा प्रहार किया है। गुप्ता ने एक नीति मीडिया के कार्यक्रम के दौरान झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों की दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में महिलाएं आज भी खुले में रहने को मजबूर हैं। झुग्गियों में न तो शौचालय की व्यवस्था है, न ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क या बुनियादी ... Read more
फेडरेशन के निर्देशों के बाद सख्त हुआ राजस्थान एथलेटिक्स संघ, खिलाड़ी डोपिंग में पकड़ा गया तो कोच की भी खैर नहीं
जयपुर। राजस्थान एथलेटिक्स संघ ने खेलों में बढ़ती डोपिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के बाद अब सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि उनके कोचों पर भी नजर रखी जाएगी। यदि कोई खिलाड़ी डोपिंग में पकड़ा जाता है, तो उसके कोच पर भी कार्रवाई होगी। राजस्थान एथलेटिक्स संघ के सचिव देवनारायण गुर्जर ने बताया कि डोपिंग पर नियंत्रण के लिए फेडरेशन सख्त है और उन्हीं नियमों को हम लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और कोचों को डोपिंग से बचाने के लिए जागरूकता ... Read more
शिक्षा विभाग ने जारी की 5वीं बोर्ड परीक्षा की गाइडलाइन, प्रश्न-पत्र बुकलेट में ही देना होगा उत्तर
जयपुर। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा (5वीं बोर्ड)-2025 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा 7 से 16 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में विद्यार्थियों को अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। उन्हें प्रश्न-पत्र बुकलेट में ही निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर लिखकर उत्तर दर्ज करना होगा। थानों में रखे जाएंगे प्रश्न-पत्र परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्र बुकलेट नजदीकी पुलिस थानों में तीन तालों वाली आलमारी में सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों तक इन्हें सुरक्षित पहुंचाने के लिए ... Read more
सीबीएसई ने डमी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों को दिया झटका, बोर्ड परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के छात्रों को झटका दिया है। बोर्ड के अनुसार अब डमी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा कि डमी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। डमी स्कूलों में वह छात्र प्रवेश लेते है, जो इंजीनियरिंग और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करते है। वह केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सके, इसलिए वह इन स्कूलों में प्रवेश लेते है। ... Read more
अव्यवस्था : शिक्षा का पता नहीं लेकिन बीमारियां जरूर बांट रहे सरकारी स्कूल
जयपुर। राजधानी जयपुर में स्थित राजकीय स्कूलों में शौचालयों की दयनीय स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। अधिकांश सरकारी स्कूलों में शौचालय की स्थिति इतनी खराब है कि कई छात्रों को मजबूरन घर जाकर शौच करना पड़ता है। गंदगी से भरे, बिना पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था के ये शौचालय न केवल छात्रों के लिए असुविधाजनक हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को न्योता भी दे रहे हैं। विद्यार्थी बाहर शौच करने को मजबूरग्राउंड रिपोर्ट्स से यह साफ होता है कि जयपुर के 4 हजार 77 सरकारी स्कूलों में से अधिकांश स्कूलों में शौचालय ... Read more
अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में गहरी छाप छोड़ रहा अपना आरटीयू
कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय क्वालिटी एजुकेशन के दम पर देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना लौहा मनवा रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने डेटा मॉडल्स, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, क्रिप्टोग्राफिक तकनीक से लेकर टेक्सटाइल कम्पोजिट्स सहित सॉफ्टवेयर डवलपमेंट के क्षेत्रों में अनुसंधान से नई टेक्नोलॉजी का विकास कर जीवन की चुनौतियों को आसान बना रहे हैं। उनकी रिसर्च, सुनहरा भविष्य की परिकल्पना साकार कर रही है। साथ ही लोगों के रोजमर्रा के काम आसान होंगे। वहीं, बिजनेस को ग्रोथ दिलाने से लेकर आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए कई अनुसंधान किए जा रहे हैं। आरटीयू के 14वें ... Read more