Category: राजस्थान
बीएन ग्रुप ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, बालिका छात्रवृत्ति समेत कई अहम घोषणाएं
जयपुर। बीएन ग्रुप के शानदार 10 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के द्वारका में स्थित यशोभूमि में ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बीएन ग्रुप की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुभव अग्रवाल ने समग्र बीएन परिवार, व्यापारी, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर को संबोधित करते हुए इस चुनौतीपूर्ण, रोमांचक और बहुत सारी उपलब्धियां हासिल करने वाले सफर में सहयोगी बनने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। अनुभव अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप को खाद्य तेल एवं स्पेशलिटी केमिकल के व्यवसाय में वैश्विक स्तर पर पहुंचाना और भारत के हर ... Read more
कॉमिक्स का हिंदी रोमांटिक सिनेमाई वर्जन है आर्चीज
नवज्योति, जयपुर। आर्चीज कॉमिक्स के किरदार और उनका देशी स्टाइल कहानी 60 के दशक की और रोमांस का ट्राइंगल तड़का, दोस्ती, स्कूल, डांस मस्ती और मकसद के साथ बदलाव का टकराव इमोशन और बिजनेस की लड़ाई, यही मिली जुली एंटरटेनमेंट की दुकान है आर्चीज। इसमें शाहरुख की बेटी, अमिताभ के नाती और श्रीदेवी की बेटी मुख्य आकर्षण हैं। कहानी है आगतस्या ऊर्फ आर्ची की जो रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन में अपने दोस्तों संग मस्ती करके अपनी जिंदगी बिता रहा है। उसका सपना है म्यूजिशियन बनने का। वही वेरोनिका (सुहाना खान) लंदन से पढ़कर अपने हिल स्टेशन लौट आई है, ... Read more
कोटा के कोने में छुपा है ज्ञान का भंडार
कोटा। किताबें, अगर माने तो इंसान के जीवन की सबसे बड़ी साथी हैं जो हमें सही गलत से लेकर इतिहास तक की जानकारी देती हैं। बचपन में स्कूल से लेकर जवानी में कॉलेज तक फिर वृद्धावस्था में भगवान की भक्ति तक किताबें हमारे जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। चाहे पुरानी हो या नई हर किताब में एक कहानी छुपी होती है जो हमारे सामने कई प्रश्नों के उत्तर रखने के साथ कई सवाल खड़ा करती हैं। किताबें बातें करती हैं आज की कल की, खुशियों की दुखों की और जीत की हार की और कोटा में आर्य समाज ... Read more
निम्स विश्वविद्यालयराजस्थान का जी.यू.एन.आई से जुड़कर वैश्विक उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान ने ग्लोबल यूनिवर्सिटी नेटवर्क फॉर इनोवेशन के सम्मानित सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया है और 2024 के कॉल टू एक्शन में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त किया है। यह एक विश्वस्तरीय संगठन है जो उच्च शिक्षा नीति और प्रबंधन में एक प्रमुख और मान्यता प्राप्त थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है। इस श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में यूनेस्को अध्यक्ष, उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान केंद्र और उच्च शिक्षा में इनोवेशन और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए समर्पित 271 सदस्यों का समृद्ध नेटवर्क शामिल है। इस मान्यता के साथ निम्स विश्वविद्यालय को विश्वभर में केवल 30 सर्वश्रेष्ठ ... Read more
लाइब्रेरी डे पर शिक्षा विभाग की पहली बार पहल
जयपुर। प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत रहता है। विभाग के विभिन्न नवाचार एवं अभिनव पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इस कड़ी में विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को लाइब्रेरी से लाभान्वित करने के लिए अभिनव पहल की है। नो बैग डे के अवसर पर प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में लाइब्रेरी डे का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल के तहत प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित पुस्तकालयों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित डाइट के प्रधानाचार्य और फैकल्टी द्वारा गहन ... Read more
रायपुर: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग
रायपुर। सोयला ग्राम पंचायत के परासली के गांव की मुख्य चौराहे वाली सड़क पर बरसात आने पर इनमें पानी भर जाता है। पूरे रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है जिससे से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूल के छात्र-छात्राएं गिर पड़ रहे हैं। रास्ते से गुजरने वाले कहीं बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए हैं। पूरे साल भर यह समस्या बनी रहती है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्य समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही तहसीलदार गणेश शर्मा ... Read more
जियाहेड़ी-डोबरली सड़क मार्ग पर मंडरा रहा हादसों का खतरा
बूढ़ादीत। ग्राम पंचायत बूढादीत व खेड़ली तंवरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में जियाहेडी-डोबरली सड़क मार्ग पर उग रहे बबूल के पेड़ से राहगीरों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। राहगीरों व वाहन चालकों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत व प्रशासन की लगातार अनदेखी के चलते झाड़ों व बंबूलों की कटाई व सफाई नहीं होने से राहगीर व स्कूली बच्चे हादसों के शिकार होने को मजबूर हैं। ग्रामीण विनोद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या से सार्वजनिक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ... Read more
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में रिसर्च मैथडोलॉजी पर हुई वर्कशॉप
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस और फैकल्टी आॅफ डिजाइन एंड आर्ट की ओर से रिचर्स मैथडोलॉजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख आर्ट कॉलेज एडिलेड सेंट्रल स्कूल आॅफ आर्ट के सीनियर लेक्चरर और यूनेस्को रीला से संबद्ध कलाकार डॉ. डेनियल कॉनेल इसके मुख्य वक्ता थे। इसके प्रतिभागी करीब 50 फैकल्टी मेंबर्स की रिसर्च स्किल्स विकसित करने और रिचर्स मैथडोलॉजी से संबंधित लेटेस्ट जानकारियों से अपडेट करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया, ताकि प्रतिभागी अपने रिसर्च वर्क के प्रति नवीन दृष्टिकोण बना सके।
नीदरलैंड के मुस्लिमों में दहशत, मेयर तक डरे
एम्सटरडैम। नीदरलैंड में इस्लाम विरोधी गीर्ट विल्डर्स की जीत के बाद वहां के मुसलमान हैरत और डर में हैं। गीर्ट विल्डर्स की धुर दक्षिणपंथी पार्टी फॉर फ्रीडम (पीवीवी) डच चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। गीर्ट खुलकर मुस्लिमों के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उनकी जीत के बाद ना सिर्फ आम मुस्लिम सिर्फ बल्कि अर्नहेम के मेयर अहमद मार्कोच भी परेशान हैं। अहमद को इस चुनाव परिणाम के बाद परेशान अपने आठ साल के बेटे को देर तक समझाना पड़ा। अहमद के बेटे के स्कूल में चुनाव परिणामों पर बहस सुनी, जिसके बाद उसके दिमाग में ये बात ... Read more
दो नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म प्रयास के आरोप में 20 साल की कठोर कैद
कोटा। शहर की पोक्सो क्रम संख्या चार न्यायालय ने दो नाबालिक बालकों के साथ कुकर्म करने के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कर आवास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 27000 का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में बालकों के पिता ने कोटा ग्रामीण जिले के देवली माझी पुलिस थाने में आरोपी चिंटू उर्फ दुष्यंत पुत्र कन्हैया लाल उम्र 24 साल निवासी बंबोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 377 तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ... Read more