Tag: university
जेईसीआरसी में भारतीय अर्थव्यवस्था का पुनसंयोजन पर आर्थिक सम्मेलन
जयपुर। जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के जयपुर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में वर्तमान एनडीए सरकार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था का पुनसंयोजन विषय पर एक आर्थिक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. राजीव जैन, पूर्व कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. निरंकार ने की, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले मैक्रोइकोनॉमिक वेरिएबल्स पर प्रकाश डाला। राजस्थान इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर उम्मेद सिंह और डॉ. एस.एस. नेहरा ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भारतीय अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र के महत्व पर बल दिया, जो इसकी वृद्धि के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय के प्रेजिडेंट प्रो. विक्टर गंभीर, डीन प्रो. ... Read more
ग्रेजुएशन के 4 साल बाद भी डिग्री के लिए भटक रहे छात्र
कोटा। कोटा यूनिवर्सिटी की लापरवाही के भंवर में हजारों विद्यार्थी ऐसे फंसे की उन्हें सब काम छोड़ तपती दोपहरी में चक्कर काटने को मजबूर हो गए। कभी कॉलेज तो कभी विश्वविद्यालय का रास्ता नाप रहे हैं। हालात यह हैं, ग्रेज्यूएशन व पोस्ट ग्रेज्यूएशन पूरी करने के 4 साल बाद भी उन्हें डिग्री नहीं मिली। अफसरों की लेटलतीफी का आलम यह है, आगामी 2 जुलाई को दीक्षांत समारोह है, लेकिन कॉलेजों को वर्ष 2019 की डिग्रियां बांटी जा रही हैं। जबकि, अभी तक संभाग के अधिकतर कॉलेजों में वर्ष 2020 की डिग्रियां तक नहीं पहुंची। जिसकी वजह से उनकी नौकरी व ... Read more
एआईएमबीआईजी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग में नेशनल ताईपेई यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस, ताइवान के सहयोग से दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन मैनेजमेंट फॉर बिजनेस एंड इंडस्ट्रियल ग्रोथ (एआईएमबीआईजी-2024) पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. एलिजाबेथ इसलास लेओन ने एजुकेशन में एआई का वैश्विक परिदृश्य: ट्रेंड्स, चुनौतियां, और बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा की। वेरोनिका थावोनेट ने ब्रिजिंग विजन्स: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और मैनेजमेंट की जुड़ावट में उद्यमिता पर चर्चा की। इस मौके पर डॉ. मुनिश जिंदल, डॉ. प्रीति शर्मा, प्रो. बिस्वजॉय चटर्जी, डॉ. मुनीश जिंदल, डॉ. नैंसी जूनेजा सहित अन्य लोगों ने विचार ... Read more
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां
जयपुर। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 3784 ग्रेजुएट्स पास आउट में से 1400 ग्रेजुएट्स छात्रों को समारोह में डिग्रियां दी गई। इनमें 1381 फुल टाइम और 2403 डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण आरए माशेलकर (चांसलर, आईसीटी, मुंबई और पूर्व महानिदेशक,सीएसआईआर) इसी के साथ अतिथि शरद विवेक सागर (प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी और संस्थापक और सीईओ, द डेक्सटेरिटी ग्लोबल ग्रुप) मौजूद रहे। इस मौके पर 26 गिल्ड,13 सिल्वर और 12 ब्रोंज मेडल दिए गए। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन ओपी अग्रवाल ने बताया कि समारोह में 11 शोध की उपाधि ... Read more
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में रिसर्च मैथडोलॉजी पर हुई वर्कशॉप
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस और फैकल्टी आॅफ डिजाइन एंड आर्ट की ओर से रिचर्स मैथडोलॉजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख आर्ट कॉलेज एडिलेड सेंट्रल स्कूल आॅफ आर्ट के सीनियर लेक्चरर और यूनेस्को रीला से संबद्ध कलाकार डॉ. डेनियल कॉनेल इसके मुख्य वक्ता थे। इसके प्रतिभागी करीब 50 फैकल्टी मेंबर्स की रिसर्च स्किल्स विकसित करने और रिचर्स मैथडोलॉजी से संबंधित लेटेस्ट जानकारियों से अपडेट करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया, ताकि प्रतिभागी अपने रिसर्च वर्क के प्रति नवीन दृष्टिकोण बना सके।