Category: Uncategorized

लेबनान में NDTV : इजरायल-हिज्‍बुल्‍लाह के बीच शह-मात का खेल जारी, गाजा में बमबारी; जंग के 10 बड़े अपडेट

इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) को एक साल पूरा होते-होते यह लड़ाई और व्‍यापक हो चुकी है. इजरायल के खिलाफ ईरान (Iran) और लेबनान (Lebanon) भी इसमें शामिल हो चुके हैं और इस युद्ध ने पूरी दुनिया को मथ कर रख दिया है. हमास के खात्मे की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू की कसम के दायरे में अब हिज्‍बुल्‍लाह (Hezbollah) और हूती लड़ाके भी शामिल हैं. दोनों की ही ओर से अब इजरायल पर लगातार हमले कर रहे हैं. हिज्‍बुल्‍लाह और इजरायल के बीच शह और मात का खेल जारी है और एक दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. ... Read more

इजरायल ने गाजा में मस्जिद पर किए हवाई हमले, 26 लोगों की मौत

हमास (Hamas) द्वारा शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मध्य डेर अल-बलाह में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 26 लोग मारे गए, जबकि इजरायली सेना (Israeli army) ने कहा कि उसने हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इब्न रुश्द स्कूल और अल अक्सा शहीद मस्जिद में विस्थापित लोगों पर हमले के परिणामस्वरूप अस्पतालों में लाए गए शहीदों की संख्या 26 तक पहुंच गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.” गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पहले कहा था कि मध्य गाजा के डेर अल-बलाह क्षेत्र में सुबह-सुबह हुए हमले में ... Read more

इजरायल ने किया गाजा मस्जिद पर हमला, 23 लोगों की मौत

इजरायल ने रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर हमला किया है, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक विवार को गाजा की एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हो गए. मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के नजदीक स्थित मस्जिद पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब फिलीस्तीी क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरा होने वाला है.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित ... Read more

गणित को गाकर पढ़ाता हैं ये टीचर, वीडियो देख लोगों ने ठोका सलाम, बोले- अब बदल जाएंगे सरकारी स्कूल के हालात

खान सर का तो नाम सुना होगा, जो हमेशा कहते हैं, ‘हम जो पढ़ा रहे हैं, उसको भूलके दिखाइए’. खान सर की मजेदार टीचिंग के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर अब कई टीचर्स अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज से हिट हो रहे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम खान सर का ही आता है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप खान सर को भी भूल सकते हैं. दरअसल, आधे से ज्यादा नौजवानों का करियर खाने वाले सब्जेक्ट मैथ्स को यह अध्यापक इतने म्यूजिकल अंदाज में पढ़ाते हैं कि भूलना ... Read more

'हर दो-तीन दिन में…': बदलापुर रेप केस में पुलिस से बचने के लिए क्या-क्या जुगत लगाते रहे ट्रस्टी

मुंबई: Badlapur rape case: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में स्थित स्कूल के दो ट्रस्टी पुलिस से बचने के लिए हर दो-तीन दिन में अपना ठिकाना बदलते रहे, अपने फोन बंद कर लिए. इसके अलावा डेढ़ महीने तक फरार रहने के दौरान उन्होंने एक बार भी अपने परिजनों से संपर्क नहीं किया. स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का सफाईकर्मी अक्षय शिंदे ने यौन उत्पीड़न किया था.  बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में की जांच कर रही स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) को पूछताछ के दौरान स्कूल ट्रस्टी उदय कोतवाल और तुषार आप्टे ने बताया के उनसे बहुत बड़ी ... Read more

1870 का MIT का पुराना प्रवेश परीक्षा पत्र वायरल, सवाल देख यूजर्स हैरान, बोले- कितना आसान था मैसाचुसेट्स में एडमिशन लेना

Massachusetts Institute of Technology का टेस्ट पेपर वायरल अकादमिक क्षेत्र में बेहतर करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी देश ही नहीं दुनिया के टॉप संस्थान से अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं. हालांकि, इन संस्थानों में एडमिशन ले पाना इतना भी आसान नहीं होता है. मुश्किल प्रवेश परीक्षा के अलावा इंटरव्यू सहित कई पड़ाव पार करने के बाद ही किसी विद्यार्थी का एडमिशन हो पाता है. इंजीनियरिंग, गणित और साइंस की पढ़ाई के क्षेत्र में दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का पुराना प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर ... Read more

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करणवीर मेहरा और आसिम रियाज के बीच छिड़ी जंग! अब एक्टर बोले- आपके दिमाग में बहुत ज़्यादा…

नई दिल्ली: खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ बनाम KKK14 के विनर करणवीर मेहरा के बीच लगता है जंग छिड़ गई है, जो कि शुरुआती दिनों में शुरू हुई थी. दरअसल, आसिम, जो अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा और कुछ अन्य लोगों के साथ विवाद में थे, उन्होंने हाल ही में करणवीर द्वारा आसिम को अपने ही बुलबुले में रहने के लिए बुलाए जाने के बाद रिएक्शन दिया है. आसिम ने करणवीर पर तंज कसते हुए और उनकी उम्र को लेकर शर्मिंदगी जताते हुए एक ट्वीट शेयर किया. लेकिन अब खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता ने ... Read more

8 साल की इस छोटी फोटोग्राफर ने खोज निकाला दुर्लभ गुलाबी टिड्डा, तस्वीर देख हैरत में पड़े लोग

यूके की 8 वर्षीय पुरस्कार विजेता फ़ोटोग्राफ़र (Award Winning Photographer) जेमी (Jamie) से मिलें, जो अपनी खोज – एक दुर्लभ गुलाबी टिड्डा (Rare Pink Grasshopper) – की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुई है. एक इंस्टाग्राम वीडियो में, जेमी ने उत्साहपूर्वक अपने निष्कर्ष साझा किए, जिसमें बताया कि केवल 1% लोग ही अपने जीवनकाल में इस घटना का सामना कर सकते हैं. वह बताती हैं कि टिड्डे का आकर्षक गुलाबी रंग आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण होता है, जिसके कारण गुलाबी रंगद्रव्य का अधिक उत्पादन और काले रंग का कम उत्पादन होता है. वह वीडियो में बताती है, ”वाह, मुझे ... Read more

'उम्र मेडिकल रिपोर्ट से नहीं जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर हो तय', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा के हक में सुनाया फैसला

इलाहाबाद (यूपी): अक्सर आपने लोगों को न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार एक छठी क्लास की छात्रा ने अपना एडमिशन नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. हाईकोर्ट ने छात्रा के दाखिल स्पेशल अपील डिफेक्टिव पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे की उम्र उसके बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर निर्धारित की जाएगी, न कि किसी मेडिकल रिपोर्ट से. छात्रा ने स्कूल में क्लास-6 में एडमिशन नहीं मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की थी. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ... Read more

VIDEO: बेगूसराय की बैंती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, पानी में कूदकर ग्रामीणों ने बचायी जान

बेगूसराय: बिहार (Bihar) के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. बेगूसराय में स्कूली बच्चों से भरी नाव बैंटी नदी में पलट गई, हालांकि पानी कम होने की वजह से सभी बच्चे खुद और आस पास मौजूद लोगों ने नदी में दौड़ कर सभी को बचा लिया. पानी से भरे नाव पलटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि किस कदर नाव पर करीब दो दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे और बैंटी नदी के बीच में अचानक नाव डूबने लगा जिसके बाद बच्चों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचायी. बेगूसराय ... Read more