Category: Uncategorized
फैशन मॉडल से लेकर पत्रकारिता और गांधी परिवार की बहू तक, ऐसा रहा मेनका गांधी का राजनीतिक सफर
नई दिल्ली: मेनका गांधी जिन्हें आज आप एक नेता के रूप में जानते हैं वो एक मॉडल और एक पत्रकार भी रह चुकी हैं. राजनीति में तो हैं लेकिन भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी की बहू गांधी परिवार की विरासत नहीं संभाल रहीं. मेनका गांधी का जन्म राजधानी नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता तरलोचन सिंह आनंद सेना में अधिकारी थे. मेनका गांधी की शुरुआती पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से हुई. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हासिल की. जेएनयू से भी मेनका ने पढ़ाई की. कॉलेज के दिनों में मेनका गांधी ... Read more
भारतीय मूल के प्रसिद्ध डॉक्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार ने प्राइवेसी की अपील की
Indian origin doctor shot dead in America : अमेरिका में अलबामा के शहर टस्कलोसा में शुक्रवार को एक भारतीय मूल के डॉक्टर को गोली मार दी गई. पीड़ित की पहचान डॉ. रमेश बाबू परमशेट्टी के रूप में हुई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे. डॉ. रमेश मूल रूप से आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के रहने वाले थे. वह क्रिमसन नेटवर्क के रूप में काम करने वाले स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों के एक समूह के संस्थापकों और चिकित्सा निदेशक में से एक थे. उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता ... Read more
शेख, फारूक, उमर : नेहरू से वो यारी पुरानी, कश्मीर में अब्दुल्ला कुनबे की पढ़िए पूरी कहानी
Jammu Kashmir Elections 2024: धरती का स्वर्ग और निसर्ग की नेमत जम्मू कश्मीर देश का ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत होने के बावजूद अशांति की पीड़ा को भी झेलता रहा है. सन 1931 के जुलाई माह में भी अशांति का एक ऐसा दौर आया जिसने एक 26 साल के युवक को राजनीति के मैदान में कूदने पर मजबूर कर दिया. वह युवक थे शेख अब्दुल्ला. तब कश्मीर में पुलिस की गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई थी. इसके विरोध में प्रदर्शन किए गए थे और शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था. शेख अब्दुल्ला ... Read more
महिलाओं के खिलाफ अपराध क्षमा योग्य नहीं: कोलकाता रेप और मर्डर मामले पर पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कोलकाता के एक अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape and Murder) को लेकर लोगों में भारी आक्रोश के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में कहा कि, “महिलाओं की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. मैं एक बार फिर हर राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं. चाहे अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए.” मोदी सरकार “लखपति दीदी” को एक स्वयं सहायता ... Read more
Mann Ki Baat : बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड के युवा भी राजनीति में आ सकेंगे, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 113वें एपिसोड में हर घर तिरंगा अभियान और राजनीति का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, “इस साल मैंने लाल किले से बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक सिस्टम से जोड़ने का आह्वान किया है. मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है. इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं. बस उन्हें सही मौके और मार्गदर्शन की तलाश है.” पीएम मोदी ने राजनीति का जिक्र करते हुए कहा, “राजनीति के इस विषय पर मुझे देशभर के ... Read more
जमानत पर छूटे बलात्कार के आरोपी से परेशान होकर नाबालिग ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला
आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. मुंबई: महाराष्ट्र में एक नाबालिग ने जमानत पर छूटे बलात्कार के आरोपी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. ये घटना सतारा की है. दहीवड़ी पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक तस्लीम मोहम्मद खान नाम के युवक ने साल भर पहले एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था. तब शिकायत मिलने पर सतारा शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया था. लेक़िन अभी कुछ महीने पहले वो जमानत पर छूट कर आया और उसने नाबालिग को फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया. नाबालिग ने ... Read more
Video: बिहार में तटबंध का जायजा लेने गए अधिकारी नाव से नदी में गिर, बाल-बाल बची जान
बिहार जल संसाधन विभाग के एक इंजीनियर भागलपुर जिले में तटबंध का निरीक्षण करने के लिए नाव पर सवार होकर जाते समय गंगा नदी में गिर गए. इसके बाद एनडीआरएफ कर्मियों ने उन्हें बचाया. दुर्घटना के समय जल संसाधन विभाग के कटिहार प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता अनवा जमील, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मोटर बोट पर सवार थे. वह 8.26 किलोमीटर लंबे इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के लिए यात्रा कर रहे थे. तटबंध 20 अगस्त को टूट गया, जिससे भागलपुर के गोपालपुर खंड के करारी तिनटंगा, बुद्धुचक और आसपास के अन्य इलाकों में बाढ़ आ गई. ... Read more
'मुंबई में शिवसेना बड़ा भाई…', महाविकास अघाड़ी की बैठक के बाद बोले NCP के नेता, बदलापुर पर भी हुई चर्चा
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने मुंबई की विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए शनिवार को चर्चा के लिए बैठक बुलाई. बैठक के बाद एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंबई में शिवसेना बड़े भाई के रूप में होगी. उन्होंने कहा कि इस बात में आपत्ति का कोई कारण नहीं है, जो सत्य है वह सत्य है. मेरे बड़े भाई या छोटे भाई कहने के ... Read more
जो पहले पत्थरें उठाती थीं, उन हाथों ने अब थाम लीं किताबें… कश्मीर घाटी में चुनाव से पहले शुरू हुआ चिनार बुक फेस्टिवल
श्रीनगर: कभी आतंकियों के निशाने पर रहने वाले कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) का मिजाज बदल गया है. पहले जिन हाथों में पत्थरें हुआ करती थीं, उन हाथों में अब किताबें सजती हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024) से पहले श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल (Chinar Book Festival) शुरू हुआ है. चिनार बुक फेस्टिवल बदलते कश्मीर की तस्वीर दिखाती है. बुक फेस्टिवल की शुरुआत 17 अगस्त से हुई. चिनार बुक फेस्टिवल में हर तरह की किताबें तो मिलेंगी. वहीं, विजिटर्स के लिए भी ढेरों एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट की एक्टिविटी होंगी. चिनार बुक फेस्टिवल 25 अगस्त 2024 तक चलेगा. सुबह ... Read more
बदलापुर रेप मामला : आरोपी अक्षय शिंदे के घर जाएगी SIT की टीम, तीनों बीवियों से होगी पूछताछ
नई दिल्ली: बदलापुर बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. जानकारी के मुतााबिक, SIT की टीम आरोपी अक्षय शिंदे के घर जाएगी. सूत्रों ने बताया कि टीम शिंदे के घर की तलाशी लेगी. फिलहाल एसआईटी को आरोपी शिंदे के मोबाइल फोन की तलाश है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस जानना चाहती है कि ऐसी हरकत करने वाला शख्स अपने मोबाइल फोन में क्या देखता था, क्या रखता था और उसके संपर्क में कौन-कौन था? सूत्रों ने बताया कि लोकल पुलिस ने इसके पहले आरोपी शिंदे की घर की तलाशी ली थी लेकिन उन्हें वहां से ... Read more