Category: Uncategorized
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के 60 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी; पेरेंट्स परेशान; सड़कों पर लंबा जाम
नई दिल्ली: डीपीएस ने परिजनों को भेजे गए एक मेल में कहा गया है, “आपको सूचित किया जाता है कि स्कूल को एक ईमेल मिला है, जिससे छात्रों की सुरक्षा (Delhi School Bomb Threaten Email) को खतरा है. एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं.” मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : दिल्ली और नोएडा के 60 से ज्यादा स्कूलों में बुधवार सुबह बम होने की कॉल (Delhi Schools Bomb Threaten Email) से हड़कंप मच गया. धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद राजधानी के 8 स्कूलों को तुरंत खाली करवा दिया गया. यहां तक कि परीक्षा ... Read more
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की टॉपर प्रियांशी ने प्राप्त किए 500 में से 500 अंक
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में हाईस्कूल यानी 10वीं में प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. इंटरमीडिएट यानी 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी 500 में 488 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे. बोर्ड के अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित मुख्यालय में परिणाम घोषित किया. बिष्ट ने बताया कि इस बार इंटरमीडिएट में 82.63 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए और 10 वीं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 89.14 रहा. यह भी पढ़ें प्रियांशी पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के एक ... Read more
झारखंड में सब्जी विक्रेता की बेटी बनी इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में एक सब्जी विक्रेता साबिर अंसारी की बेटी जीनत परवीन स्टेट की फर्स्ट टॉपर बनी हैं. रांची के कांके स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा जीनत शहर से करीब 12 किमी दूर सतकनादू गांव की रहने वाली हैं. यह भी पढ़ें मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के करीब दो घंटे बाद जब जीनत को स्कूल के टीचर ने स्टेट टॉपर होने की सूचना दी तो उसे यकीन नहीं हुआ. जीनत ने आईएएनएस से कहा कि उसे इतना तो भरोसा था कि रिजल्ट बेहतर होगा, लेकिन, यह नहीं सोचा ... Read more
VIDEO : नए नौसेना प्रमुख ने पदभार संभालते ही मां के पैर छूकर लिए आशीर्वाद
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और उनकी मां… नई दिल्ली: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को एक भावुक वीडियो में 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अपनी मां के पैर छूते और आशीर्वाद लेते देखा गया है. नौसेना प्रमुख ने आज दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक समारोह में जब अपनी नई जिम्मेदारी संभाली तो उनकी मां रजनी त्रिपाठी उन्हें गले लगाते और उनकी पीठ थपथपाती नजर आईं. यह भी पढ़ें एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, हमारी नौसेना एक युद्ध-तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य-प्रूफ बल के रूप में विकसित हुई है. समुद्री क्षेत्र में ... Read more
दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद औपचारिक नहीं, उन्हें 24×7 उपलब्ध रहना होगा : दिल्ली हाईकोर्ट
अदालत ने आगे कहा कि दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद औपचारिक नहीं है और यह एक ऐसा पद है, जहां पद धारक को 24X7 यानी सातों दिन चौबीस घंटे उपलब्ध रहना होता है. इस टिप्पणी को आप के लिए एक और बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. आप ने कहा है कि सीएम केजरीवाल जेल में रहने के दौरान सरकारी मामलों में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे. पीठ ने कहा, “राष्ट्रीय हित और सार्वजनिक हित की मांग है कि इस पद पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक या अनिश्चित समय के लिए ... Read more
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हिमस्खलन और भूस्खलन, स्कूलों को किया गया बंद
भारी बारिश और बर्फबारी के बीच आज जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन हो गया. एक वीडियो में, बर्फ से ढके पहाड़ पर हिमस्खलन की गड़गड़ाहट देखी जा सकती है और कुछ लोगों और मवेशियों को इलाके से बाहर भागते देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है. नियंत्रण रेखा के पास उरी में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक पहाड़ी से सटे घर को एक वीडियो में ढहते देखा गया. बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों के बाद सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया. यह ... Read more
“अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद थम गई है दिल्ली सरकार” : हाईकोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को शहर के नागरिक निकाय द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार ठहर गई है. दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद कोई औपचारिक नहीं है, ये ऐसा पद है जहां उन्हें 24×7 उपलब्ध रहना होता है. अदालत ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति बच्चों को उनकी मुफ्त पाठ्य पुस्तकों, लेखन सामग्री और ड्रेस से वंचित नहीं कर सकती. यह भी पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति ... Read more
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलीं पत्नी सुनीता केजरीवाल
नई दिल्ली: सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर अपने पति और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को आज अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी. दरअसल कल तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की अनुमति नहीं दी थी. तिहाड़ जेल प्रशासन की और से कहा गया था कि सोमवार (29 अप्रैल) को आतिशी और फिर मंगलवार को भगवंत मान की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होनी है. ऐसे में सोमवार की सुनीता केजरीवाल की मुलाकात नहीं होगी और मंगलवार के बाद कभी कराई जाएगी. हालांकि अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल ... Read more
गर्मियों में बच्चों की तबीयत ना हो जाए खराब इसलिए उन्हें खिलाएं ये 5 स्नैक्स, धूप से नहीं पड़ेंगे बीमार
बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक्स बनाकर. Summer Snacks: गर्मियों में चिलचिलाती धूप बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लेती है. चाहे बच्चे स्कूल जाएं या इस मौसम में घर में रहें, गर्माहट बच्चों तक अपनी पहुंच बना ही लेती है. ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी होता ही कि बच्चों को सिर्फ बाहरी ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी ठंडक मिल सके. इसके लिए बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. यहां कुछ ऐसे ही गर्मियों के स्नैक्स (Summer Snacks) दिए जा रहे हैं जो ... Read more
US : फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी पर धावा बोला, बंदूकें और आंसु गैस छोड़ी
अमेरिका के कई यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों द्वारा इजरायल और हमास के बीच सीसफायर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. पुलिस ने अब तक 550 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है और कुछ यूनिवर्सिटी में पुलिस और एक्टिविस्ट के बीच हिंसा भी हुई है. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासकों के आदेश पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अटलांटा के एमोरी विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ टैसर और आंसू गैस तैनात की है. हालांकि विरोध प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है. यह भी पढ़ें विश्वविद्यालय में अंग्रेजी और स्वदेशी ... Read more