Category: Uncategorized

गुजरात सरकार ने 3.32 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, कोई नया कर नहीं

उन्होंने कहा कि कुल परिव्यय में से करीब 2.14 लाख करोड़ या 64.43 प्रतिशत ‘विकासात्मक व्यय’ के लिए आवंटित किया गया है, जबकि 83,000 करोड़ रुपये या 25.1 प्रतिशत गैर-विकासात्मक व्यय में जाएगा.  वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.पी. गुप्ता ने बाद में पत्रकारों से कहा कि गुजरात का सार्वजनिक ऋण राज्य के 24 लाख करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 15 प्रतिशत है, जो 3.6 लाख रुपये है. राज्य सरकार ने 146.72 करोड़ के अनुमानित अधिशेष के साथ बजट पेश किया. बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है.  देसाई ने अपने बजटीय ... Read more

“नई स्कीम पर पूछते हैं इससे कितनी नौकरियां मिलेंगी?” : वित्त मंत्री ने बताया PM मोदी कैसे रखते हैं आर्थिक अनुशासन

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman)ने 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 (Modi Government 2.0) का अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश किया. ये वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का छठा बजट था. लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NDTV के साथ खास इंटरव्यू में कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में ही भविष्य के नए भारत की नींव रख दी है. उन्होंने कहा, “हमें पीएम के नेतृत्व में अटूट विश्वास है. पीएम मोदी देश के आर्थिक मामलों में पूरा अनुशासन रखते ... Read more

दिल्ली में आरके पुरम स्थित DPS स्कूल को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस मौके पर मौजूद

डीपीएस आर के पुरम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच शुरू नई दिल्ली: DPS RK Puram स्कूल में ब्लास्ट करने को लेकर एक मेल स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा गया है. स्कूल के प्रिंसिपल ने इस तरह का मेल मिलने की सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस ने स्कूल को मिली इस धमकी के बाद फिलहाल स्कूल के सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया है. साथ ही पूरे स्कूल परिसर की जांच की जा रही है.  यह भी पढ़ें दिल्ली पुलिस फिलहाल इस बात की ... Read more

अमेरिका : चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की मां ने बताया क्यों दिलाई थी बेटे को बंदूक

मिशिगन हाई स्कूल में हुई शुटिंग मामले में फिर हुई सुनवाई नई दिल्ली: अमेरिका के मिशिगन हाई स्कूल में चार छात्रों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की मां ने अपना पक्ष रखा. अभियोजकों के अनुसार, जेनिफर क्रम्बली और उनके पति, जेम्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने बच्चे के कार्यों के लिए गंभीर आरोपों का सामना करने वाले एक स्कूल शूटर के पहले माता-पिता हैं. उनका बेटा एथन क्रम्बली 30 नवंबर, 2021 को ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जिसमें 14 से 17 वर्ष की आयु के चार छात्रों ... Read more

फिर अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र का मिला शव, एक सप्ताह में इस तरह की तीसरी घटना

अमेरिका में फिर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक भारतीय मूल के छात्र की मौत की खबर आ रही है. इस छात्र का नाम श्रेयस रेड्डी है. इससे पहले 2 और भारतीय मूल के छात्रों के शव मिले थे. देखा जाए तो ये हैरान कर देने वाला मामला एक सप्ताह के अंदर देखने को मिल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस रेड्डी लिंडर स्कूल ऑफ बिजनस में पढ़ाई करता था. जानकारी के मुताबिक, ये घटना अमेरिका के सिनसिनाटी की है. मौत कैसे हुई अभी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. इस मामले पर अभी जांच हो रही ... Read more

चंपई सोरेन: अलग राज्य के लिए चली लंबी लड़ाई में अपने योगदान के कारण कहे जाते हैं ‘झारखंड टाइगर’

रांची: झारखंड में सरायकेला-खरसांवा जिले के जिलिंगगोड़ा गांव में अपने पिता के साथ खेतों में काम करने से लेकर राज्य के नये मुख्यमंत्री के रूप में नाम प्रस्तावित किये जाने तक का 67 वर्षीय चंपई सोरेन का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के वफादार माने जाने वाले राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को 1990 के दशक में अलग (झारखंड) राज्य के लिए चली लंबी लड़ाई में योगदान देने को लेकर ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है. यह भी पढ़ें चंपई ने झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से ... Read more

लड़कियों को छेड़ने और फोन पर अश्लील वीडियो देखने वाले बेटे की पिता ने कर दी हत्या

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक व्यक्ति ने अपने किशोर बेटे के फोन पर अश्लील वीडियो देखने और स्कूल में लड़कियों को छेड़ने से परेशान होकर उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी. विजय बट्टू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि हत्या की वारदात पिछले महीने हुई थी.  पुलिस को 13 जनवरी को एक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी. जल्द ही उसे एक लड़के का शव मिलने की सूचना मिली. परिवार ने शव की पहचान अपने लापता बेटे विशाल के रूप में की. बाद में पोस्ट मार्टम से पता चला कि ... Read more

Anupamaa: छोटी ने जला दी अनुपमा की तस्वीर, आने वाले एपिसोड में दिखेगा ये ड्रामा

अनुपमा में आगे होगा क्या ? नई दिल्ली: अनुपमा में इस वक्त हर रोज नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लंबे समय बाद आखिरकार अमेरिका में अनुपमा और अनुज की मुलाकात हो गई है. इस मुलाकात के बाद लगा था कि अनुपमा और अनुज ढेर सारी बातें करेंगे लेकिन दोनों को झटका लगता और समझ ही नहीं पाते कि क्या बात करें. दोनों अपने-अपने रास्ते निकल जाते हैं. अनुज को मलाल था कि अनुपमा इतनी देर में क्यों मिली वहीं अनुपमा को इस बार का बुरा लग रहा था कि ये अब वो आमने सामने क्यों हुए. जब ... Read more

New Income Tax Regime या पुरानी कर व्यवस्था : टैक्सपेयर को किसमें फायदा – समझें चार्ट से

पिछले साल, यानी आम बजट 2023 में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स रिजीम (Income Tax Regime) से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे. वित्तमंत्री ने नई टैक्स व्यवस्था को डीफ़ॉल्ट व्यवस्था घोषित कर दिया था, लेकिन पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म नहीं किया था. यानी करदाता अब भी पुरानी टैक्स व्यवस्था को चुन सकेंगे. इस व्यवस्था के तहत लाइफ इंश्योरेंस, PPF, बच्चों की स्कूल फ़ीस आदि के अलावा होम लोन पर ब्याज़, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) या मकान किराया भत्ता जैसी छूट हासिल करते रहने के इच्छुक लोग पुरानी दरों पर ही टैक्स जमा कराते रह सकेंगे. आइए, ... Read more

नोएडा में स्कूल में चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद

स्कूल के अंदर से डीवीआर, इनवर्टर, लॉकर में रखी नगदी आदि चोरी हो गई थी. थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में स्थित एक पब्लिक स्कूल से कीमती सामान और नगदी आदि चुराने के आरोपी को स्कूल के प्रबंधक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना सेक्टर 49 के प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरौला गांव में एक पब्लिक स्कूल चलाने वाले मोहित चौहान (पुत्र प्रेम सिंह) ने बीती रात को थाने में घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज ... Read more