Category: Uncategorized
UP Board Exams 2024: आज से यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले ये जरूरी निर्देश पढ़ लें
UP Board Exams 2024: आज से यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू नई दिल्ली: UP Board Class 10th, 12th Exam 2024: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है. आज 10वीं और 12वीं दोनों की कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो रही है. बच्चों को अपने संबंधित स्कूलों से यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 एडिट कार्ड दे दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित किए जा रहे यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल 55 लाख से अधिक छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं. इस साल यूपी बोर्ड ... Read more
Explainer : क्या है किसानों का ‘बीज’ गणित? आसान शब्दों में समझें फसलों पर MSP की ABCD
किसान संगठन अपनी जिन 12 मांगों को मानने का दबाव बना रहे हैं, उनमें सबसे पहली और बड़ी मांग MSP गारंटी की है. किसान सभी फसलों की MSP खरीद की गारंटी चाहते हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है MSP (What is Minimum Support Price) और इसकी गारंटी देने से सरकार क्यों हिचक रही है? MSP क्या है?
MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price). किसानों के हित के लिए सरकार ने ये व्यवस्था बनाई है. इसके तहत सरकार फसल की एक न्यूनतम कीमत तय करती है. अगर बाजार में फसलों के दाम कम भी हो जाएं, तो किसान ... Read more
सत्र 2025-26 से छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में दो बार शामिल होने का विकल्प मिलेगा: धर्मेंद्र प्रधान
इस योजना के तहत राज्य के 211 स्कूलों का उन्नयन किया जाएगा. यह समारोह रायपुर के पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र की योजना पर प्रकाश डालते हुए प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दो बार उपस्थित होने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण छात्रों को तनाव मुक्त रखना, उन्हें गुणवत्ता से समृद्ध करना, संस्कृति से जोड़े रखना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है तथा यही 2047 ... Read more
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, 10वीं, 12वीं की मार्किंग स्कीम यहां
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए इतने अंक जरूरी नई दिल्ली: CBSE Board Passing Marks: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. मई के अंत तक कॉपियों की चेंकिंग पूरी कर ली जाएगी और हो सकता है कि जून महीने के मिड या अंत तक सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की जाएगी. सीबीएसई ने ... Read more
अचानक चार मंजिल की ऊंचाई तक हवा में उड़ने लगा बच्चा, दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, यूजर्स ने बोले- मुफ्त में हवाई सैर हो गई
बच्चे ने टेंट के सहारे की हवाई सैर. सोचिए कि आप जमीन पर खड़े हैं और अचानक बिना किसी मदद के या उपकरण के हवा में उड़ने लग जाएं, वो भी कोई एक या दो फीट ऊपर नहीं, बल्कि कई फीट ऊपर तो क्या होगा. एक बार को तो कलेजा मुंह में आ ही जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर पहले तो डर लगेगा कि अब आगे क्या होने वाला है, लेकिन एंड देखकर ये इत्मीनान जरूर होगा कि अंत भला तो सब भला. आप भी हवा में गोते खाते ... Read more
दिल्ली : तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने पर 11वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र सहित तीन किशोरों को पकड़ा गया है. अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक, रोहन गुरुवार को नेब सराय में घायल अवस्था में मिला था. उसके शरीर पर चाकू से वार के ... Read more
समोसा खाने के शौकीन दिल थाम कर देखें ये वीडियो, यहां है मामोसा का वायरल…
Manchurian Samosa: मंचूरियन समोसा का वायरल वीडियो. समोसा भारत के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक्स में से एक है. चाहे वह घर पर एक कम्फर्ट गेदरिंग हो, एक स्कूल सेलिब्रेशन हो, या एक हलचल भरी कॉलेज कैंटीन हो, ये स्वादिष्ट डिश हर अवसर को बढ़ाते हैं. हालांकि, आज के कुलिनरी एक्सपेरिमेंट के युग में, सिंपल समोसा भी एक्सपेरिमेंट से बच नहीं पाया है. हम सभी ने ब्लूबेरी समोसा, बिरयानी समोसा, मैकरोनी समोसा और यहां तक कि पालक पनीर समोसा जैसे साहसिक कॉम्बो प्रदर्शित करने वाले वायरल वीडियो देखे हैं. इस रेंज का लेटेस्ट पेयर “मोमोसा” है – जो मंचूरियन और समोसा ... Read more
SKM के ‘भारत बंद’ आह्वान के मद्देनजर पंजाब में बस सेवाएं ठप, हरियाणा में टोल प्लाजा पर धरना
राज्य में कई स्थानों पर बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे. किसानों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और पठानकोट, तरनतारन, बठिंडा और जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने अपनी मांगें नहीं मानने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हरियाणा के हिसार में, हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने ‘भारत बंद’ का समर्थन किया, जिसके चलते बस सेवाएं ठप रहीं. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने हरियाणा के कई टोल प्लाजा पर धरना दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से टोल टैक्स न वसूलने के लिए दबाव डाला. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश ... Read more
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्र इस साल से दो बार बोर्ड परीक्षा में लेंगे भाग, पूरी जानकारी यहां
इस साल से साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं नई दिल्ली: CBSE Board Class 10th, 12th Exam 2024:सीबीएसई बोर्ड यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही हैं और इसके लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. हालांकि इस साल से सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को दो बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. दरअसल पिछले दिनों शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था कि अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. ऐसा नई शिक्षा नीति (NEP) ... Read more
Bharat Bandh LIVE Updates: किसान संगठनों का भारत बंद, शंभू सीमा पर एक बुजुर्ग किसान की हृदयाघात से मौत
नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है… Bharat Bandh: भारत बंद में देश की सभी किसान यूनियनों, हरियाणा रोडवेज के साथ ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों का समर्थन कर रही हैं. किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के बीच भारत बंद का असर देशभर में देखा जा सकता है. भारत बंद का दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है. सड़के खाली नजर आ रही हैं. भारत बंद के चलते पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि ... Read more