Category: Uncategorized

श्रीकृष्ण एक्टर नीतीश भारद्वाज के घर छिड़ी महाभारत, आईएएस अधिकारी पत्नी पर बेटियों से नहीं मिलने देने का लगाया आरोप

टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी आईएएस अधिकारी पत्नी ने उनकी दो बेटियों को अगवा कर लिया है और उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रही हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारद्वाज ने बुधवार को भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. शिकायत में, एक्टर ने दावा किया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में कार्यरत उनकी पत्नी स्मिता घाटे, जो वर्तमान में भोपाल में तैनात ... Read more

दिल्ली में यातायात पाबंदियां: सीबीएसई ने परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया

नई दिल्ली: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में लागू यातायात पाबंदियों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक परामर्श जारी कर उनसे कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर वक्त पर पहुंचने के लिए घरों से जल्दी निकलें. यह भी पढ़ें किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल यातायात प्रतिबंध लागू हैं. दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी. इस वर्ष भारत और 26 अन्य देशों के 39 लाख से अधिक विद्यार्थी इस बोर्ड के इम्तिहान देंगे. ... Read more

ऐसी सरकारें चाहिए, जो सभी को साथ लेकर चलें : वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोले PM नरेंद्र मोदी

यूएई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (World Governments Summit) में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज हम 21वीं सदी में हैं. एक तरफ दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ रही तो पिछली सदी से चले आ रहे चैलेंजेस भी उतने ही व्यापक हो रहे हैं. फूड सिक्योरिटी हो, हेल्थ सिक्योरिटी हो. वाटर सिक्योरिटी हो, एनर्जी सिक्योरिटी हो, एजुकेशन सिक्योरिटी हो और समाज को इनक्लूसिव बनाना हो… हर सरकार अपने नागरिकों के प्रति अनेक दायित्वों से बंधी हुई है… सरकारें पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों को लेकर गंभीर हों : पीएम मोदी यह भी पढ़ें पीएम ने आगे कहा कि आज हर ... Read more

UAE में PM मोदी : ‘अहलन मोदी’ में तैयार किया ‘थर्ड टर्म’ पिच, दक्षिण भारत पर खास फोकस

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम अबू धाबी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ते तालमेल और उनके ‘तीसरे कार्यकाल’ में इसकी दिशा की सराहना की. उन्होंने इस दौरान सभी प्रवासी भारतीयों को भी धन्यवाद दिया. पीएम ने कहा कि वो सातवीं बार इस खाड़ी देश के दौरे पर हैं, इसकी वजह से दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ी है और रिश्ते बेहतर हुए हैं. उन्होंने वादा किया कि हर बार ‘मोदी की गारंटी’ काम करेगी. यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में आयोजित ‘अहलन मोदी’ कार्यक्रम में हजारों ... Read more

बिहार सरकार ने 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, वृद्धि दर देश में सबसे अधिक

पटना: बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट के मुताबिक राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी है और वृद्धि दर देश में सबसे अधिक 10 प्रतिशत से ज्यादा है. राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि उसकी वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक 10.64 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें वित्त विभाग संभालने वाले चौधरी ने कहा, ”हम राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम चालू वित्त वर्ष में 2.5 करोड़ लोगों को ... Read more

उत्तराखंड : बनभूलपुरा में 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए, कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा तक ही सीमित

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के हिंसा ग्रस्त बनभूलपुरा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं. नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि हिंसा के आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है और जिन लोगों को चिन्हित किया गया है, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. यह भी पढ़ें हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ फरवरी अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त किए जाने के दौरान हुई हिंसा में छह लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए ... Read more

“रामायण, महाभारत काल्पनिक…”, कर्नाटक में शिक्षिका के बयान पर हंगामे के बाद स्कूल ने किया निलंबित

नई दिल्ली: महाभारत, रामायण और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के आरोप में मंगलुरु में स्कूल की एक शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है. शिक्षिका के खिलाफ एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था. भाजपा विधायक वेद्यास कामथ द्वारा समर्थित समूह ने आरोप लगाया कि सेंट गेरोसा इंग्लिश एचआर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने छात्रों को सिखाया कि महाभारत और रामायण “काल्पनिक” है.  यह भी पढ़ें समूह ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हुए 2002 के गोधरा दंगों और बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले का ... Read more

CISCE Board Exam 2024: ISC 2024 कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, स्टूडेंट के लिए इंपोर्टेंट इंस्ट्रक्शन 

ISC 2024 कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू नई दिल्ली: ISC 2024 Class 12th Board Exam: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईएससी 2024 यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज यानी 12 फरवरी से शुरू है. सीआईएससीई कक्षा 12वीं की परीक्षा इंग्लिश पेपर-1 या इंग्लिश ग्रामर पेपर के साथ आज से शुरू हो गई है. आंसर शीट के साथ प्रश्न पत्र दोपहर 1.45 बजे तक छात्रों को दे दिए गएं और परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू कर दी गई. आईएससी 2024 यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे ... Read more

दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी स्कूल को बम की धमकी का मेल, पुलिस टीम मौके पर

पूरे स्कूल की चेकिंग की गई लेकिन अभी तक बॉम्ब स्क्वॉड को कुछ नहीं मिला है. नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत में स्थित एमिटी स्कूल में एक बम होने का मेल आने से दशहत का माहौल उत्पन्न हो गया. इस मेल के बाद बम स्क्वॉड और फायरब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. मेल में 13 फरवरी को स्कूल को बम से उड़ा देने की बात कही गई है. इतना ही नहीं मेल में पैसों की भी मांग की गई है. इस मेल के बाद पूरे स्कूल की चेकिंग की गई लेकिन अभी तक बॉम्ब स्क्वॉड को कुछ नहीं ... Read more

भाजपा डरी हुई है, AAP को बदनाम कर खत्म करना चाहती है : सीएम अरविंद केजरीवाल

तरन तारन: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उनकी पार्टी से डरी हुई है और उसे बदनाम कर खत्म करना चाहती है. एक निजी कंपनी से बिजली संयंत्र को पंजाब सरकार द्वारा अधिग्रहीत करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘आप’ शासित पंजाब के करीब आठ हजार करोड़ रुपये रोक कर रखे हैं. यह भी पढ़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज भाजपा केवल एक पार्टी से डरती है और वह ‘आप’ ... Read more