नई दिल्ली (Mobile Ban, Uttarakhand News, Education News). आमतौर पर सभी स्कूलों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन रखना प्रतिबंधित होता है (Mobile Ban In School). लेकिन उत्तराखंड (Uttarakhand News) स्थित हरिद्वार के जिला प्रशासन ने स्कूलों शिक्षकों के मोबाइल फोन रखने पर भी बैन लगा दिया है (Mobile Ban In School). दरअसल, क्लास के दौरान शिक्षकों के पास मोबाइल फोन होने से कई बार उनका ध्यान भटक जाता है. इससे शिक्षण कार्य (Education News) प्रभावित होता है.
हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय (Haridwar DM) ने सरकारी और निजी स्कूलों के सभी शिक्षकों के लिए एक आदेश जारी किया है (Uttarakhand News). अब स्कूली शिक्षक कक्षा में फोन लेकर नहीं जा सकेंगे (Mobile Ban In School). यह फैसला शिक्षकों के खिलाफ की जा रहीं शिकायतों को देखते हुए लिया गया है (Education News). इससे वे एकाग्र भाव के साथ अपने छात्रों को कक्षा में पढ़ा सकेंगे. जानिए इस फैसले के पीछे की मुख्य वजह.
पेरेंट्स ने की शिकायत
हरिद्वार के डीएम (Haridwar DM) का कहना है कि उन्हें काफी समय से इस संबंध में अभिभावकों से शिकायत मिल रही थी. अभिभावकों के मुताबिक, कई शिक्षक क्लास में छात्रों को पढ़ाने के दौरान मोबाइल फोन पर गेम खेलने या चैटिंग करने में व्यस्त हो जाते हैं. इससे छात्रों का भी ध्यान भटकता है और वे पढ़ाई पर कॉन्संट्रेट नहीं कर पाते हैं. ऐसे में क्लास के दौरान मोबाइल बैन करना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है (Mobile Ban In School).
इमर्जेंसी में कर सकेंगे फोन का इस्तेमाल
यह आदेश हरिद्वार के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए जारी किया गया है (Education News). शिक्षकों को क्लास शुरू होने से पहले अपने फोन प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करने होंगे (Mobile Ban In School). हालांकि, इस दौरान कोई इमर्जेंसी होने पर उन्हें फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी.
ये भी पढ़ें:
UP Board Exam 2022: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मिलीं कई हिदायतें, अगली डेट पर याद रखें छात्र
UPTET 2021: यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है? यहां जानिए वजह
आपके शहर से (हरिद्वार)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Education news, Haridwar, उत्तराखंड, हरिद्वार










