OMG! शाहजहांपुर में वाहन चेकिंग के दौरान मिली ऐसी चीज, कीमत जानकर पुलिस और STF का चकराया माथा


शाहजहांपुर. यूपी की शाहजहांपुर पुलिस और एसटीएफ (Shahjahanpur Police and STF) की टीम ने 13 करोड़ 20 लाख रुपये की अफीम के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस ने तस्करों के पास से 13 किलो 200 ग्राम अफीम और 2 गाड़ियां बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि यह अफीम झारखंड से उत्तराखंड सप्लाई की जा रही थी. जबकि गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर उत्तराखंड और बरेली के रहने वाले हैं. पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है.

फिलहाल शाहजहांपुर पुलिस और एसटीएफ टीम इस गैंग के सफाए के लिए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. वहीं, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानें कैसे गिरफ्त में आए तस्‍कर
यह मामला शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन इलाके का है,‌ जहां एसटीएफ को सूत्रों से पता चला कि शाहजहांपुर के नेशनल हाईवे से तस्कर अफीम की तस्करी के लिए जा रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने वाहनों की चेकिंग करते हुए तस्कर अवतार, बलवीर, फासिल और खूबकरन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के पास से 13 किलो 200 ग्राम अफीम स्कॉर्पियो और बोलेरो गाड़ी बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक, अवतार और बलवीर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा के रहने वाले हैं. जबकि फासिल और खूबकरन बरेली के बहेड़ी के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि यह अफीम झारखंड से उत्तराखंड सप्लाई की जा रही थी.

आरोपी कई बार उत्तराखंड में कर चुके हैं अफीम की तस्‍करी
वहीं, पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार चारों तस्कर झारखंड से उत्तराखंड में अफीम की सप्लाई कर रहे थे. यही नहीं, आरोपी कई बार अफीम की तस्करी उत्तराखंड कर चुके हैं. फिलहाल पुलिस इस गैंग की सफाए के लिए इन आरोपियों की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि एसटीएफ यूपी की तरफ से अवैध मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले गिरोह के खिलाफ काम किया जा रहा था. इस दौरान शाहजहांपुर पुलिस को सूचना मिली कि चार तस्‍कर दो गाड़ियों में सवार होकर उत्तराखंड जा रहे हैं. इस बीच थाना आरसी मिशन इलाके में इन गाड़ियों की तलाशी ली गई तो चारों तस्‍कर पुलिस की हत्‍थे चढ़ गए. वहीं, पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर से (शाहजहांपुर)

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर


  • NIA अफसर तंजील मर्डर केस: मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

  • प्रयागराज: शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों का गला रेतने के बाद कर ली खुदकुशी? सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की 7 टीमें

    प्रयागराज: शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों का गला रेतने के बाद कर ली खुदकुशी? सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की 7 टीमें

  • नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल के बच्चों पर Corona का अटैक, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

    नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल के बच्चों पर Corona का अटैक, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

  • वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित श्रृंगार गौरी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 अप्रैल को होगा सर्वेक्षण

    वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित श्रृंगार गौरी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 अप्रैल को होगा सर्वेक्षण

  • फ़तेहपुर: चर्च में धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, पादरी समेत 55 पर केस दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार

    फ़तेहपुर: चर्च में धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, पादरी समेत 55 पर केस दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार

  • UP: फ़तेहपुर में नशे की हालत में एक कमरे से मिली पंजाब से अगवा लड़की, हिरासत में लिए गए दो लड़के

    UP: फ़तेहपुर में नशे की हालत में एक कमरे से मिली पंजाब से अगवा लड़की, हिरासत में लिए गए दो लड़के

  • इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा खोजना युवा को पड़ा भारी, पड़ गए लेने के देने

    इंटरनेट पर गुप्त रोग की दवा खोजना युवा को पड़ा भारी, पड़ गए लेने के देने

  • प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, 5 साल की बच्ची तक की ले ली जान

    प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, 5 साल की बच्ची तक की ले ली जान

  • OMG! मेरठ की इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में जश्न

    OMG! मेरठ की इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में जश्न

  • गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर कोर्ट में पेश करेगी एटीएस

    गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर कोर्ट में पेश करेगी एटीएस

  • बीजेपी के घोषणापत्र को जमीन पर उतारने में जुटे सारे मंत्रालय, 18 से 22 अप्रैल तक सीएम योगी को देंगे प्रेजेंटेशन

    बीजेपी के घोषणापत्र को जमीन पर उतारने में जुटे सारे मंत्रालय, 18 से 22 अप्रैल तक सीएम योगी को देंगे प्रेजेंटेशन

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर

Tags: Opium smuggling, Shahjahanpur News, UP STF

By admin

Leave a Reply