Blog

मिथुन राशि वालों को आज हो सकता है आर्थिक नुकसान, रहें सावधान, संबंधों में तनाव के योग, जानें राशिफल

Last Updated:January 13, 2025, 06:46 IST Mithun aaj Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आर्थिक रूप से आज नुकसान की संभावना है. बिजनेस में धन हानि के योग बन रहे हैं, वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव के भी योग बन रहे हैं. ओम प्रयास /हरिद्वार. साल 2025 का दूसरा सोमवार कठिनाइयों से भरा रहेगा. आज 13 जनवरी को कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा तो वहीं कारोबार के लिए 13 जनवरी को नुकसान होने के योग बने हुए हैं. ग्रहों की चाल के अनुसार आज आपको कारोबार, बिजनेस, दुकान, व्यापार आदि में धन ... Read more

इजरायल ने गाजा में पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्‍म कर दिया : मलाला यूसुफजई

इस्लामाबाद: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्‍मानित मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने रविवार को कहा कि वह गाजा में इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगी. मलाला पाकिस्तान द्वारा आयोजित मुस्लिम देशों में लड़कियों की शिक्षा पर आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में बोल रही थीं. इसमें दर्जनों देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान मलाला ने कहा कि  उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “गाजा में, इजरायल ने पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्‍म कर दिया है.” नागरिकों पर अंधाधुंध हमला किया गया: मलाला  मलाला ने कहा, “उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों पर बमबारी ... Read more

महाकुंभ 2025: क्या आप 10-12 घंटे खड़े रह सकते हैं? मिलिए इन बाबा से जो छह साल से खड़े हैं!

नई दिल्ली: अदालतों में किसी छोटी-मोटी गलती पर कोर्ट के उठने तक खड़े रहने की सजा दी जाती है. इसी तरह स्कूलों में टीचर उद्दंड छात्रों को पूरे पीरियड में खड़े रहने की सजा दे देते हैं. यह सजा पाने वाले एक से तीन-चार घंटे तक खड़े रहने के बाद पस्त हो जाते हैं और अपने कान पकड़ते हैं. यदि आपको 24 घंटे तक खड़ा रखा जाए तो क्या होगा? लेकिन महाकुंभ के तप और आस्था के रंग अपने प्रण पर अटल एक ऐसे महाराज आए हैं जो पिछले छह साल से लगातार खड़े हैं. प्रयागराज में महाकुंभ मेले में ... Read more

Sugar Sweetened Beverages: डायबिटीज को न्योता देते हैं बाजार में मौजूद मीठे एनर्जी ड्रिंक्स, रिसर्च में आए चौंकाने वाले नतीजे, पीने से पहले जान लीजिए

Sugar Sweetened Beverages: खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए आप जो एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, क्या वो सेहत के लिए फायदेमंद है. सिर्फ एनर्जी ड्रिंक ही नहीं बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद फ्रूट जूस, शरबत जैसी चीजें क्या सेहत के लिए फायदेमंद हैं. खासतौर से जब उनके कंटेंट में शक्कर भी शामिल हो तब. नेचर मेडिसिन नाम की मैगजीन में छपी ताजा रिपोर्ट में इस बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिस में शुगर स्वीटन्ड बेवरेजेस का टाइप 2 डाइबिटीज और कार्डियो वस्कुलर डिजीज पर असर देखा गया है. ऐसे प्रोडक्ट का ग्लोबल इंपैक्ट जानने के लिए 184 देशों से डाटा ... Read more

बिजनेस मैन निर्वाण बिड़ला को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? वायरल तस्वीर ने मचाया हंगामा

नई दिल्ली: अमीषा पटेल और निर्वाण बिड़ला के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले साल नवंबर में शुरू हुईं जब उन्होंने दुबई से उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की. यह तस्वीर कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई और नेटिजन्स ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में बिड़ला ने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और खुलासा किया कि वे सिर्फ ‘फैमिली फ्रेंड’ हैं. हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत के दौरान निर्वाण बिड़ला ने अमीषा पटेल के साथ अपने अफेयर के ... Read more

प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्राओं की उतरवाई शर्ट , कहा- घर कैसे भी जाओ, हमें उससे कोई मतलब नहीं

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है. 10वीं की छात्राओं के पेपर खत्म होने के बाद ‘पेन डे’ मनाने के दौरान प्रिंसिपल ने गुस्से में आकर छात्राओं की कथित तौर पर शर्ट उतरवा दी और उन्हें सिर्फ ब्लेजर पहनकर घर भेज दिया. इस घटना की जानकारी जब छात्राओं के परिजनों को हुई, तो वे काफी आक्रोशित हो गए और धनबाद के डीसी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस कृत्य के लिए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जांच कमेटी बनाई गई घटना के बाद डीसी माधवी मिश्रा ने मामले की जांच का आदेश ... Read more

'हेलमेट लगाएं, बच्चों को भी पहनाएं', त्रिलोचन भट्ट का अनोखा 'मॉर्निंग वॉक' कैम्पेन

Last Updated:January 12, 2025, 05:38 IST Road Safety Campaign: त्रिलोचन भट्ट हर सुबह करीब पांच किलोमीटर की सैर करते हैं. उनकी पीठ पर चस्पा पोस्टर लोगों का ध्यान खींचता है. देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर सुबह एक व्यक्ति अपनी पीठ पर संदेश लिए घूमते नजर आते हैं. उनके पोस्टर पर लिखा है, ‘हेलमेट लगाएं, बच्चों को भी पहनाएं’. यह अनोखा तरीका है लोगों को हेलमेट की अहमियत समझाने का. इस अभियान के पीछे हैं देहरादून के समाजसेवी और स्वतंत्र पत्रकार त्रिलोचन भट्ट. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की ... Read more

भारत के पहले रोबोटिक सिस्टम ने 286 किलोमीटर की दूरी से की टेलीसर्जरी

नई दिल्ली: मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्र ने टेलीसर्जरी के जरिए 286 किलोमीटर की दूरी से दो ‘रोबोटिक कार्डियक सर्जरी’ सफलतापूर्वक पूरी की है. डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने गुरुग्राम से मणिपाल अस्पताल जयपुर तक एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया. टेलीरोबोटिक-असिस्टेड इंटरनल मैमरी आर्टरी हार्वेस्टिंग प्रक्रिया को दूर से ही सफलतापूर्वक केवल 58 मिनट में पूरा किया गया. सर्जरी ने केवल 35-40 मिलीसेकंड (एक सेकंड का 20वां हिस्सा) की कम देरी के साथ असाधारण सटीकता का प्रदर्शन किया. इस ग्राउंडब्रेकिंग प्रक्रिया के बाद एक दूसरी वर्ल्ड-फर्स्ट, रोबोटिक बीटिंग हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक ... Read more

झारखंड : प्रिंसिपल ने 10वीं क्लास की 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट, सिर्फ ब्लेजर में भेजा घर

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश देने का आरोप है. स्‍कूल की प्राचार्य छात्राओं द्वारा एक-दूसरे की शर्ट पर मैसेज लिखने से नाराज थीं और इसके चलते उन्‍होंने यह आदेश दिया. एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के ... Read more