Blog

इंटर्नशिप करने वालों की समस्या को दूर करेगा शिक्षा विभाग, जारी किए दिशा-निर्देश 

जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश पर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड और बीएससी बीएससी बीएड के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए सरकारी स्कूल आवंटित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में परेशानी आ रही है, उनको लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं किया है, उन विद्यार्थियों आवेदन प्रक्रिया भी शिक्षा विभाग 20 अक्टूबर तक करवा रहा है। यदि किसी विद्यार्थी ... Read more

दिल्ली के रोहिणी में धमाका, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के पास रविवार सुबह धमाका हुआ है. इसेक बाद घटनास्थल पर धुएं के गुब्बार भी नजर आए. धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उन्हें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.  डीसीपी ने कही ये बात डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है और ... Read more

'संसाधनों पर पहला हक आदिवासियों का…', राहुल गांधी ने झारखंड में किया चुनावी शंखनाद

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने CM हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की. साथ ही उन्होंने संविधान सम्मान सम्मेलन भी भाग लिया. राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है. उन्होंने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया है. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा ... Read more

प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ चले बड़ा अभियान, सरकार को सतर्क रहने की जरूरत : जूली 

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण दिल्ली और गुजरात में दो हफ्तों में 13 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किये जाने की ओर किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गयी थी। तब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने इसकी जड़ें राजस्थान में होना बताया था। जूली ने कहा कि तब भी उन्होंने राज्य सरकार को चेताया था और अब दिल्ली और गुजरात से आ रही सूचना बहुत चिंताजनक हैं।  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान में कहा कि ... Read more

विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलना चिंता का विषय, सरकार को इस पर करना चाहिए काम : कांग्रेस 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विमानों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रही धमकियों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि जब लोग त्यौहार पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस तरह की धमकियां मिल रही है, जिसको लेकर सरकार को सख्ती से काम करना चाहिए। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि आये दिन देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। यह चिंता का मामला है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने ... Read more

कहीं आप नार्सिसिस्ट तो नहीं, आत्ममुग्धता से करियर में तरक्की पक्की लेकिन रिश्ते निभाना मुश्किल

मुझे ये सब कुछ आता है, मैं उससे बेहतर हूं…मैं तो कभी हार ही नहीं सकता/सकती…अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीन मानें आप नार्सिसिज्म के शिकार हैं. ‘मैं ही मैं दूसरा कोई नहीं’ सोच शख्स के करियर को ऊंचाइयों पर तो पहुंचा सकती है लेकिन रिश्तों के मामले में उसे पछाड़ सकती है. हिंदी में इसे आत्ममुग्धता कहते हैं. आयुष निदेशालय दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसएजी) और इहबास इकाई के प्रभारी डॉक्टर अशोक शर्मा ने इससे जुड़े बड़े दिलचस्प फैक्ट्स शेयर किए हैं.  नार्सिसिज्म या आत्ममुग्धता किसी को भी हो सकती है. स्कूल जाता बच्चा, दफ्तर में ... Read more

वाह रे बिहार! स्कूल में बच्चों को ये क्या पढ़ा रहे, अब क्या सिर्फ शराब के उदाहरण ही बचे हैं

बिहार के स्कूल में बच्चों को दारू की शिक्षा. पटना: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में आखिर ये हो क्या रहा है. जहां दारू को हाथ लगाना भी मना है, वहां जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत हो गई और अब स्कूली छात्रों को शराब के उदाहरण (Bihar School Liquor Example) दिए जाने का मामला सामने आया है. सवाल ये है कि नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में आखिर कोई टीचर पूरे होशों हवास में इस तरह की बातें कैसे सिखा सकता है.  ये मामला मोतिहारी के ढाका प्रखंड का है. जमुआ स्कूल में छात्रों को हिंदी ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बालिकाओं की सुरक्षा के साथ होगी पढ़ाई

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बेटियों की सुरक्षा के साथ बेहतर पढ़ाई की जाएगी। जिससे की प्रदेश की बेटिया पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हुए स्कूलों में पढ़ सकेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से तैयारियां करने में लगी हुई है। वहीं छात्राओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग सुरक्षा के साथ पढ़ाई करवाने पर फोकस कर रहा है।  मिलेगी पूरी जानकारी अप टू डेट शिक्षा विभाग अपने स्कूलों का पूरा डेटा अप टू डेट रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास कर रहा है। राज्य के सभी ... Read more

शिक्षा में निवेश के लिए प्रयास होंगे तेज, जारी किए निर्देश 

जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने वीसी के माध्यम से यूडाइस एवं एपी एएआर आईडी जनरेशन की समीक्षा कर न्यून प्रगति वाले जिलों को तय सीमा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा दान-दाताओं एवं प्रवासी राजस्थानियों से शिक्षा में निवेश करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी दान-दाताओं को ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान से जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि दान-दाताओं ... Read more

2 साल बाद सत्येंद्र जैन जेल से रिहा, बोले- केजरीवाल के काम रुकवाने के लिए किया गया था अरेस्ट

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत अन्य AAP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सत्येन्द्र जैन की तिहाड़ जेल से रिहाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि नेता तो बहुत हैं. इस देश में पार्टियों की भी कोई कमी नहीं है? लेकिन हमें ... Read more