Blog

कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाई, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकती: ठाकरे

मुम्बई। बदलापुर यौन शोषण केस को लेकर यहां महाविकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी (पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले पुणे में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया। ठाकरे ने कहा कि हमारा मामला पिछले 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में है। हमें तो तारीख पर तारीख मिलती है। कल कोर्ट ने दिखा दिया कि कोर्ट इतनी जल्दी फैसला ले सकता है। कोर्ट ने हमारे महाराष्ट्र ... Read more

Mann Ki Baat : बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड के युवा भी राजनीति में आ सकेंगे, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 113वें एपिसोड में हर घर तिरंगा अभियान और राजनीति का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, “इस साल मैंने लाल किले से बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक सिस्टम से जोड़ने का आह्वान किया है. मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है. इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं. बस उन्हें सही मौके और मार्गदर्शन की तलाश है.” पीएम मोदी ने राजनीति का जिक्र करते हुए कहा, “राजनीति के इस विषय पर मुझे देशभर के ... Read more

जमानत पर छूटे बलात्कार के आरोपी से परेशान होकर नाबालिग ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला

आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. मुंबई: महाराष्ट्र में एक नाबालिग ने जमानत पर छूटे बलात्कार के आरोपी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. ये घटना सतारा की है. दहीवड़ी पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक तस्लीम मोहम्मद खान नाम के युवक ने साल भर पहले एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था. तब शिकायत मिलने पर सतारा शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया था. लेक़िन अभी कुछ महीने पहले वो जमानत पर छूट कर आया और उसने नाबालिग को फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया. नाबालिग ने ... Read more

Video: बिहार में तटबंध का जायजा लेने गए अधिकारी नाव से नदी में गिर, बाल-बाल बची जान

बिहार जल संसाधन विभाग के एक इंजीनियर भागलपुर जिले में तटबंध का निरीक्षण करने के लिए नाव पर सवार होकर जाते समय गंगा नदी में गिर गए. इसके बाद एनडीआरएफ कर्मियों ने उन्हें बचाया. दुर्घटना के समय जल संसाधन विभाग के कटिहार प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता अनवा जमील, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मोटर बोट पर सवार थे. वह 8.26 किलोमीटर लंबे इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के लिए यात्रा कर रहे थे. तटबंध 20 अगस्त को टूट गया, जिससे भागलपुर के गोपालपुर खंड के करारी तिनटंगा, बुद्धुचक और आसपास के अन्य इलाकों में बाढ़ आ गई. ... Read more

'मुंबई में शिवसेना बड़ा भाई…', महाविकास अघाड़ी की बैठक के बाद बोले NCP के नेता, बदलापुर पर भी हुई चर्चा

मुंबई: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने मुंबई की विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए शनिवार को चर्चा के लिए बैठक बुलाई. बैठक के बाद एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंबई में शिवसेना बड़े भाई के रूप में होगी. उन्‍होंने कहा कि इस बात में आपत्ति का कोई कारण नहीं है, जो सत्‍य है वह सत्‍य है. मेरे बड़े भाई या छोटे भाई कहने के ... Read more

जो पहले पत्थरें उठाती थीं, उन हाथों ने अब थाम लीं किताबें… कश्मीर घाटी में चुनाव से पहले शुरू हुआ चिनार बुक फेस्टिवल

श्रीनगर: कभी आतंकियों के निशाने पर रहने वाले कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) का मिजाज बदल गया है. पहले जिन हाथों में पत्थरें हुआ करती थीं, उन हाथों में अब किताबें सजती हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024) से पहले श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल (Chinar Book Festival) शुरू हुआ है. चिनार बुक फेस्टिवल बदलते कश्मीर की तस्वीर दिखाती है. बुक फेस्टिवल की शुरुआत 17 अगस्त से हुई. चिनार बुक फेस्टिवल में हर तरह की किताबें तो मिलेंगी. वहीं, विजिटर्स के लिए भी ढेरों एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट की एक्टिविटी होंगी. चिनार बुक फेस्टिवल 25 अगस्त 2024 तक चलेगा. सुबह ... Read more

बदलापुर रेप मामला : आरोपी अक्षय शिंदे के घर जाएगी SIT की टीम, तीनों बीवियों से होगी पूछताछ

नई दिल्ली: बदलापुर बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न  मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. जानकारी के मुतााबिक, SIT की टीम आरोपी अक्षय शिंदे के घर जाएगी. सूत्रों ने बताया कि टीम शिंदे के घर की तलाशी लेगी. फिलहाल एसआईटी को आरोपी शिंदे के मोबाइल फोन की तलाश है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस जानना चाहती है कि ऐसी हरकत करने वाला शख्स अपने मोबाइल फोन में क्या देखता था, क्या रखता था और उसके संपर्क में कौन-कौन था? सूत्रों ने बताया कि लोकल पुलिस ने इसके पहले आरोपी शिंदे की घर की तलाशी ली थी लेकिन उन्हें वहां से ... Read more

कोलकाता का 'विवादित जन्मदिन' आज, जानें एक गांव से शहर बनने की ऐतिहासिक कहानी

नई दिल्‍ली: कोलकाता (कलकत्ता) आज अपना जन्मदिन मना रहा है या नहीं! यह सवाल सालों से देश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात शहर को लेकर पूछा जाता रहा है. आखिर माछेर झोल खाने वाला शहर, ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर सिटी ऑफ जॉय का जन्मदिन विवादित है तो है क्यों? फ्लैशबैक में चलते हैं… एक अंग्रेज एजेंट था जॉब चार्नक. कथित तौर पर 1690 में इसी दिन चार्नक एक गांव सुतानुल्ति पहुंचा, जो उन तीन गांवों में से एक था, जिनसे कलकत्ता शहर बना. चार्नक को अक्सर कलकत्ता के ‘संस्थापक’ और मुख्य वास्तुकार का श्रेय दिया जाता है.  ... Read more

पुणे में हैरान करने वाली वारदात, POCSO के तहत अरेस्ट टीचर ने रिहा होकर फिर की वही हरकत

पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के साथ पॉस्को एक्ट 7, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुणे: बदलापुर में बाल यौन शोषण की घटना के बाद अब औद्योगिक शहर पिंपरी चिंचवड़ से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. जहां  यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार एक शिक्षक को रिहा के बाद स्कूल ने फिर से काम पर रख लिया और आरोपी शिक्षक ने एक बार फिर बच्ची के साथ गलत हरकत की. अब पुलिस ने आरोपी शिक्षक के साथ स्कूल के 6 संचालको को भी गिरफ्तार किया ... Read more

बॉम्‍बे हाईकोर्ट की रोक के बाद MVA ने वापस लिया राज्‍यव्‍यापी बंद, उद्धव बोले- मुंह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन 

मुूंबई: महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) की रोक के बाद महाराष्‍ट्र में राज्‍यव्‍यापी बंद का आह्वान वापस ले लिया है. अब महाविकास अघाड़ी ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है. शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दल मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे. आज सुबह 11 बजे शिवसेना भवन के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा.  उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकते थे, ... Read more