Blog

SC/ST में नहीं हो सकता क्रीमी लेयर, समाज तोड़ने की हर कोशिश का विरोध: आरक्षण को लेकर बवाल पर चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली: अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आरक्षण (SC-ST Reservation) में सब कैटेगराइजेशन करने और क्रीमीलेयर को लेकर राज्य सरकारों को दी गई सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर दलित-आदिवासी संगठन भड़के हुए हैं. उनका आंदोलन जारी है. बुधवार को इसे लेकर कुछ दलित संगठनों ने 14 घंटे के लिए ‘भारत बंद’ भी रखा था. दलित संगठनों की अपनी मांगे हैं. आरक्षण पर मचे बवाल के बीच NDTV ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना (यूपी) से सांसद चंद्रशेखर आजाद से खास बातचीत की. आजाद ने कहा, “शेड्यूल कास्ट में क्रीमी लेयर नहीं हो सकता. अगर क्रीमी लेयर की बात करके ... Read more

बाप ने बेटी को बनाना चाहा हवस का शिकार, चाचा ने किया भतीजी से रेप… महाराष्ट्र में 9 दिन में यौन उत्पीड़न के 11 केस

मुंबई: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के बीच महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला इस कदर आंदोलन का रूप दे गया कि अदालतें भी चिंतित हैं. लेकिन, महाराष्ट्र में बच्चियों से छेड़छाड़ और यौन शोषण का सिलसिला रुका नहीं है. बीते 9 दिनों में राज्य में ऐसे 11 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जहां मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ या हैवानियत हुई. हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ 72 घंटों में 9 मामले रिपोर्ट हुए.  बच्चियों के साथ हैवानियत के मामले सिस्टम और समाज में बड़ी तब्दीली की ओर इशारा करते ... Read more

National Space Day के अवसर पर साइंस पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में नेशनल स्पेस डे को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वी सरवन कुमार शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और कैलाश मिश्रा उप निदेशक साइंस पार्क के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने नाइट स्काई मॉडल्स, चन्द्रयान रॉकेट, मॉडल्स निर्माण जैसी अनेक गतिविधियों कराई। साथ ही इन रॉकेट मॉडल्स को आकाश में छोड़ा गया। विभिन्न गतिविधियों में भाग ले चुके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने बताया चन्द्रयान 3 को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित ... Read more

शिक्षा,भय और प्रोत्साहन जनसंख्या नियंत्रण के हथियार

कभी दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन था। लेकिन 2025 से पहले ही  भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ने जा रहा है। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 में दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। जैसे जैसे आबादी बढ़ती है गरीबी विकराल रूप लेने लगती है। रोटी, कपड़ा, मकान,बेरोजगारी, प्रदूषण, पानी, शिक्षा, इकॉलॉजी, इकॉनामी,सामाजिक ताना बाना, कानून व्यवस्था सभी कुछ बड़ती जनसंख्या से प्रभावित होगा। इन्फोसिस के फाऊंडर नारायण मूर्ति तक ने इस विषय पर अपनी चिंता जताई है। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त उपाए करने की ... Read more

नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 भारतीयों की मौत, 17 घायल

नई दिल्ली: नेपाल में यात्रियों को ले जा रही बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस के नदी में गिरने से 14 भारतीयों की मौत हो गई. वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे. जो बस हादसे का शिकार हुई वो भारत में रजिस्टर है. राजधानी काठमांडू में अपने गंतव्य से लगभग 110 किलोमीटर दूर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ. नेपाल में बड़ा हादसा.. नेपाल: 40 ​​लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस ... Read more

दो स्कूली बसें भिड़ी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल 

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में शुक्रवार सुबह दो स्कूलों की बसों में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर से बसों में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में चोटिल बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बसों की तेज गति के चलते एक्सीडेंट होना सामने आया है। हादसा पिंडोलाई के सूरज नगर में सुबह करीब 7:15 बजे हुआ था। हाथोज स्थित नमस्कार पाठशाला और निमेड़ा के मेहाई पब्लिक स्कूल की बसें अपने-अपने स्कूल के बच्चों को घरों से ... Read more

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी स्कूल बस, 6 लोगों की मौत

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्कूल बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब स्कूली बच्चों सहित कर्मचारियों को लेकर लेह जा रही बस का चालक दुरबुक के समीप एक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।    

त्रिपुरा में बारिश और बाढ़ से गंभीर हालात, मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

अगरतला: त्रिपुरा में बाढ़ के चलते स्थिति गंभीर बन गई है. बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित हैं. आईएमडी ने त्रिपुरा में और अधिक बारिश के लिए फिर से रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम के कहर से 65 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. राज्य भर में 450 राहत शिविर खोले गए हैं. एनडीआरएफ की कई टीमें हवाई मार्ग से त्रिपुरा भेजी गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से भारी बारिश से प्रभावित त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी रही. ... Read more

Myntra पर ब्वॉयज कैज़ुअल आउटफिट पर शानदार डील्स, 75% तक की छूट का लें आनंद

Myntra Roadster Grand Garage Edition यहां है, जो ब्वॉयज के लिए ट्रेंडी कैजुअल वियर पर बढ़िया डील्स लेकर आया है. यदि आप अपने बच्चों की वार्डरॉब को स्टाइलिश और अफोर्डेबल ऑप्शन के साथ अपग्रेड करना चाह रहे हैं, तो अब यही सही समय है. सभी का फेमस Roadster अपने आउटफिट्स पर 75% तक की छूट के साथ, आप बिना पैसे खर्च किए हाई क्वालिटी वाले क्लोथ्स पा सकते हैं. चाहे वह डेली वियर के लिए जींस हो, कैज़ुअल डे आउट के लिए वाइब्रेंट शर्ट, या उन ठंडी शामों के लिए आरामदायक स्वेटशर्ट, इस सेल में हर स्वाद और पसंद के ... Read more

बोर्ड परिक्षाओं में फेल होने वालों की बढ़ी संख्या, किस प्रदेश में सबसे अधिक पढ़ा जाता है विज्ञान

नई दिल्ली: साल 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में 65 लाख से अधिक छात्र फेल हो गए. फेल होने वाले ये छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के थे.परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के आंकड़ों के विश्वेषण से पता चलता है कि फेल होने वालों में राष्ट्रीय शिक्षा बोर्डों से अधिक राज्यों के बोर्ड के छात्र थे.इन आंकड़ों का विश्लेषण शिक्षा मंत्रालय ने किया है. इनके मुताबिक देश में आंध्र प्रदेश के छात्र विज्ञान की पढ़ाई में सबसे अधिक रुचि दिखाते हैं. इसी तरह मेघालय के छात्र कला की पढ़ाई में देश भर में आगे हैं.  मंत्रालय ने देश के 59 ... Read more