Blog
Sarkari Naukri 2021: 12वीं पास के लिए 800 से अधिक नौकरियां, 19 अगस्त तक करें आवेदन
Sarkari Naukri 2021. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर 800 से अधिक नौकरियां (UKSSSC Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए 6 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिए 19 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. UKSSSC Recruitment 2021: इन पदों पर होगी भर्तियां केमिस्ट के 13 पद, ग्रेजुएट असिस्टेंट के 2 पद, मॉनिटरिंग ... Read more
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का नाम ‘रवि दहिया बाल विद्यालय’ हुआ, सिल्वर मेडल विजेता ने इसी स्कूल से की थी पढ़ाई
दिल्ली सरकार ने राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर ‘रवि दहिया बाल विद्यालय’ कर दिया है. नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को सम्मानित करते हुए दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है. रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपियन रवि दहिया को सम्मानित करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रवि दहिया आज अपनी मेहनत और लगन से देश के यूथ ... Read more
जेएनयू ने मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला किया
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने मंगलवार को “पारंपरिक चिकित्सा के साथ एकीकृत आधुनिक चिकित्सा पर जोर” के साथ एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला किया। जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार के अनुसार, “जेएनयू एकेडमिक काउंसिल ने सर्वसम्मति से जेएनयू अधिनियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार, सहायक और गैर-पारंपरिक विभागों सहित व्यापक और सुपर स्पेशियलिटी विभागों के साथ एक स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज और एक संलग्न अस्पताल की स्थापना को मंजूरी दी।” . एक मीडिया बयान में, जेएनयू ने यह भी कहा कि यह स्कूल पीएचडी, एमडी, एमएस और एमबीबीएस डिग्री प्रोग्राम जैसे कई पाठ्यक्रमों की पेशकश ... Read more
सिविल सेवा में सफलता के लिए स्मार्ट स्टडी जरूरी, जानें आईएएस प्रेरणा सिंह से जरूरी बातें
IAS टॉपर प्रेरणा सिंह की सफलता की कहानी: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैसे तो हर कोई अपने अलग अंदाज में तैयारी करता है, लेकिन कुछ तरीके ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनाकर कैंडिडेट्स बेहतर परफॉर्म कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. आज आपको 2017 बैच की आईएएस अफसर प्रेरणा सिंह की कहानी बताएंगे, जिन्होंने स्मार्ट स्टडी की बदौलत सिविल सेवा में अपना लक्ष्य हासिल किया. उनका मानना है कि इस परीक्षा में सफलता के लिए यह काफी जरूरी होता है. स्मार्ट स्टडी क्यों है जरूरी प्रेरणा सिंह के मुताबिक अगर आप यूपीएससी में स्मार्ट स्टडी करेंगे, तो ... Read more
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने RO, ARO के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां, यहां देखें डिटेल
इलाहाबाद एचसी भर्ती 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यु ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर (ARO) के 396 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके 21 से 35 साल के युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कर रही है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. यहां देखें वैकेंसी डिटेलनोटिफिकेशन के मुताबिक रिव्यु ऑफिसर के 46 और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 350 ... Read more
जानें कौन हैं कर्नल अजय कोठियाल, जिन्हें AAP ने बनाया है अपना सीएम कैंडिडेट
देहरादून. आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम कैंडिडेट के तौर पर उतारने की घोषणा की. वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ करगिल में हुई लड़ाई में भारतीय सेना की तरफ से लड़ चुके कर्नल कोठियाल राजनीति में जुझारू नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं. पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट के तौर पर अपने नाम की घोषणा के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती, लेकिन ... Read more
1 अक्टूबर तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट-ऑफ सूची जारी करेगा डीयू
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट-ऑफ सूची 1 अक्टूबर तक जारी करने की संभावना है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले डीयू ने पहली कट ऑफ लिस्ट 8-10 सितंबर के बीच जारी करने की योजना बनाई थी। अधिकारी ने कहा, “उस समय तक सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा, वैकल्पिक परीक्षा और सुधार के परिणाम घोषित हो जाएंगे और एनईईटी, जेईई परीक्षाएं भी तब तक खत्म हो चुकी होंगी।” एडमिशन की डीन प्रोफेसर पिंकी शर्मा ने कहा, “हम 1 अक्टूबर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 2 और 3 अक्टूबर को छुट्टियां ... Read more
हीरो वायर्ड ने उभरते प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की पेशकश करने के लिए एमआईटी के साथ साझेदारी की
नई दिल्ली: मुंजाल परिवार के नेतृत्व वाले हीरो समूह के एड-टेक उद्यम हीरो वीर ने मंगलवार को उभरती और भविष्य की प्रौद्योगिकियों में पाठ्यक्रम पेश करने के लिए प्रसिद्ध एमआईटी की डिजिटल शाखा एमआईटी ओपन लर्निंग के साथ हाथ मिलाया। हीरो विरेड ने कहा कि वह MITx और MITx MicroMasters®️ कार्यक्रमों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लीनिंग (ML), डेटा साइंस, फाइनेंस और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, और गेम डिज़ाइन में बड़े विशेष कार्यक्रमों में एकीकृत कर रहा है ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अप-स्किलिंग अनुभव प्रदान किया जा सके। भारतीय सीखा। एमआईटी ओपन लर्निंग मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) की डिजिटल शिक्षा शाखा ... Read more
School Re Open 2021: उत्तराखंड में छठी से आठवीं कक्षा के लिए भी स्कूल खुले
नई दिल्ली. School Re Open 2021: उत्तराखंड में उच्च कक्षाओं के बाद सोमवार से छठी से आठवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए भी ज्यादातर स्कूल खुल गए. विद्यालय खुलने के दौरान सैनेटाइजेशन, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसे कोविड नियमों का पालन किया गया. हालांकि छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही और ज्यादातर स्कूलों में 20 से 25 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे. प्रदेश में सरकारी स्कूलों के साथ ही ज्यादातर निजी स्कूलों में भी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हो गयीं . कुछ निजी स्कूल इसी सप्ताह खुलने की तैयारी में हैं जबकि कुछ ने अभी निर्णय नहीं ... Read more
Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा ‘पूर्वी पाकिस्तान’, पढ़ें अन्य फैसले
देहरादून. पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Pushkar Singh Dhami Cabinet) ने अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. सोमवार को एक तरफ उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब आठ लाख व्यक्तियों को राहत देते हुए 2024 तक अतिक्रमण नहीं हटाने का फैसला किया है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट ने राज्य में पुनर्वासित बंगाली समुदाय को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, धामी कैबिनेट ने उधम सिंह नगर जिले में पुनर्वासित बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र ... Read more