Tag: नैनीताल की खबरें

जज्बे को सलाम! पति ने छोड़ा साथ, तो स्वादिष्ट मोमोज ने बदल दी जिंदगी; आज बच्चों को भी दे रहीं उच्च शिक्षा

नैनीताल: हमारे समाज में ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी अथाह मेहनत से समाज में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहीं हैं नैनीताल की लक्ष्मी, जो रोजाना ठीक शाम छह बजे से रात नौ बजे तक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में मोमोज की दुकान लगाती हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. लक्ष्मी बताती हैं कि उनके पति उनसे अलग रहते हैं. जिसके बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. यही वजह है कि उन्होंने मोमोज बेचने शुरू किए. आज वह अपने तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा ... Read more

मंदिर में चढ़े फूल-नारियल का ऐसा उपयोग, देखकर मन खुश हो जाएगा

नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों नंदा देवी महोत्सव की धूम है. नयना देवी मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में नारियल और फूल मां को अर्पित किए जा रहे हैं. नैनीताल की कुछ महिलाओं को इन नारियलों और फूलों से घरेलू और होम डेकोर प्रोडक्ट बनाने का आइडिया आया. जिसके बाद उन्होंने काम शुरू किया और अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. दरअसल नैनीताल के चेली आर्ट महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन दिनों मंदिर में भगवान को चढ़े फूलों और नारियलों से चिड़िया के आर्टिफिशियल घोंसले, फ्लावर पॉट समेत कई तरह के ... Read more

टेबल टेनिस मुकाबला जीतने उतरे 25 बुजुर्ग, फाइनल में इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में सालभर खेल होते रहते हैं. इसी कड़ी में नगर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. नैनीताल के सबसे पुराने स्कूल चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज (सीआरएसटी) नैनीताल द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका नाम द्वितीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता तथा वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता था. प्रतियोगिता 2 सितंबर से 4 सितंबर तक चली. माल रोड में स्थित शीला होटल द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ... Read more

बच्चों को फ्री दिया जा रहा है क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण, नैनीताल में लगी है आर्टिफिशियल वॉल 

नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों स्थानीय स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं. मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में स्थित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक वॉल क्लाइंबिंग करवाई जा रही है. जिससे बच्चों की रुचि भी इस ओर बढ़ रही है. और रोजाना 20 से 25 बच्चे क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. प्रशिक्षक और एवरेस्ट विजेता तूसी साह बताती हैं कि जैसे फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेलों का ओलंपिक में स्थान है ठीक उसी प्रकार क्लाइंबिंग का भी ओलंपिक में अपना स्थान है. ... Read more

पिता ड्राइवर, बेटा बना PCS अफसर, अभिजीत सिंह पहले प्रयास में बिना कोचिंग सफल

नैनीताल/हल्द्वानी. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा (Uttarakhand PCS Exam Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट के अनुसार, 289 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी अभिजीत सिंह का भी चयन हुआ है. अभिजीत की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता बलदेव सिंह पेशे से ड्राइवर हैं और माता नीरज सिंह गृहिणी हैं. माता-पिता की बरसों की मेहनत रंग लाई. दंपति के तीन बेटे हैं. दोनों बड़े बेटे प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत हैं. उन्होंने हमेशा से अपने बच्चों को पढ़ाई का मोल समझाया. पिता अपनी कमाई का ज्यादातर ... Read more

नैनीताल की गुस्सैल टीचर! छात्रों से मारपीट…कपड़े उतरवाने का भी आरोप

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक महिला टीचर द्वारा स्टूडेंट्स से बदसूलकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करती है. इतना ही नहीं, माता-पिता ने टीचर पर बच्चों के कपड़े उतरवाने का भी आरोप लगाया. अपने बच्चों से शिक्षिका की करतूतों के बारे में पता चलते ही अभिभावकों ने प्रिंसिपल से शिकायत की और स्कूल से नाम कटवाने के लिए पत्र भेजा. मामले के तूल पकड़ते ही आरोपी शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेतालघाट के ... Read more

फुटबाल प्रतियोगिता में लंबाई के हिसाब से होता है सिलेक्शन, जानें वजह

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल में डीएसए मैदान है. इस मैदान में इन दिनों ‘एचएन पांडे इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन फुटबॉल’ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें स्थानीय स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट को एक चीज बेहद खास बनाती है. दरअसल, इस टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच 15 अगस्त 1947 को खेला गया था. तबसे लेकर अब तक ये टूर्नामेंट लगातार नैनीताल में आयोजित होता आ रहा है. 1947 में 6 टीमों ने किया था प्रतिभागवहीं, टूर्नामेंट की एक खास बात ये भी है कि इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों की लंबाई 4 फुट 9 ... Read more

नैनीताल के DSB में 'दीक्षारंभ' का शुभारंभ, स्टूडेंट्स को मिल रही करियर टिप्स

नैनीताल. उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी कैंपस में स्नातक स्तर पर यूजीसी नियमानुसार एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दीक्षांत समारोह की तर्ज पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का नाम दीक्षारंभ रखा गया है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम है, जो 29 जुलाई को शुरू हुआ. कार्यक्रम परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित किया गया है. इसमें नए एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं का शामिल होना अनिवार्य है. इस कार्यक्रम में छात्रों को उनके करियर से संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में काफी रुचि ले रहे ... Read more

नैनीताल में जिम कॉर्बेट की विरासत, देखें वो 'घर' जहां कभी मशहूर शिकारी रहता था

नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जिला मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett Birth Anniversary) की यादों से जुड़ा हुआ है. उनका जन्म 25 जुलाई 1875 को नैनीताल में हुआ था. जन्म के बाद से ही जिम कॉर्बेट नैनीताल स्थित गर्नी हाउस में रहा करते थे. उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय नैनीताल के इसी घर में बिताया. जिम कॉर्बेट को नैनीताल में जीवंत रखने के लिए गर्नी हाउस को आज भी उनकी यादों के तौर पर सहेज कर रखा गया है. कॉर्बेट की नैनीताल से जुड़ी यादों को देखने के लिए आज भी देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं. हालांकि अधिकांश ... Read more

100 साल से भी पुराना भीमताल का हरेला मेला, पर्यावरण संरक्षण का देता है संदेश

नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. यहां की संस्कृति बेहद समृद्ध है, जिनकी झलक यहां के खानपान, रहन-सहन और यहां के उत्सवों में देखी जाती है. ऐसा ही एक उत्सव है भीमताल का हरेला मेला, जो लगभग 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है. उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 24 किमी की दूरी पर भीमताल स्थित है. यहां हर साल हरेला मेला लगता है, जो उत्तराखंड के पौराणिक मेलों में से एक है. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता यह मेला बेहद खास है, जिसका स्थानीय लोगों को बेहद इंतजार रहता है. इस मेले में आपको ... Read more