Tag: सुप्रीम कोर्ट
दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर यूपी सरकार से SC नाराज, लगायी फटकार
नई दिल्ली: देश भर के सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा दाखिल हलफनामे पर नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर आपसे आपका विभाग नही चल पा रहा है तो हम दूसरी एजेंसी को नियुक्त कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. यह मामला उन बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा सहारा है. ऐसे में सरकारों को इस मामले में गम्भीरता से कदम ... Read more
गुरुग्राम के स्कूल में 5 साल पहले हुई बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के स्कूल हत्याकांड के मामले में आरोपी पूर्व छात्र को अंतरिम जमानत दे दी है. नई दिल्ली : Gurugram School Murder case: गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुए हत्याकांड के केस में सुप्रीम कोर्ट ने किशोर आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी है. वह अब 21 साल का है और पिछले पांच साल से हिरासत में है. उसे 16 साल की उम्र में 9 साल के बच्चे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. इससे पहले ज्वुनाइल जस्टिस बोर्ड ने कहा था कि आरोपी पर बालिग की तरह ... Read more
कर्नाटक हिजाब बैन पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली : कर्नाटक हिजाब बैन (Karnataka hijab ban) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) गुरुवार को फैसला सुनाएगा. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ फैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि कर्नाटक में हिजाब बैन का फैसला सही था या नहीं. 22 सितंबर को दस दिन चली सुनवाई के बाद पीठ ने हिजाब विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा था. कुल 23 याचिकाओं पर सुनवाई हुई. कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब बैन को चुनौती देने वाली 6 मुस्लिम छात्राओं ने भी याचिका दाखिल की है. गुरुवार को सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. ... Read more
कर्नाटक हिजाब बैन पर गुरुवार को आ सकता है SC का फैसला, 10 दिन तक हुई थी केस पर बहस
कर्नाटक के स्कूलों- कॉलेजों में हिजाब (Karnataka Hijab Ban) पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court )के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अपना फैसला सुना सकता है. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने 10 दिनों की दलीलें सुनने के बाद 22 सितंबर को हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस गुप्ता 16 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं. यह भी पढ़ें ... Read more
धार्मिक पहलुओं को नहीं छुआ, हिज़ाब प्रतिबंध केवल कक्षाओं में : कर्नाटक सरकार ने कोर्ट से कहा
हिजाब मामले पर कर्नाटक सरकार का बयान कर्नाटक सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने हिजाब प्रतिबंध विवाद में किसी भी ‘‘धार्मिक पहलू” को नहीं छुआ है और यह प्रतिबंध केवल कक्षा तक सीमित है. राज्य सरकार ने कहा कि यहां तक कि कक्षा के बाहर स्कूल परिसरों में भी हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है. राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने जोर देकर कहा कि राज्य ने केवल यह कहा है कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के लिए वर्दी निर्धारित कर सकते हैं, जिसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. यह भी पढ़ें ... Read more
‘…कुरान में जो कुछ है वह अनिवार्य है’, हिजाब के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सलमान खुर्शीद ने SC में कहा
सलमान खुर्शीद ने बुर्का, हिजाब और जिलबाब की तस्वीरों को दिखाकर उनके बीच के अंतर को अदालत को बताया नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हिजाब मामले में सुनवाई के दौरान वकील सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि इस्लाम में अनिवार्य और गैर-अनिवार्य जैसी कोई बात नहीं है. कुरान में जो कुछ है वह अनिवार्य है और पैगंबर ने जो व्याख्या की है वह भी अनिवार्य है. खुर्शीद ने बुर्का, हिजाब और जिलबाब की तस्वीरों को दिखाकर उनके बीच के अंतर को अदालत को बताया. खुर्शीद ने अदालत में कहा कि संस्कृति महत्वपूर्ण है क्योंकि संस्कृति पहचान की ओर ... Read more
केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत और हिन्दी में प्रार्थना क्या हिन्दू धर्म का प्रचार है? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प चर्चा
जस्टिस बनर्जी ने कहा कि लेकिन स्कूल में हम जिस नैतिक मूल्यों की शिक्षा लेते और पाठ पढ़ते हैं वो सारे जीवन भर हमारे पास हमारे साथ रहते हैं. कॉलिन ने फिर दलील दी कि ये तो सामान्य सिद्धांत और मूल्य है, लेकिन कोर्ट के सामने हमारी प्रार्थना एक खास प्रार्थना को लेकर है. ये सबके लिए समान नहीं हो सकती. सबकी उपासना की पद्धति अलग है, लेकिन उस स्कूल में असेंबली के समय सामूहिक प्रार्थना न बोलने पर दंड भी मिलता है. अब मैं जन्मजात ईसाई हूं लेकिन मेरी बेटी हिंदू धर्म का पालन करती है. मेरे घर में ... Read more