Tag: उत्तर प्रदेश

पश्चिम एशिया में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु के : रिपोर्ट

मुंबई: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों में निर्माण उद्योग में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक या मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. प्रवासी श्रमिकों को उद्यमों से जोड़ने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित मंच ‘हंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि चिनाई, बढ़ई, प्लंबिंग, बिजली का काम और वेल्डिंग जैसे निर्माण कौशल में दक्षता रखने वाले और निर्माण परियोजनाओं में पूर्व अनुभव रखने वाले श्रमिकों की ... Read more

Cold wave : नोएडा में प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को इस सप्ताह बंद रखने का लिया फैसला

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में शीत लहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी लोग ठंड से परेशान हैं. घने कोहरे और शीत लहर के चलते गौतम बुद्ध नगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों की नर्सरी से लेकर 8 तक की कक्षाएं 3 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद रहेगी. बीच में रविवार पड़ने के कारण यह कक्षाएं 8 तारीख से पुन: शुरू की जाएगी. डीएम मनीष कुमार ने बताया कि कक्षा 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं इस दौरान चलती रहेगी. यह भी पढ़ें वाराणसी में भी स्कूल बंद पिछले ... Read more

UP: रील पर अधिक व्यूज पाने के लिए स्कूल टीचर ने छात्र के गले में लपेटा सांप, भेजा गया नोटिस

सांप एक बच्चे के गले में भी डाला गया. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एक महिला टीचर अपनी रील पर अधिक व्यूज और एंगेजमेंट पाने के लिए स्कूल में एक सांप ले आईं. ये घटना अमरोहा जिले के सुल्तान थेर (Sultan Ther) के सरकारी प्राथमिक विद्यालय की है. महिला टीचर की पहचान निशू के रूप में हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही तस्वीरों में इस महिला टीचर के गले में लगभग 3-5 फीट लंबा एक सांप लिपटा हुआ देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें इस दौरान एक सपेरा भी वहां मौजूद था और कई छात्र एक घेरा बनाकर ... Read more

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर यूपी सरकार से SC नाराज, लगायी फटकार

नई दिल्ली: देश भर के सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा दाखिल हलफनामे पर नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर आपसे आपका विभाग नही चल पा रहा है तो हम दूसरी एजेंसी को नियुक्त कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. यह मामला उन बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा सहारा है. ऐसे में सरकारों को इस मामले में गम्भीरता से कदम ... Read more

यूपी : स्कूल के बस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस के इंजन में फंसा था, जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर और अजगर को रेस्क्यू कराया.  यह भी पढ़ें लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए किसी तरह का कोई ... Read more

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, वर्षाजनित हादसों में 11 लोगों की मौत

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई. प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि झांसी जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर के समय आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गयी तथा छह से अधिक लोग झुलस गए. उन्होंने कहा कि मरने वालों में पांच लोग मऊरानीपुर तथा एक रक्सा क्षेत्र का निवासी है. उन्होंने कहा कि घायलों ... Read more

UP : बदायूं में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने दिखाया अश्‍लील वीडियो, मामला दर्ज

पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि मामला बीते 15 सितंबर का है. बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अश्‍लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. जिले में संचालित एक प्राइवेट स्कूल (Private School) के प्रिंसिपल (Principal) ने तीसरी क्लास की एक छात्रा को कथित तौर पर अश्‍लील वीडियो और तस्वीरें दिखायीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी . पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ... Read more

‘शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं’, सीएम योगी आदित्यनाथ का आजम खान पर कटाक्ष

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त राज्य बना रहेगा रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने यहां 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है.” यह भी पढ़ें आजम खान का ... Read more