Tag: कांग्रेस
मोदी राज में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या में 70 फीसदी कमी आई : अमित शाह
शाह ने कहा मोदी सरकार ने जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और वीरता को पहचाना है दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई हैं. राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करने के बाद शाह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के 66 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (आफस्पा) हटा लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर ... Read more
पंजाब में ‘आप’ सरकार ने बड़े चुनावी वादे पर की घोषणा, 1 जुलाई से हर घर में 300 यूनिट बिजली फ्री
पंजाब में सत्ता में आने के एक महीने पूरे होने पर मान सरकार ने की घोषणा. (फाइल फोटो) चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने के एक साल पूरे होने पर अपने बिजली के वादे को लेकर बड़ी घोषणा की है. पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को घोषणा आई है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. ये नया नियम यहां 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा. यह भी पढ़ें बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले पहले ही आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने मीडिया के ... Read more
उत्तराखंड चुनाव: जिस सीट पर 25 सालों से है बीजेपी का कब्जा, वहीं से चुनावी अखाड़े में कूदेंगे हरीश रावत!
पिथौरागढ़. उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डीडीहाट विधानसभा सीट (Didihat Assembly Seat) से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. असल में यह चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही है कि कांग्रेस से डीडीहाट सीट पर सभी दावेदारों को रावत के पक्ष में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है. नाम न छापने की शर्त पर एक दावेदार ने न्यूज18 को बताया कि सभी सात दावेदारों से कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत (Harish Rawat) के पक्ष में प्रस्ताव हाईकमान को भेजने के लिए कहा गया है. कांग्रेस से डीडीहाट सीट पर 7 नेताओं ... Read more
1744 करोड़ की संपत्ति का हलफनामा देने वाले कांग्रेस उम्मीदवार क्यों चर्चा में हैं, पढ़ें- पूरी खबर
प्रतीकात्मक फोटो बेंगलुरु : बेंगलुरु ( Bangalore) के शहरी इलाके से कांग्रेस ने विधान परिषद के लिए जिन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने स्कूली शिक्षा भी हासिल नहीं की है. लेकिन चुनाव आयोग (election Commission) को तकरीबन साढ़े 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति का हलफनामा दिया है. हलफनामे की जानकारी जैसे बाहर आई स्क्रैप डीलर यूसुफ शरीफ का नाम सभी की ज़ुबान पर चढ़ गया. 54 साल के यूसुफ शरीफ दिसंबर में होने वाले विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हैं. यूसुफ शरीफ ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में 17 सौ 44 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की ... Read more