Tag: देहरादून की खबर
जानें क्या है गढ़भोज, द्वारिका प्रसाद सेमवाल दशकों से चला रहे अभियान
देहरादून. आज भले ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं लेकिन पहाड़ से जुड़े लोगों को गढ़भोज ही पसंद आता है. गढ़भोज की बात करें, तो जिन व्यंजनों को बनाने के लिए पहाड़ के उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें गढ़भोज कहा जाता है. गढ़भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल दो दशकों से इसके लिए काम कर रहे हैं. वह बच्चों और नई पीढ़ी को हमेशा उत्तराखंड के आंदोलन का नारा याद दिलाते हैं, ‘कोदा झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे’. आज उत्तराखंड के बनने के बाद मिलेट्स अभियान के साथ-साथ गढ़भोज अभियान ... Read more
उत्तराखंड के युवा सीख रहे स्वरोजगार के गुर, अब नहीं होगा पलायन
देहरादून: उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में युवाओं के भीतर स्वरोजगार की भावना पैदा करने की तैयारी की जा रही है. इसका बीड़ा प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) ने मिलकर उठाया है. ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के जरिए राज्य में युवाओं को उद्यमशीलता कौशल विकास और स्वरोजगार के गुर सिखाना है. योजना का उद्देश्य युवाओं की क्षमता और कौशल में सुधार करना और उन्हें सफल उद्यमी बनाने के लिए सहायता प्रदान करना है. इसके लिए राज्य भर के सरकारी कॉलेजों में देवभूमि उद्यमिता केंद्र खोले गए हैं. लोकल18 ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में ... Read more
बच्चों को 'रूम टू रीड' संस्था की भा रही हैं किताबें , पड़ रही है पढ़ने की आदत
देहरादून: आज छोटे बच्चे भी बड़ों की तरह ही मोबाइल में ज्यादा रुचि रखते हैं. वहीं, उनमें रीडिंग हैबिट भी नहीं होती है. बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने के लिए और किताबों के प्रति उनमें रुचि पैदा करने के लिए ‘रूम टू रीड’ संस्था काम कर रही है. बच्चों के लिए यह पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाती है, तो वहीं, किशोरावस्था में छात्राओं की काउंसलिंग भी करती है. उत्तराखंड ही नहीं यह संस्था एशिया और अफ्रीका में पिछले दो दशकों से काम कर रही है. देश के 10 राज्यों में कर रही है काम‘रूम टू रीड’ की उत्तराखंड ... Read more
उत्तराखंड पेपर लीकः कैसे एक बावर्ची बन गया SSC घोटाले का मास्टरमाइंड?
हाइलाइट्स उत्तराखंड SSC भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर जुटाए करोड़ों रुपए एसटीएफ ने मामले की जांच के दौरान 22 लोगों पर लगाए आरोप सीएम पुष्कर धामी का निर्देश- किसी भी दोषी को बख्शा न जाए देहरादून. उत्तराखंड में इन दिनों एसएससी पेपर लीक मामले ने शिक्षा जगत से लेकर सियासी हलकों तक हलचल मचा रखी है. वजह है इस पहाड़ी राज्य के अस्तित्व में आने के 22 साल के भीतर सबसे बड़ा भर्ती घोटाला. सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े की जांच शुरू हुई तो लिस्ट में एक के बाद एक कई नाम सामने आए. स्पेशल टास्क फोर्स ने ... Read more