Tag: नैनीताल की खबरें
किताबों के इनसाइक्लोपीडिया हैं “मामू कबाड़ी”! यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र भी लेते हैं राय
तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड में ऐसे कई लोग हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक ऐसे इंसान से मिलाने जा रहे हैं, जिनकी स्कूली शिक्षा सिर्फ छठी क्लास तक हुई, लेकिन उन्हें किताबों का सटीक ज्ञान है. कौन सी किताब किस विषय और किस परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती है, वह इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं. हम बात कर रहे हैं नैनीताल में ‘मामू कबाड़ी’ के नाम से मशहूर राशिद अहमद की. दूसरे शब्दों मे कहा जाए तो मामू कबाड़ी छात्रों के लिए किताबों के इनसाइक्लोपीडिया हैं. ... Read more
नैनीताल से 3 किमी दूर गैरखेत गांव…जहां डोली है दुल्हन और मरीज दोनों का सहारा, जानें वजह
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित गैरखेत गांव में आज भी सड़क नहीं पहुंच पाई है. जिस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासनिक सुस्ती की मार झेल रहे इस गांव में आज भी स्कूली बच्चे रोजाना 10 किमी पैदल चलकर शहर अपने स्कूल जाते हैं. वहीं यदि किसी ग्रामीण का स्वास्थ खराब हो जाए, तो उसे भी कंधों में डोली की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जाता है. जहां पूरा देश विकास की ओर अग्रसर है, तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि नैनीताल जिला ... Read more
पहाड़ के लड़कों को दुल्हन मिलना मुश्किल, हैरान करने वाली हैं लड़कियों की डिमांड
तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड में क्या कुमाऊं और क्या गढ़वाल, हर जगह एक जैसा हाल. राज्य के पर्वतीय जिलों में रहने वाले लड़कों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं. दरअसल लड़कियां पहाड़ में रहने वाले लड़कों के साथ ग्रामीण परिवेश में जीवन नहीं बिताना चाह रही हैं. उनकी ख्वाहिश है कि वे देहरादून, हल्द्वानी या फिर दिल्ली जैसे शहरों में जाकर बसें. लड़कियां चाहती हैं कि लड़के का शहर में अपना घर हो, अच्छी नौकरी या कोई अच्छा कारोबार हो. वहीं लड़कियों के माता-पिता भी बेटी के भविष्य के लिए सोचते हुए उनकी इस डिमांड के अनुसार रिश्ते ... Read more
बर्फ के रिंग में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करती लड़की का Video वायरल, पिता के सपने को पूरा करने का है जुनून
तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड के नैनीताल में इस हफ्ते की शुरुआत कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी से हुई. ऐसे में अपने सपनों को बचपन से ही बुन रही दीपाली थापा सुबह-सुबह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के लिए रिंग में पहुंच गई और बॉक्सिंग रिंग में बर्फ की चादर के ऊपर मुक्केबाजी की प्रैक्टिस करने लगी. उनके पिता ने बेटी की प्रैक्टिस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते-देखते चंद घंटों में वायरल हो गया. हर कोई नैनीताल की होनहार बेटी दीपाली का वीडियो देख उनके इतनी छोटी उम्र में अपने सपनों के प्रति जुनून की तारीफ करने लगा. Local ... Read more
पहाड़ के युवाओं में घट रही बीएड की चाह! आधी से ज्यादा सीटें खाली, जानें क्यों
तनुज पाण्डे, नैनीताल –उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के युवाओं में कभी बीएड करने का जबरदस्त क्रेज था. एक-एक सीट के लिए दर्जनों छात्र आवेदन करते थे. दाखिला पाने के लिए हर छात्र को जद्दोजहद करनी पड़ती थी. आज हाल यह है कि कुमाऊं यूनिवर्सिटी को बीएड पाठ्यक्रम के लिए छात्र नहीं मिल रहे हैं. 3900 सीटों के लिए केवल 1691 अभ्यर्थी मिले हैं. बीएड में अब युवाओं की दिलचस्पी न होने का मुख्य कारण बीएड के बाद टीईटी की अनिवार्यता है और शिक्षक पदों पर रोजगार कम होना है. ऐसे में छात्र अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को ज्यादा महत्व दे रहे ... Read more
नैनीताल के दाऊद को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'लापता लेडीज' में आएंगे नजर
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड के कई ऐसे युवा हैं, जो फिल्मी जगत में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा रहे हैं. हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई एनिमल फिल्म में भी उत्तराखंड की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था. इसी क्रम को जारी रखते हुए अब उत्तराखंड के एक और युवा कलाकार बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं. उत्तराखंड के नैनीताल निवासी दाऊद हुसैन को आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला है. किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ में दाऊद अहम भूमिका में ... Read more
जिम कॉर्बेट से जुड़ा है बैंड स्टैंड का इतिहास, कभी बजा करता था ' कैप्टन राम सिंह का बैंड'
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जितना खूबसूरत है, उतना ही समृद्ध नैनीताल का इतिहास है. नैनीताल में ब्रिटिशकाल की अनेकों निशानियां आज भी देखने को मिलती हैं. इन्हीं में से एक है नैनीताल का बैंड स्टैंड (Band Stand Nainital). इसका निर्माण प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) से जुड़ा हुआ है. नैनीताल के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर अजय रावत बताते हैं कि जिम कॉर्बेट युवा अवस्था में मुकमा घाटी में जब रेलवे में बतौर फ्यूल इंस्पेक्टर नौकरी करते थे, तो उस दौरान ही साल 1920 में वह नौकरी छोड़कर नैनीताल आए और नैनीताल नगरपालिका के सदस्य बन गए थे. जिम ... Read more
अंग्रेजों ने उत्तराखंड के इस शहर को दिया था 'छोटी विलायत' का दर्जा, पहाड़ी शहर में मौजूद हैं 18 चर्च
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल अपनी सुंदर नैनी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है. इस सुंदर झील की वजह से इसे सरोवर नगरी भी कहा जाता है, लेकिन यहां स्थित चर्च की संख्या को देखते हुए इसे “चर्चों का शहर” भी कहा जाता है. यहां लगभग 18 छोटे-बड़े चर्च मौजूद हैं. यकीनन यहां काफी ऐतिहासिक और ब्रिटिशकालीन चर्च भी हैं, जिस वजह से क्रिसमस के मौके पर इस शहर में खूब रौनक रहती है. प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही नैनीताल में करीब 6 मुख्य चर्च और लगभग एक दर्जन छोटे चर्च मौजूद हैं. कुमाऊं का यह शहर ईसाई धर्म ... Read more
नैनीताल में दिखा 'तारों की बारिश' का अद्भुत नजारा, आप भी देखिए
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट से देखा गया उल्का पिंड बौछार का नजारा हर किसी के दिलोदिमाग में एक सुनहरी याद बन गया. जिसने भी इस खगोलीय घटना को अपने सामने होते हुए देखा, वो बस इसे निहारता ही रह गया. दरअसल हर साल दिसंबर माह में उल्का पिंड की बौछार होती है, जिसे जेमिनीड उल्का पिंड बौछार (Geminid Meteor Shower) कहा जाता है. इन्हें टूटे हुए तारों के नाम से भी जाना जाता है और इसे तारों की बारिश कहा जाता है. एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नैनीताल के ... Read more
पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं ‘बैणी’ रिद्धि, क्रोशिया को बनाया जरिया
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वालीं रिद्धि ने एक अनोखी राह थामी है. एक ओर जहां इस उम्र में युवा प्रतिष्ठित नौकरी के लिए काम कर रहे हैं, वहीं रिद्धि ने ग्रामीण महिलाओं को क्रोशिया का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की ठानी है. बाकायदा इसके लिए उन्होंने शहर के चकाचौंध भरे जीवन को छोड़कर गांव के परिवेश को अपनाया. वह नैनीताल शहर की निकटवर्ती ग्रामसभा पंगोट मेंशिफ्ट होकर वहां की महिलाओं के साथ स्वरोजगार कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह महिलाओं को क्रोशिया से खूबसूरत स्वेटर, खिलौने, फूल, बैग्स आदि बनाना सिखाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित ... Read more