Tag: न्यूज 18 लोकल
Dehradun: पहाड़ की इस बेटी ने छोटी सी उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, आज अपने जज्बे से बनी मिसाल
हाइलाइट्स समाजसेविका रुचा विजेश्वरी उत्तरकाशी की रहने वाली हैं. रुचा विजेश्वरी ने बचपन में बीमार होने के चलते सुनने की शक्ति को दी थी. वह अब तक 500 से ज्यादा गरीब बच्चों को पढ़ा चुकी हैं. रिपोर्ट-हिना आज़मी देहरादून. आपने कई समाजसेवियों को देखा होगा और उनके बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक 24 वर्षीय ऐसी समाजसेवी के बारे में बताने वाले हैं जो सबसे अलग और सबसे खास है. पहाड़ की बेटी रुचा विजेश्वरी (Rucha Vijeshwari) जिसने भले ही बचपन में बीमार होने के चलते सुनने की शक्ति को दी थी, लेकिन आज वह कला के ... Read more
Almora: इस गांव के लोगों के लिए आज भी किसी सपने से कम नहीं है सड़क, पलायन को मजबूर ग्रामीण
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके 21वीं सदी में भी विकास जैसे शब्दों का अर्थ नहीं समझ पाते हैं. दरअसल इसमें गलती इनकी नहीं बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की है, जो आज भी पहाड़ की भोली-भाली जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. आधुनिक दौर तो आज भी यहां के लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं है. अल्मोड़ा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर है कुटगोली गांव, इस गांव में सड़क नहीं होने से यहां के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस गांव में आज तक सड़क नहीं आ पाई है. देखा जाए ... Read more
पिथौरागढ़ की गलियों में ये कैसा विकास? रास्ता खोद बिछाई सीवर लाइन, फिर मुंह फेर लिया
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों शहरी इलाकों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए जल निगम द्वारा शहर के आंतरिक मार्गों में सीवर लाइन बिछाई जा रही है. वैसे तो यह कदम जनता को राहत देने वाला है लेकिन पिथौरागढ़ जिले में यह उल्टा साबित हो रहा है. सीवर लाइन बिछाने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को आफतों के दौर से गुजरना पड़ रहा है. मामला पिथौरागढ़ की केदार कॉलोनी का है, जहां हजारों की संख्या में जनसंख्या निवास करती है. इस कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को सीवर लाइन बिछाने के ... Read more
पानी में डूब रहा है उत्तराखंड, देहरादून के इस इलाके में बूंद-बूंद को तरस रही जनता!
रिपोर्ट-हिना आज़मी देहरादून. बरसात के इन दिनों में जहां एक तरफ उत्तराखंड में पानी ही पानी नजर आ रहा है, तो वहीं राजधानी देहरादून के चोरखाला क्षेत्र में लोग करीब एक महीने से बूंद-बूंद को तरस रहे हैं. देहरादून में मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर सुमन नगर वार्ड के चोरखाला क्षेत्र में पानी की किल्लत होने के चलते स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. सुमन नगर वार्ड निवासी शहनाज ने बताया कि पानी न होने से बच्चे भी स्कूल जाने से रह जाते हैं. इस गर्मी में भी कई दिनों तक नहाने के लिए पानी नहीं मिलता है. स्थानीय ... Read more
Almora: पहाड़ जितना कठिनाइयों से भरा है ‘पहाड़ की महिलाओं’ का जीवन! जानें क्यों
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. पहाड़ों की महिलाओं का जीवन कितना कठिन होता है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. हम आपको पहाड़ की संघर्षशील महिलाओं की दास्तां आज बताने वाले हैं. अल्मोड़ा की महिलाएं सुबह और शाम जंगलों में जाकर अपने पालतू जानवरों के लिए चारा काटने, लकड़ियां बटोरने से लेकर घर का चूल्हा-चौका करने तक का सारा काम करती हैं. महिलाएं लकड़ी बटोरने, घास काटने और पिरूल के लिए जंगली जानवरों के बीच जान जोखिम में डालकर जंगलों में जाती हैं और जंगल से आने के बाद घर के अन्य काम निपटाती हैं. हर रोज की यह ... Read more
देहरादून का चार्ज संभालते ही एक्शन में DM सोनिका, हर सोमवार ‘जनता दरबार’ लगाने का फैसला
रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन यहां भी जन समस्याएं कुछ कम नहीं हैं. बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों की दिक्कतें आए दिन सामने आती रहती हैं. हालांकि देहरादून की जनता को अब एक बड़ी राहत मिलने वाली है. अब सरकारी दफ्तरों में अटका हुआ आपका काम आसानी से पूरा हो सकेगा. देहरादून का चार्ज संभालते ही जिलाधिकारी सोनिका (Dehradun DM Sonika) ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए हर सोमवार जनता दरबार लगाने का फैसला किया है. जिलाधिकारी सोनिका हर सोमवार कलेक्ट्रेट में जनता दरबार लगाएंगी. इस ... Read more
दिव्या रावत: नौकरी छोड़ शुरू की मशरूम की खेती, सालाना हो रही 1 करोड़ की कमाई, पढ़ें दिलचस्प कहानी
रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. एक तरफ उत्तराखंड के युवा रोजगार की तलाश में महानगरों का रुख कर रहे हैं, जिससे प्रदेश के गांवों से पलायन हो रहा है और कई गांव ‘घोस्ट विलेज’ में तब्दील हो चुके हैं, तो वहीं इस दौर में एक लड़की मेट्रो सिटी की जॉब छोड़कर वापस उत्तराखंड आती है और मशरूम की खेती करना शुरू करती है. इसके बाद उसका नाम ‘मशरूम गर्ल’ (Mushroom Girl of Dehradun) ही पड़ जाता है. तो आज हम आपको मशरूम गर्ल दिव्या रावत (Divya Rawat) की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने न केवल खुद के लिए रोजगार की उड़ान ... Read more
नैनीताल का ये सरकारी इंटर कॉलेज देख दंग रह जाएंगे आप, सुविधाएं ऐसी जो प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं मिलेगी!
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College in Tallital) अब डिजिटल बन रहा है. यहां पढ़ने वाली छात्राएं स्मार्ट क्लास से पढ़ाई कर रही हैं. इसके साथ ही लैपटॉप के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी जा रही है. यहां काफी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में बदला गया है, जिसमें ऑडियो-वीडियो, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है. इंटर कॉलेज में एस्ट्रोनॉमी की क्लास भी ली जा रही है, जिसमें न केवल बोर्ड पर छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है ... Read more
नैनीताल के मशहूर टीबी सेनेटोरियम को जाने वाली सड़क खस्ताहाल, आए दिन चोटिल होते हैं लोग
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली में स्थित टीबी सेनेटोरियम (TB Sanatorium Bhowali Nainital), जो कभी देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के दूसरे नंबर पर आने वाला अस्पताल हुआ करता था. आज यह अस्पताल सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. भवाली मुख्य मार्ग से टीबी सेनेटोरियम तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों से भरी बेहद खस्ता हालत में है. इस वजह से मरीजों को गाड़ी से लाने ले जाने में काफी तकलीफ हो जाती है. सड़क की बेकार हालत होने की वजह से कई बार एंबुलेंस भी आधे रास्ते तक ही मरीजों ... Read more
Weather Update: पिथौरागढ़ में ऐसा रहा भारी बारिश के अलर्ट का असर, कहीं पुल टूटा तो कहीं भूस्खलन से रोड हुए बंद
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए नैनीताल और पौड़ी में रेड अलर्ट, तो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ (Pithoragarh Rain) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इसको लेकर शनिवार को अलर्ट के पहले दिन पिथौरागढ़ जिले में दिनभर बादल बरसते रहे और मुनस्यारी के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली. जिसका असर ये हुआ कि पिथौरागढ़-थल- मुनस्यारी मार्ग बिर्थी फॉल के पास दौलीगाड़ में बना पुल उफनाए नाले से टूट गया. इसके बाद अब थल-मुनस्यारी मार्ग पर आवाजाही पूरी तरीके से बंद हो गई है. मुनस्यारी आए ... Read more