Tag: न्यूज 18 लोकल

देहरादून का DAV कॉलेज; दो प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और बछेंद्री पाल रहे हैं एलुमनी, शानदार इतिहास

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एजुकेशन हब कहा जाता है. क्योंकि यहां कई नामी-गिरामी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं. देश की कई दिग्गज हस्तियों ने देहरादून से पढ़ाई की है. देहरादून का डीएवी (पीजी) कॉलेज इसी कड़ी में एक बड़ा नाम है. ब्रिटिश काल में स्थापित इस कॉलेज की एलुमनी लिस्ट पर नजर डालें तो दो देशों के प्रधानमंत्री, कई मंत्री, सेना के अफसर और हिमालय की चोटी फतह करने वाली बछेंद्री पाल का नाम सामने आता है. आज भी इस कॉलेज में उत्तराखंड के अलावा कई बाहरी राज्यों के युवा पढ़ाई करने आते हैं. आइए देहरादून के डीएवी पीजी ... Read more

ऋषिकेश : छात्रों ने पहली बार किया रक्तदान, बोले- हर किसी को ब्लड डोनेट करना चाहिए

छात्रों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया. रक्तदान शिविर में आईडीपीएल इंटर कॉलेज के छात्रों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया. राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर वीरभद्र में स्थित आईडीपीएल इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पहली बार रक्तदान किया. शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें जौलीग्रांट अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड बैंक के लिए ब्लड कैंप चलाया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया. खास बात यह रही कि इस रक्तदान में इंटर कॉलेज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर ... Read more

नैनीताल में ‘वन्य जीव सप्ताह’ की शानदार शुरुआत, पर्यटकों ने किया ऐरोबिक्स

कई राज्यों के पर्यटकों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया. छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों के लिए 12 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया गया. देशभर में शुक्रवार से ’वन्य जीव सप्ताह’ मनाया जा रहा है. इस बीच नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने पंत पार्क स्थित कार्यक्रम के दौरान एरोबिक्स समेत व्यायाम किए. पर्यटकों का कहना है कि वे अक्सर नैनीताल घूमने आते थे लेकिन इस बार वन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है. सरोवर नगरी में कार्यक्रमों के तहत वन विभाग-चिड़ियाघर ... Read more

चमोली : इंटर कॉलेज की दीवारों में गहरी दरारें, जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर छात्र

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कोटी चांदपुर के बच्चे स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त होने और कक्षाओं के अभाव में बरामदे में पढ़ने को मजबूर हैं. कुछ बच्चे तो स्कूल के जर्जर कमरे में ही पढ़ रहे हैं, जिससे हर वक्त उनकी जान को खतरा बना हुआ है. साल 1997 में जीआईसी का दर्जा प्राप्त कर चुके राजकीय इंटर कॉलेज कोटी में आसपास के पांच गांवों के बच्चे पढ़ते हैं. बीते 3-4 साल से विद्यालय भवन की हालत बेहद खराब है. यहां वर्तमान में कुल छात्रों की संख्या 105 है. कमरों की जर्जर हालत को देखते हुए ... Read more