Tag: लोकल 18

पहाड़ के वाद्ययंत्रों से सजा 'उत्तराखंड लोक विरासत' का मंच, बहुत कुछ है खास

देहरादून. उत्तराखंड की संस्कृति को समेटे हुए राजधानी देहरादून में उत्तराखंड लोक विरासत का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है. हरिद्वार रोड स्थित बलूनी स्कूल में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 14 दिसंबर से शुरू हुआ था. इसमें उत्तराखंड के पांरपरिक वाद्ययंत्रों जैसे- मशकबीन, ढोल, दमाऊ आदि का संगीत सुनने के साथ-साथ आप उत्तराखंड के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. उत्तराखंड के सुरों के सरताज गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण समेत कई लोक कलाकारों से पहाड़ के गीतों का भी आनंद ले पाएंगे. उत्तराखंड लोक विरासत के आयोजक डॉ केपी जोशी ने लोकल 18 को जानकारी ... Read more

CBSE 10th Board Exam Tips :अगर साइंस के एग्जाम में चाहिए 95% से अधिक मार्क्स, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

देहरादून : 20 नवंबर को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी. इसके बाद छात्रों में तनाव और घबराहट का माहौल देखने को मिला. इस तनाव को कम करने के लिए लोकल18 ने सभी विषयों के एक्सपर्ट से बातचीत की. देहरादून की शिक्षिका गीता अरोड़ा ने 10वीं क्लास के साइंस एग्जाम के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. उनके मुताबिक, इन टिप्स को फॉलो करने से छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. गौरतलब है कि 20 फरवरी को 10 वीं क्लास के साइंस सब्जेक्ट का एग्ज़ाम है. गीता अरोड़ा ने लोकल18 ... Read more

शादी से 3 दिन पहले राज्य महिला आयोग पहुंची देहरादून की अंजली… दूल्हे को सिखाया सबक

देहरादून. एक लड़की की जिंदगी शादी के बाद बहुत बदल जाती है. उसे बचपन से ही सिखाया जाता है कि किस तरह से ससुराल में तौर तरीके अपनाने हैं और अपनी गृहस्थी को चलना है. लेकिन लड़कों को यह बात हर कोई नहीं सिखाता है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली अंजली पासवान शादी से पहले ही अपने भावी दूल्हे राजा को लेकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग पहुंच गई. आइए जानते हैं अंजली ने यह कदम क्यों उठाया. दरअसल, 15 दिसंबर को अंजलि पासवान और राकेश यादव की शादी होनी है. उससे चंद दिन पहले ही अंजली काउंसलिंग के ... Read more

बैडमिंटन मुकाबले में उत्तराखंड के नौनिहालों का जलवा, कौन हैं दोनों खिलाड़ी?

देहरादून. जब जुनून और मेहनत का संगम होता है, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बन जाती है. उत्तराखंड के दो होनहार खिलाड़ी, मूल रूप से टिहरी के अभिन्य सिंह नेगी और हरिद्वार के कनिष्क अरोड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और हौसले से साबित कर दिया कि सफलता के लिए केवल दृढ़ संकल्प चाहिए. नोएडा में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय अंडर-14 बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. लोकल 18 ने इन बच्चों से सफलता का राज जाना. अभिन्य सिंह नेगी और कनिष्क अरोड़ा ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व ... Read more

बचपन की याद दिला देगा 'आग वाला चूरन', नैनीताल आएं तो बिल्कुल मिस न करें

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में आज भी वो आग वाला चूरन मिलता है, जिसका स्वाद आपने बचपन में जरूर चखा होगा. नैनीताल के पंत पार्क और चाट पार्क में कई वैरायटी के चूरन की चलती-फिरती दुकान आपको दिख जाएगी. चूरन बेचने वाले विनोद कुमार शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो नैनीताल के चूरन का स्वाद लोगों तक पहुंचा रही है. उनके दादाजी और पिताजी भी नैनीताल में चूरन बेचने का काम करते थे. उनके पास मिलने वाला चूरन घर पर ही तैयार किया जाता है. अनारदाना और आग वाला चूरन उनकी ... Read more

पौड़ी गढ़वाल में UPSC और PCS की फ्री कोचिंग, मिलेंगे 4000 रुपये भी

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड में रहकर UPSC और PCS की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग दे रहा है. कोचिंग के साथ युवाओं को 4000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. देशभर के किसी भी राज्य से छात्र कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है. आवेदन के लिए सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं. आवेदन के बाद छात्रों को एक प्रवेश ... Read more

राजस्थान नहीं, उत्तराखंड में यहां हैं कैक्टस का ये अनोखा संसार, मौजूद है 100 से अधिक प्रजातियां

देहरादून : अगर आपको लगता है कि कैक्टस केवल रेगिस्तानों तक सीमित हैं, तो देहरादून जू की यह खासियत आपको चौंका सकती है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित यह जू अब कैक्टस के मिनी संसार के रूप में उभर रहा है. यहां देशभर से लाए गए रंग-बिरंगे और अनोखे कैक्टस पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. देहरादून जू में कैक्टस की करीब 100 से भी ज्यादा प्रजातियां रखी गई हैं. इनमें रिक रैक, सेरेस, ऑर्गन पाइप, बुटिया मिनिस्कुला, ओपंटिया माइक्रोडेसिस और मिस्टलेटो जैसे दुर्लभ और अनोखे कैक्टस शामिल हैं. इन पौधों को उनकी प्राकृतिक परिस्थितियों के ... Read more

मां के बाद पिता की भी मौत, इन 3 बच्चों की कहानी ने हर किसी को रुला दिया

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में तीन बच्चों की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं. उनकी मां का साया पहले ही सिर से उठ चुका था और अब पिता का भी निधन हो गया. इस परिस्थिति में बच्चों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. पहले पिता की कठिन मेहनत से उनकी परवरिश होती थी लेकिन अब वे बिल्कुल निराश्रित हो गए हैं. सोशल मीडिया और उनकी कहानी वायरल होने के बाद अब मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं और कुछ बेहतरी की उम्मीद नजर आई है. चमोली जिले के ... Read more

वन विभाग की ये कैसी निगरानी? 24 घंटे में भूख से गुलदार के 2 शावकों की मौत! हल्द्वानी में मचा हड़कंप

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी से गुलदार शावकों के मौत की खबर समाने आ रही है. नैनीताल जिला मुख्यालय के हल्द्वानी में रामनगर रोड पर बीते दिनों खाली प्लॉट में मिले गुलदार के दोनों शावकों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. शावकों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया. शावकों की मौत ठंड में भूख कारण हुई है. जिसके बाद इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है. गुलदार के शावकों की इस तरह से दर्दनाक मौत वन विभाग पर भी सवाल खड़े कर रही है. जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हल्द्वानी के ... Read more

Almora News: डांस और सिंगिंग में दिलचस्पी, अल्मोड़ा में होने जा रहा 'आरंभ 2'

अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में डांस और सिंगिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है. नगर में डांस और सिंगिंग का कंपटीशन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को डी शैडो परफॉर्मिंग आर्ट एकडेमी द्वारा कराया जा रहा है, जिसे आरंभ-2 नाम दिया गया है. 15 दिसंबर को अल्मोड़ा के शिखर होटल में इस कंपटीशन को कराया जाएगा. इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए ₹300 रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है. कंपटीशन में जूनियर और सीनियर वर्ग रखा गया है, जिसमें 3 साल से 15 साल और 15 साल से ऊपर के लोग हिस्सा ले ... Read more