Tag: Bihar

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, नशे में धुत्त लोगों के जश्न का नजारा कैमरे में कैद

बिहार (Bihar) के सहरसा जिले में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाए गए स्कूल का कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण मनोरंजन और शराब के नशे के साथ जश्न मनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. स्कूल में अश्लील डांस (Vulgar dance) का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.  अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए जिले के जलाई थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक बैंड और कुछ बार डांसरों को बुलाया था.  उन्होंने बताया कि जश्न मनाने वाले लोग एक ‘बारात’ में शामिल ... Read more

बिहार के छपरा में प्राइवेट स्कूल के अंदर साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप

छपरा पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है. बिहार के छपरा में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. यह बच्ची भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कूल में 10 दिन पहले इस बच्ची के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है. दुष्कर्मी की पहचान भी स्कूल के शिक्षकों ने बच्ची को फोटो दिखाकर कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई थी. मामला तब खुला, जब बच्ची लंगड़ा कर चलने लगी और ब्लीडिंग होने लगी तो परिवार वालों ... Read more

बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा

मामले में करजाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ ... Read more

बिहार में कोसी और गंगा में बाढ़ का कहर, भागलपुर के कहलगांव में NH 80 पर चढ़ा पानी

भागलपुर: कोसी व गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कोसी सीमांचल (Kosi Seemanchal) व पूर्वी बिहार में बाढ़ ने रौंद रूप धारण कर लिया है. कहीं, बांध टूट गए हैं तो कहीं स्कूलों व सरकारी कार्यालय में पानी घुस रहा गया है. गांव की सड़क ही नहीं एनएच – 80  भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. भागलपुर से कहलगांव को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग NH 80 सबौर के आगे बाढ़ पानी चढ़ गया है. जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि करोड़ों के लागत से NH की ... Read more

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंटीन के खाने में निकला मरा हुआ सांप, छात्रों का दावा, कई हुए बीमार

बिहार (Bihar) के इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering College) के छात्रों ने दावा किया है कि उनके मेस के खाने में मरा हुआ सांप मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते फूड पॉइजनिंग के कारण कम से कम दस छात्रों को अस्पताल ले जाया गया था. करी में मरे हुए सांप की फोटो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वायरल फोटो में छात्रों को परोसी गई ग्रेवी में एक छोटा सा सांप तैरता दिख रहा है. एक एक्स यूजर ऋषि सिंह ने इस घटना को शेयर करते हुए लिखा, “बिहार के बांका के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में खाने में मरा हुआ ... Read more

बिहार में हीटवेव का कहर, औरंगाबाद में दो घंटे में 16 लोगों ने तोड़ा दम

सभी स्कूलों को 8 जून तक बंद करने का आदेशराज्य में भीषण गर्मी के बीच बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया है. हालांकि चिलचिलाती धूप के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई क्षेत्रों से सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं. सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद हैं, शिक्षकों के लिए नहीं.  मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी.राज्य के जिन अन्य स्थानों ... Read more

“इतने बाल बच्चे…” : नीतीश कुमार का परिवारवाद को लेकर लालू पर तंज, तेजस्वी ने बिहार CM को दी सलाह

पूर्णिया में शनिवार को चुनावी सभा में नीतीश कुमार लालू यादव, राबड़ी देवी सहित आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती पर खूब बरसे. उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए लोगों से वोट मांगे. पूर्णिया के सुमरित हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया.  ‘हट गए तो बीबी को बना दिया..’ पूर्णिया संसदीय सीट के लिए यह मुख्यमंत्री का पहला चुनावी कार्यक्रम था. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि, पति-पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया. पहले पति सीएम बने और जब ... Read more

Durga Ashtami and Ram Navami Holidays: Schools in these states to close on April 16th and 17th; Check here – Times of India

In observance of the auspicious festivals of Ram Navami and Durga Ashtami, schools in several Indian states will be closed on April 16th and 17th, 2024. This decision allows students, teachers, and staff to participate in the religious and cultural festivities with their families.Ram Navami, a revered festival embraced with profound reverence throughout the nation, commemorates the auspicious birth of Lord Rama, the seventh incarnation of Lord Vishnu in Hindu mythology.This sacred occasion holds immense significance for millions of devotees who partake in various rituals and festivities to honor the divine presence of Lord Rama.Moreover, Ram Navami serves as a ... Read more

योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले नियोजित शिक्षकों को उनकी सेवाओं से नहीं हटाया जाए : पटना उच्च न्यायालय

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने विशिष्ट शिक्षक नियम 2023 बनाई है. पटना: पटना उच्च न्यायालय ने पंचायत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले शिक्षकों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने दो अप्रैल को याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि जो लोग योग्यता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं उनके लिए बेहतर सेवा शर्तें होंगी और जो अर्हता प्राप्त करने ... Read more

बिहार में होली और गुड फ्राइडे के दिन शिक्षकों के प्रशिक्षण और वार्षिक परीक्षा को लेकर विवाद

गिरिराज सिंह ने शिक्षकों के पक्ष में आवाज उठाई है. पटना: बिहार में होली के दिन सरकारी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और गुड फ्राइडे पर स्कूली छात्रों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस निर्णय की आलोचना की है. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा 20 मार्च को जारी एक परिपत्र में कहा गया है, ‘संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इससे पहले के प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लेने वाले सभी ... Read more