Tag: CBI
NEET पेपर लीक केस : सीबीआई 7 आरोपियों को ला रही दिल्ली, कोर्ट में किया जाएगा पेश
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है. इन अरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, ईओयू (बिहार पुलिस) द्वारा गिरफ्तार किए गए पटना के बेऊर जेल में बंद सभी 13 आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई अधिकारियों की एक अलग टीम जाएगी. सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में छह एफआईआर दर्ज की हैं. एनटीए (NTA) ने देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी परीक्षा का ... Read more
NEET पेपर लीक केस में CBI ने बिहार में तेज की जांच, कई जिलों में मारी रेड
नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) की जांच करने दिल्ली से बिहार सीबीआई की टीम पहुंच गई है और कई जिलों CBI की जांच जारी है. CBI की टीम कांड से जुड़े तीन स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें पहला पटना के खेमनीचक स्थित लर्न बॉयज हॉस्टल एंड प्ले स्कूल हैं. वहीं, दूसरा पटना एयरपोर्ट के समीप NH निरीक्षण भवन का गेस्ट हाउस. दानापुर स्थित सिकंदर के किराए वाले फ्लैट वीजेंद्र गुप्ता के ठिकाने के साथ अन्य स्थानों पर भी CBI के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे. लर्न बॉयज हॉस्टल एंड प्ले स्कूल में ही 30 से 35 नीट ... Read more
संदेशखालि में हथियार बरामदगी का कोई सबूत नहीं है : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर बंगाल में पटाखा भी फूटता है, तो एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण), सीबीआई, एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) जांच करने आ जाती हैं. ऐसा लग रहा है जैसे कोई युद्ध चल रहा हो. राज्य पुलिस को सूचित नहीं किया गया.” उन्होंने कहा, ‘‘क्या मिला ये पता नहीं. कोई सबूत नहीं है. बरामद की गई चीजें संभवत: उनके (सीबीआई) द्वारा एक कार में लाई गई होंगी.” बनर्जी आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखालि में तृणमूल ... Read more
केजरीवाल, सोरेन और लालू… क्या सिर्फ विपक्ष पर ही होता है एक्शन? क्यों उठते हैं ED-CBI पर सवाल?
ED की कार्रवाई लंबे समय से सुर्खियों में है. सरकार की दलील कि बेइमानों पर जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करती है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि ED का एक्शन विपक्षी खेमे के नेताओं पर ही होता है. ED की जांच में तो अब सरकारें तक जा रही हैं. CM केजरीवाल और आतिशी को नोटिस देने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, घर पर नहीं मिले तो बैरंग लौटी हाल में विपक्ष के इन नेताओं पर कसा ED का शिकंजा
हाल में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी न किसी मामले में विपक्ष के नेताओं पर ही शिकंजा ... Read more
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल
कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सहायक शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्ति की अपनी जांच के सिलसिले में मंगलवार को यहां एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र में पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य सहित 12 लोगों को नामजद किया है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि इस आरोप पत्र में जांच एजेंसी ने पूर्व सलाहकार, आयोग के पूर्व सहायक सचिव, दो कार्यक्रम पदाधिकारी और छह अन्य को आरोप पत्र में नामजद किया है . यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि यह आरोप पत्र अलीपुर के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ... Read more
“मुझे डराए जाने का मकसद”; CBI पूछताछ पर अहमदाबाद रवाना होते वक्त बोले मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI और ED का हो रहा दुरुपयोग नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले मामले में कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से कई घंटे की पूछताछ की गई. सीबीआई की इस पूछताछ के विरोध में आप ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. मनीष सिसोदिया ने अहमदाबाद के लिए निकलते वक्त कहा कि अब मैं दो दिन के लिए गुजरात जा रहा हूं, पिछले दिनों जब भी मैं गुजरात गया, जिस भी इलाक़े में गया, लोगों ने मुझे बताया दिखाया कि वहां स्कूल की हालत कितनी ख़राब है, गुजरात को आज अच्छे स्कूलों की ज़रूरत है. वहां सब लोग ... Read more
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP
विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more
एसएससी भर्ती घोटाला : पार्थ चटर्जी पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
चटर्जी और उनकी कथित निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था. कोलकाता, : पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले (SSC Recruitment Scam) की जांच के सिलसिले में सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुये उन्हें और तीन अन्य को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पार्थ चटर्जी के साथ जिन तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सचिव अशोक साहा और ... Read more