Tag: dehradun News
उत्तराखंड के सभी जिलों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल, इस जिले से होगी शुरुआत, जानें पूरा प्लान
हाइलाइट्स युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन स्पेशलिस्ट बनाने की योजना. उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में खोले जाएंगे एक-एक ड्रोन स्कूल. इच्छुक युवाओं को ड्रोन प्रशिक्षण की कक्षाएं देने का प्रावधान. देहरादून. उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन विशेषज्ञ बनाने की योजना शुरू होने जा रही है. इसके लिए हर जिले में एक ड्रोन स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है. विभिन्न जिलों में इन स्कूलों को चलाने के लिए प्रदेश के ITDA ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. बता दें कि ड्रोन का उपयोग फिल्म इंडस्ट्री और सिक्योरिटी, आपदा राहत के साथ घरों में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में होता ... Read more
यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बदले जाएंगे शहरों के नाम, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड में शहरों का नाम बदलने की तैयारी में धामी सरकार NEWS18 से खास बातचीत में बताया पूरा प्लान देहरादून/दिल्ली. उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी राज्य में ब्रिटिश काल का ठप्पा हटाने का निर्णय लिया है. उन्होंने ऐसे शहरों, स्थानों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है जो अंग्रेज अफसरों के नाम पर रखे गए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुगल काल के दौरान रखे गए कई शहरों के नाम बदल दिए हैं. योगी सरकार ने इन शहरों को उनकी पुरानी पहचान के आधार पर नाम दिए हैं. इसी राह पर चलते हुए अब धामी सरकार ... Read more
Dehradun: B.Ed कोर्स के लिए DAV पीजी कॉलेज में करें आवेदन, एडमिशन के जानें नियम?
हिना आज़मी देहरादून. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) से B.Ed के लिए आवेदन कर सकते हैं. B.Ed बैचलर ऑफ एजुकेशन का संक्षिप्त रूप है. यह दो साल का कोर्स होता है. डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं. इसके तहत इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें वो CUET-PG, B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल हुए हों. कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) डॉ. केआर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2022-24 ... Read more
DAV कॉलेज देहरादून: पढ़ाई शुरू होने को तैयार लेकिन खत्म नहीं हो रहा सिलेबस का इंतजार, छात्र परेशान
रिपोर्ट-हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College Dehradun) में इस बार नई शिक्षा नीति 2022 के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है. इसकी काउंसिलिंग अगले हफ्ते की जाएगी. वहीं, यूनिवर्सिटी की तरफ से कई विषयों का सिलेबस अभी तक नहीं भेजा गया है. अब सवाल यह है कि जब सिलेबस नहीं होगा तो छात्र कैसे पढ़ेंगे? बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विभूति मंडोला ने कहा कि इस बार नई शिक्षा नीति लागू हुई है. इस साल का सत्र जल्द ही शुरू होगा, लेकिन अब ... Read more
देहरादून में 35 सिटी बसें बंद, छात्र-नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी मुश्किलें, 118 ड्राइवर-कंडक्टर हुए बेरोजगार
हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रेमनगर-रायपुर रूट की 35 बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. खासकर स्कूल, कॉलेज के छात्र, नौकरी करने वाले युवा काफी परेशान हो रहे हैं. बसें न होने से उनपर महंगे किराए का बोझ पड़ गया है. दरअसल इस रूट पर कई कॉलेज और निजी ऑफिस हैं. बसें बंद होने से रोज सफर करने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को फर्क पड़ रहा है. सिटी बस महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ... Read more
काम की खबर: छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक करें आवेदन, यहां जानें पूरा प्रोसेस
रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाज कल्याण विभाग ने साल 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए छात्रवृत्ति स्कीम के तहत उच्चशिक्षा प्राप्त करने के पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन किए जा रहे हैं. 1 अगस्त 2022 से आवेदन शुरू हुए हैं जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है. वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह ने जानकारी दी है कि सरकार ने राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन मांगे हैं, जिसे ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है. इसमें कक्षा 1 से स्नाकोत्तर ... Read more