Tag: dehradun News
Dehradun News: कूड़ा उठाने के लिए अब ज्यादा देना होगा चार्ज, जानिए नई दर…
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को नगर निगम भी झटका देने जा रहा है. राजधानी में कूड़ा उठान गाड़ी के चार्ज बढ़ाने की तैयारी है. डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाने के लिए अब तक दूनवासी 50 रुपये महीना खर्च करते थे, लेकिन अब उन्हें 70 रुपये प्रति माह देने होंगे. वहीं स्कूल, कॉलेज, अपार्टमेंट और प्रतिष्ठानों के चार्ज भी बढ़ाए जाने की योजना है. देहरादून निवासी अजीत सिंह का कहना है कि अगर चार्ज मामूली बढ़ाए जाते हैं, तो कोई बात नहीं, लेकिन चार्ज बढ़ाए जाएं और काम न किया जाए तो यह ... Read more
देहरादून का अनोखा स्कूल, बच्चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए शहर के स्कूल में कक्षाओं के नाम भारत की नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं. हालांकि सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही हमारे जेहन में स्कूल के खस्ताहाल होने की तस्वीर आती है. बता दें कि राजधानी देहरादून में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जो कई सुविधाओं से लैस है और इसे स्मार्ट स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है. हम राज्य की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बात कर रहे हैं. इस स्कूल ... Read more
अल्हड़ ठंड में ट्रेंड कर रही कुल्हड़ वाली चाय, देहरादून के ठीहों पर क्रेजी हो रहे चाय प्रेमी
रिपोर्ट : हिना आजमी देहरादून. कड़ाके की ठंड में चाय का लुत्फ उठाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है. दरअसल, चाय की चुस्कियां शरीर में गर्माहट पैदा कर देती है. इसलिए इस समय चाय की छोटी दुकान हो या बड़ी, वहां पर चाय के शौकीनों की भीड़ देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज में यदि चाय की कोई दुकान कुछ अलहदा है, तो वहां लोगों का जमावड़ा होना भी लाजिमी है. राजधानी देहरादून में इस समय लोग कुल्हड़ में चाय पीने को तवज्जो दे रहे हैं. पुराने दौर में रेलवे स्टेशन हो या चौक-चौराहा या फिर नुक्कड़, ... Read more
पहाड़ी संस्कृति की अनूठी परंपरा है ‘गढ़भोज’, जानें कैसे और क्यों हुई शुरुआत?
देहरादून. उत्तराखंड बनने के बाद राज्य को एक अलग पहचान मिली है. वहीं, उत्तराखंड के खानपान को पहचान दिलाने के लिए गढ़भोज अभियान शुरू किया गया था. साल 2000 से गढ़भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल लगातार पहाड़ी उत्पादों से युवा और बच्चों को जोड़कर पहाड़ी खानपान को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. News 18 लोकल से बातचीत के दौरान द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राज्य के पारंपरिक भोजन को पूरे देश में “गढ़भोज” के नाम से पहचान दिलाकर थाली का हिस्सा बनाने और आर्थिक मजबूती का जरिया बनाने के लिए हिमालय पर्यावरण जड़ी ... Read more
Good News: देहरादून में यह विभाग मुफ्त में देगा प्रतियोगी परीक्षा की ट्रेनिंग, ऐसे करें अप्लाई…
देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून स्थित एंप्लॉयमेंट ऑफिस में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए हिंदी टाइपिंग और सामान्य ज्ञान की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए आवेदन मंगवाये जा रहे हैं. बता दें कि, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े जाति के वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए छह माह का नि:शुल्क टंकण प्रशिक्षण जनवरी से शुरू हो जाएगा. इसके लिए 10 जनवरी तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान की भी ... Read more
उत्तराखंड के पहाड़ों में जाम से मिल जाएगी मुक्ति, इन 12 जगहों पर बनेगी टनल पार्किंग
उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जाना हो जाएगा आसान. उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में टनल पार्किंग बनाने की योजना. टनल पार्किंग का काम NHIDCL, RVNL और THDC को दिया गया. देहरादून. उत्तराखंड में पहाडों में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. खासकर टूरिस्ट सीजन में मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जैसे शहरों में टूरिस्ट के साथ ही आम आदमी भी जाम से बेहाल हो जाता है. भविष्य में टूरिस्ट की आमद बढ़ने पर ये समस्या और भी विकराल रूप लेगी. इसके लिए राज्य सरकार अब टनल पार्किग बनाने जा रही है. शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी ... Read more
उत्तराखंड में अपने इस खास वोटबैंक को और पॉवरफुल बनाने जा रही भाजपा सरकार, जानें प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला था. भाजपा महिला वोटबैंक को मजबूती के साथ जोड़े रखने के प्लान पर काम कर रही है. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला नीति बनाएगी सरकार. देहरादून. उत्तराखंड में 2022 के विधान सभा चुनाव परिणाम को याद कीजिए. जब महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़कर वोटिंग के लिए बाहर निकलीं और बंपर मतदान किया. नतीजा तमाम मिथकों को तोड़ते हुए बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर इतिहास बना डाला. बीजेपी अब आधी आबादी की इस शक्ति को हाथ से नहीं खिसकने देना चाहती. महिलाओं के लिए ... Read more
Uttarakhand के हर जिलों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी
हाइलाइट्स युवाओं को ड्रोन पायलट बनाकर रोजगार से जोड़ने की तैयारी उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल देहरादून. उत्तराखंड के युवाओं को अब रोजगार से जोड़ने के लिए ड्रोन पायलेट की ट्रेनिग दी जा रही है. हालांकि अभी तक प्रदेश में एक भी ड्रोन स्कूल नहीं है, लेकिन आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में ड्रोन स्कूल खोलने की तैयारी है. फिलहाल इन स्कूलों के लिए ट्रेनर्स को ITDA तैयार कर रहा है. हाथों में रिमोर्ट लिए ये वो युवा है, जिन्होंने ड्रोन इंडस्ट्री में काम करने के लिए ट्रेनिग ली और आज ये युवा ... Read more
उत्तराखंड स्थापना दिवस: देहरादून पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन, CM ने की ये 12 घोषणाएं
हाइलाइट्स उत्तराखंड राज्य में ऊर्जा की नई नीति को लागू किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान से कई विभूतियों को सम्मानित भी किया गया देहरादून. राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया. इस मौके पर पुलिस जवानों ने कई कार्यक्रम पेश किए. मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास लगाव है. ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी योजनाएं चल रही है. उत्तराखंड का विकास हो रहा ... Read more
इगास लोकपर्व आज, जानें क्या है पहाड़ी इलाकों में मनाये जाने वाले इस पर्व की महत्ता
देहरादून. कुछ साल पहले तक इगास का जो पर्व पहाड़ तक सीमित था, वो अब शहरों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक इगास को लेकर भेलो के आर्डर आये हैं और स्कूल लेवल पर भी एक्टिविटीज करवाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय की खबर गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी. दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाने की परम्परा है. दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ युद्ध जीत वापस लौट आए तो इसी खुशी में दिवाली ... Read more