Tag: women empowerment
आत्मनिर्भर महिलाओं की मांग करता दिल्ली में बसता एक गुजरात
नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में छोटा गुजरात बसा हुआ है. दरअसल यहां एक लाख से ऊपर गुजराती समाज के लोग रहते हैं. जब पूरा देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है, तब भी इस समाज में महिलाओं की स्थिति वक्त के साथ ज्यादा बदली नहीं है. अपने रीति रिवाजों, भाषा को जीवित रखते इस समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जुड़े कोर्स शुरू करवाने की आवश्यकता महसूस होती है. इस इलाके में गुजराती समाज के लोगों की संख्या एक लाख से ऊपर है और ये लोग अपनी बस्ती को मेडले कहते हैं. कभी ... Read more
नवरात्रों की शुरुआत में आधुनिक नारी शक्ति की कहानी
भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गई फ़िल्म लापता लेडीज़ में पूनम अपने पति के स्केच को देखने वाली जया से उसके पूछे कला के सवाल को लेकर कहती है, ई तो अपने आप आ जाती है. तब जया कहती है अपने आप आती तो सबको आती न, कला सरस्वती देती है और देवी माँ कोई फिजूल चीज़ देगी? रील लाइफ में पूनम चाहे अपने पति के बाहर रहने पर खाली वक्त में ही कला को वक्त देती हो पर रीयल लाइफ में सरस्वती की दी हुई कला की वजह से अनुपमा को उसके पति ने छोड़ दिया. आत्महत्या ... Read more
इस शहर में महिलाओं के लिए फ्री ब्यूटीशियन कोर्स शुरू, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
तनुज पाण्डे, नैनीताल –उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल की महिलाओं के लिए ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस की तरफ से ब्यूटीशियन कोर्स की शुरुआत की गई है. इस कोर्स के तहत स्थानीय महिलाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि महिलाएं स्वरोजगार कर सकें. नैनीताल के मल्लीताल स्थित रजा क्लब में ब्यूटीशियन के कोर्स की शुरुआत की गई है. यह कोर्स 6 माह तक चलेगा इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित जानकारी दी जा रही है. इस कोर्स का मुख्य उद्देश महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ... Read more
अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष : सबसे कठिन था दूध पीते बच्चे को छोड़कर जाना: ऋचा तोमर
झालावाड़। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के किसान की बेटी ऋचा तोमर के आईपीएस आॅफिसर बनने की कहानी काफी संघर्षों भरी रही है लेकिन यही कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। ऋचा तोमर ने जीवन में आई सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया। आज उनकी सफलता की कहानी से कई लोग सबक ले रहे हैं और हम सभी को सबक लेना चाहिए कि, जीवन में मुश्किलें हमें कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि मजबूत बनाने के लिए आती हैं। आईपीएस ऋचा तोमर 2016 बैच की आईपीएस हैं और राजस्थान कैडर से आती हैं, ऋचा ... Read more
अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष : कोई पति के निधन पर ढाबा खोल कर बच्चों की कर रही परवरिश तो कोई कर रही जन सेवा
सांगोद। महिलाएं आज के समाज की एक अहम हिस्सा हैं, हर क्षेत्र और कार्य में महिलाएं पूरी क्षमता के साथ अपना योगदान दे रही हैं। वहीं वर्तमान परिदृश्य में महिलाएं परिवार चलाने से लेकर देश तक को बखूबी संभाल रही है। महिला दिवस को लेकर नवज्योति ने महिलाओं से खास बात की। उन महिलाओं की जो परिवार को संभालने के साथ में बिजनेस, स्कूल और संस्थाएं भी संभाल रही है। इसके अलावा अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन के बीच एक बेहतर सामंजस्य बना रही है। रचना सिलाई कर बच्चों की अच्छी परवरिश कीरचना गोस्वामी( 6-7 साल से सिलाई करके पूरे ... Read more
अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष : महिलाएं यदि ठान ले तो बहुत कुछ कर सकती हैं
बून्दी। कहा गया है कि जब व्यक्ति के दिल और दिमाग की सोच केंद्रित होकर विचार करती हैं तो सेवा का भाव प्रकट होने लगता है, फिर सकारात्मक सोच के साथ आम व्यक्ति भी सेवा के कार्य में जुड़ जाता है। धीरे धीरे यह कारवां बढ़़ता जाता हैं और लोग जुड़ते जाते है। इन सेवा कार्य से मिलने वाली आत्मसंतुष्टि ऐसे सेवाभावी लोगों को प्रतिदिन नई ऊर्जा प्रदान करती है। चाहे वह सेवा किसी प्राणी मात्र की हो, कला की हो या फिर साहित्य की हो। सेवा किसी भी रूप में हो सकती हैं, बस सेवा करने वाला शुद्ध व ... Read more
अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष 7 : यह हैं कोटा की कमांडर, जिनके साय में महफूज शिक्षा नगरी
कोटा। निगाहों से छलके वो कतरे अब नहीं हैं उसकी पहचान…, खामोशी को छोड़ उसने छू लिया है आसमान,पथरीली राहों पर चलना अब लगता है उसे आसान, हौसला और हिम्मत ही है अब उसकी असली पहचान…लाखों परिवारों की निगेहबान हैं महिला अधिकारी कहते हैं, बिजली चमकती हैं तो आकाश बदल देती हैं और जब आंधी उठती हैं तो दिन-रात बदल देती हैं, लेकिन जब-जब नारी शक्ति गरजती है तो, इतिहास ही बदल देती है। महिलाओं के नाम समर्पित आज के इस खास दिन पर हम आपको मिलाने जा रहे हैं, ऐसी शख्सियत से जिन्होंने अपने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से कोटा ... Read more
बोली बेटियां, गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत
जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से मुरलीपुरा में गृह यज्ञ अभियान के अंतर्गत विकास नगर विस्तार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत…, नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही आग लगाई…, नर और नारी एक समान, एक पिता की सब संतान…. जैसे नारे लगाते हुए कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए अश्लीलता और व्यसनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प ... Read more
उत्तराखंड में अपने इस खास वोटबैंक को और पॉवरफुल बनाने जा रही भाजपा सरकार, जानें प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला था. भाजपा महिला वोटबैंक को मजबूती के साथ जोड़े रखने के प्लान पर काम कर रही है. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला नीति बनाएगी सरकार. देहरादून. उत्तराखंड में 2022 के विधान सभा चुनाव परिणाम को याद कीजिए. जब महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़कर वोटिंग के लिए बाहर निकलीं और बंपर मतदान किया. नतीजा तमाम मिथकों को तोड़ते हुए बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर इतिहास बना डाला. बीजेपी अब आधी आबादी की इस शक्ति को हाथ से नहीं खिसकने देना चाहती. महिलाओं के लिए ... Read more
यूपी में महिलाएं सुरक्षित, योगीजी ने गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया : PM मोदी
पीएम ने इस जनसभा में कहा कि ‘प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है. यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है.’ उन्होंने कहा कि ‘मैं महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन मानता हूं, स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है. राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2014 से पहले के 5 साल में जितनी मदद दी गई, बीते 7 साल में ... Read more